भारत के इंग्लैंड दौरे का अंत वनडे सीरीज में मेजबानों का सूपड़ा साफ करने के साथ हुआ। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने स्टार पेसर झूलन गोस्वामी को विदाई भी दी, लेकिन मैच का आखिरी विकेट विवाद का हिस्सा बन गए जिसने एक नई बहस को जन्म दिया। दरअसल, शानदार बल्लेबाजी कर रही चार्लोट डीन को दीप्ति शर्मा ने मांकडिंग आउट कर भारत को जीत दिलाई। दीप्ति शर्मा की इस हरकत के बाद इंग्लैंड के फैंस मैदान पर ही उनकी आलोचना करते दिखे, मगर कप्तान हरमनप्रीत कौर अपने खिलाड़ियों…
Category: खेल
ऑस्ट्रेलिया से जीतने के बाद दिनेश कार्तिक बोले,…… मैंने कुछ क्रेडिट नहीं लिया सर
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी20 में 6 विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। भारत की इस जीत में अहम योगदान कप्तान रोहित शर्मा का रहा जिन्होंने 20 गेंदों पर नाबाद 46 रनों की नाबाद पारी खेली, हालांकि मात्र दो गेंदों पर 10 रन बनाकर दिनेश कार्तिक महफिल लूट गए। मैच के बाद जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्तिक से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा अरे मैंने क्रेडिट कुछ नहीं लिया सर।दिनेश कार्तिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा ‘अरे…
रोहित शर्मा और अक्षर पटेल के सामने बेबस दिखा ऑस्ट्रेलिया
वह ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ मौजूदा सिरीज़ में खेले दो मैचों में अपनी पैनापन लिए गेंदबाज़ी से रविंद्र जडेजा की जगह को भरने में सफल हो गए हैं. अक्षर ने भारत को नागपुर में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में अपनी गेंदबाज़ी के कमाल से छह विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. भारत इस जीत से सिरीज़ में एक-एक की बराबरी में आ गया है. अब हैदराबाद में खेले जाने वाले तीसरे टी-20 मैच से सिरीज़ का फ़ैसला होगा. बारिश के कारण आठ-आठ ओवर के मैच में ऑस्ट्रेलिया के…
पाकिस्तान के सबसे सफल T20I कप्तान बने बाबर आजम
इंग्लैंड पर दूसरे टी20 में 10 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम ने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। वह पाकिस्तान के सबसे सफल T20I कप्तान बनने के साथ सबसे अधिक इंटरनेशल शतक लगाने वाले कप्तान भी बन गए हैं। कराची में खेले गए इस मैच में इंग्लिश टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबानों के सामने 200 रनों का लक्ष्य रखा था, इस स्कोर को पाकिस्तान ने 3 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया था। बाबर आजम ने इस दौरान 66…
जसप्रीत बुमराह खेल सकते हैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टी20 , जानें कौन होगा बाहर
जसप्रीत बुमराह यकीनन वर्तमान में सभी प्रारूपों में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं। उनके चोटिल होने की वजह से टीम इंडिया को एक बेहतर तेज गेंदबाज की काफी कमी खल रही है। इसका उदहारण हमें एशिया कप 2022 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली टी20 मैच के दौरान देखने को मिला। पहले टी20 में टीम इंडिया 208 रन के स्कोर को डिफेंड नहीं कर पाई। मगर अब सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले अच्छी खबर यह आ रही है कि बुमराह को नागपुर टी20 की प्लेइंग इलेवन में…
41 महीने बाद लगाया अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, वर्ल्ड कप से ठीक पहले इंग्लिश बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने खेली दमदार पारी,
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को सात मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में 6 विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम एक समय बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन ल्यूक वुड और आदिल रशीद ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को 7 विकेट पर 158 रन ही बनाने दिया। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 41 महीने बाद टीम में वापसी कर रहे एलेक्स हेल्स के शानदार फिफ्टी की बदौलत पाकिस्तान द्वारा मिले लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लियासलामी बल्लेबाज एलेक्स…
प्लेइंग XI के लिए रोहित शर्मा को करनी होगी माथापच्ची
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज आज यानि कि 20 सितंबर से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2022 की तैयारियों को लेकर भारत के लिए यह सीरीज काफी अहम रहने वाली है। वर्ल्ड कप से पहले भारत को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ कुल 6 टी20 मैच खेलने हैं और इस दौरान ही रोहित शर्मा अपनी परफेक्ट प्लेइंग इलेवन तलाशेंगे। ऑस्ट्रेलिया के…
पैट कमिंस ने दी टीम इंडिया और अन्य टीमों को चेतावनी, बल्लेबाजों पर बरसने वाला है ये गेंदबाज
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने आगामी ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप से पहले विपक्षी टीमों के बल्लेबाजों को चेतावनी देते हुए कहा है वे फिट हो गए हैं और विरोधी टीमों पर बरसने वाले हैं। कमिंस ने जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की हालिया घरेलू सीरीज को छोड़ दिया और जुलाई की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज के बाद से अपने देश के लिए नहीं खेले।ब्रेक ने कमिंस को अपने थके हुए शरीर को भरपूर आराम दिया और इससे उन्हें ऑस्ट्रेलिया के लिए…
किस पोजिशन पर सूर्यकुमार यादव को बल्लेबाजी करना सबसे ज्यादा अच्छा लगता है, बताया
जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे पर सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए ओपनिंग की थी। यह शायद एक प्रयोग था और उस प्रयोग ने प्रभाव डाला, क्योंकि उन्होंने 4 मैचों में 76 रन के हाई स्कोर के साथ 135 रन बनाए। कुल मिलाकर, उन्होंने एक सलामी बल्लेबाज के रूप में सभी को प्रभावित किया। ऐसे में सवाल उठ रहा था कि केएल राहुल की जगह उन्हीं से ओपनिंग कराई जाए, लेकिन सूर्या ने स्पष्ट बताया है कि उन्हें कौन सी पोजिशन पर बल्लेबाजी करना पसंद हैइंग्लैंड के खिलाफ दाएं हाथ के…
विराट कोहली हार्दिक पांड्या से बेहतर फिनिशर हैं और एमएस धोनी हैं नंबर 1
जब भी टीम इंडिया के बेस्ट फीनिशर की बात आती है तो महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे ऊपर आता है। धोनी ने आखिरी ओवरों में भारत को ना जाने कितने मैच जिताए हैं। बतौर फीनिशर भारतीय पूर्व कप्तान के आंकड़े लाजवाब रहे हैं। मौजूदा समय में धोनी की कमी हार्दिक पांड्या पूरी करने की कोशिश कर रहे हैं। हार्दिक टीम में बतौर ऑलराउंडर खेलते हैं और फीनिशर की भूमिका भी अदा करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के बेस्ट फीनिशर की सूची में धोनी के बाद…
शोएब अख्तर शाहिद विराट कोहली के संन्यास के बारे में क्या बोले
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने हाल ही में विराट कोहली को संन्यास लेने का ज्ञान दिया था। अफरीदी इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हुई थी। यह मामला अभी तक ठंडा भी नहीं हुआ था कि पाकिस्तान के एक और पूर्व क्रिकेटर ने कोहली के संन्यास पर टिप्पणी कर दी है। इस बार बयान शोएब अख्तर ने दिया है। पूर्व तेज गेंदबाज का कहना है कि विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास ले सकते हैं।एशिया कप 2022 से पहले विराट कोहली अपने…
किस क्रिकेटर ने लगाया एमएस धोनी पर बड़ा आरोप, कहा- अगर मौका देते तो मेरा करियर कुछ अलग होता
एमएस धोनी की कप्तानी में कई खिलाड़ी भारत के लिए खेले, लेकिन कुछ को मौका नहीं मिला। धोनी ने भारत के कई खिलाड़ियों का जीवन बदला और कई खिलाड़ियों के भारतीय टीम के लिए खेलने के सपने को साकार करने में बड़ी भूमिका निभाई, लेकिन अब एक क्रिकेटर ने महेंद्र सिंह धोनी पर बड़ा आरोप लगाया है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में भी धोनी ने कई खिलाड़ियों की पहचान की थी, जिन्हें देश के लिए खेलने का मौका मिला।सीएसके के लिए खेलने वाले मोहित शर्मा, मुरली विजय,…
रमीज राजा को चेयरमैन पद से हटाने के लिए रखा गया प्रस्ताव
पाकिस्तान की टीम को एशिया कप 2022 के फाइनल में श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को तीन मैचों में हार मिली। श्रीलंका की टीम ने दो बार पाकिस्तान को हराया, जबकि भारत ने पाकिस्तान को पहले मैच में हराया था। पाकिस्तान की टीम के इसी प्रदर्शन की वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ रमीज राजा को पद से हटाए जाने की मांग उठी है और उनके खिलाफ प्रस्ताव लाया गया है।दरअसल, पाकिस्तान मुस्लिम लीग (N) की विधायक सादिया तैमूर ने सोमवार को…
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम की वसीम अकरम ने लगाई क्लास, जानिए क्या कहा
पाकिस्तान की टीम को एशिया कप 2022 के फाइनल में श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने पाकिस्तान टीम के मौजूदा कप्तान बाबर आजम को लताड़ लगाई। वसीम अकरम का कहना है कि पाकिस्तान की टीम एशिया कप का फाइनल इसलिए हारी, क्योंकि उन्होंने कप्तानी में गलती की थी। इसके अलावा उन्होंने टीम की अप्रोच पर भी सवाल उठाए।वसीम अकरम ने कहा, “बाबर को जल्दी से जल्दी सीखना होगा कि जब सामने वाली टीम के 5 विकेट गिर गए…
टीम इंडिया के लिए आई 2022 से पहले अच्छी खबर, ये 2 धाकड़ गेंदबाज हुए फिट
ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले टीम इंडिया के लिए एक बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आई है। टीम के दो प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल पूरी तरह से फिट हो गए हैं और वे सलेक्शन के लिए उपलब्ध हैं। हालांकि, माना ये भी जा रहा है कि वे अभी रिहैब के दौर से गुजर रहे हैं तो शायद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाल टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध न हों।एक टेस्ट मैच में कप्तानी कप चुके जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल एशिया कप…
विराट कोहली पर कमेंट कर बोले वीरेंद्र सहवाग, अगर ऐसा होता तो द्रविड़ ओपनर होते और सचिन टेस्ट में पारी का आगाज करते,
एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ विराट कोहली ने फॉर्म में वापसी की। इस बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट से पहले किंग कोहली ने एक महीने का ब्रेक लिया था। कोहली टूर्नामेंट की शुरुआत से ही अच्छी लय में दिख रहे थे। अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रनों की नाबाद पारी खेलने से पहले उन्होंने दो अर्धशतक लगाए थे। कोहली ने रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में एशिया कप के आखिरी मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ केएल राहुल के साथ पारी का आगाज किया। कोहली ने 12 चौकों और 6 छक्कों की…
विराट कोहली के बैटिंग ऑर्डर पर गौतम गंभीर ने किया कमेंट
अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली के शानदार शतक के बाद पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के सुर बदल गए हैं। गंभीर ने कुछ समय पहले कहा था कि विराट कोहली की जगह सूर्यकुमार यादव को नंबर तीन पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। मगर अफगानिस्तान के खिलाफ कोहली की 122 रनों की धुआंधार पारी देखने के बाद गंभीर ने अपने बयान से यू-टर्न ले लिया है। गंभीर का कहना है कि जिस तरह कोहली ने आज पारी खेली है उन्हें ही नंबर तीन पर बल्लेबाजी करनी चाहिए।हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ ग्रुप स्टेज…
रोहित शर्मा ने की लगातार दूसरे मैच में ये बड़ी चूक, नतीजा भी रहा एक जैसा
रोहित शर्मा को बहुत ही सफल और सुलझा हुआ कप्तान कहा जाता है, लेकिन एशिया कप 2022 के सुपर 4 के दो मैचों में कप्तान रोहित शर्मा ने वो गलतियां दोहराईं, जिनकी उम्मीद उनसे नहीं की जाती। रोहित शर्मा ने न तो पाकिस्तान के खिलाफ और न ही श्रीलंका के खिलाफ छठे गेंदबाज से गेंदबाजी कराई और इसी का नतीजा था कि भारत को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, कप्तान रोहित ने इस बात को स्वीकार नहीं किया।दुबई के मैदान पर जब स्पिनर को मदद मिल रही थी और…
पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम का माहौल भारत के खिलाफ आखिरी ओवर में कुछ ऐसा था
पाकिस्तान ने महज एक हफ्ते में भारत से अपनी हार का हिसाब चुकता किया कर एशिया कप 2022 के सुपर 4 में जीत के साथ आगाज किया। रविवार रात दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडिय में बाबर आजम की टीम ने रोहित शर्मा की टीम को 5 विकेट से हराया। इससे पहले भारत ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को इतने विकेट के अंतर से ही मात दी थी। बाबर आजम की टीम की इस रोमांचक जीत के बाद पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आखिरी…
राशिद खान और दनुष्का गुणाथिलका के बीच हुई SL vs AFG मैच में नोकझोंक, जानें पूरा मामला
श्रीलंका ने शनिवार रात एशिया कप 2022 सुपर 4 के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को 4 विकेट से हराया। इसी के साथ श्रीलंकाई टीम ने अफगानिस्तान से हार का बदला चुकता करते हुए दूसरे चरण का विजयी आगाज। इस मुकाबले का महौल उस समय गर्माया अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान की नोकझोंक श्रीलंकाई बल्लेबाज दनुष्का गुणाथिलका से हुई। इस दौरान दूसरे छोर पर मौजूद भानुका राजपक्षे को भी बीच बचाव करने के लिए आना पड़ा। बता दें, इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के…
