तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के विलय की अटकलों के बीच शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा संजय राउत की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि आज सभी दलों को अपने-अपने राज्यों में लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी की मदद चाहिए. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को संकट के समय कांग्रेस की याद आई. उन्होंने कहा कि जो भी पार्टी कांग्रेस से निकली, उन्हें साथ आना चाहिए. संजय राउत ने कहा, “मैंने देखा कि ममता बनर्जी कल तक कांग्रेस का नाम लेने से कतराती थीं. गुस्सा आता था, लेकिन जब संकट…
Category: राज-नीति
PM मोदी पर बयान को लेकर CM देवेंद्र फडणवीस का राहुल गांधी पर निशाना
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बार-बार ऐसे दावे करते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द सत्ता से बाहर हो जाएंगे, लेकिन पिछले एक दशक का राजनीतिक इतिहास कुछ और ही कहानी बताता है. फडणवीस ने कहा कि ऐसे बयान हकीकत से ज्यादा उम्मीदों और कल्पनाओं पर आधारित हैं. देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “राहुल गांधी जो करने की कोशिश कर रहे हैं, वह खुद को और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को यह भरोसा…
लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की यूपीकॉस की समीक्षा, आउटसोर्स व्यवस्था को तकनीक आधारित और पारदर्शी बनाने के दिए निर्देश
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जून 2026 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (यूपीकॉस) की कार्यप्रणाली एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए आउटसोर्स व्यवस्था में दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था विकसित की जाए जिससे कर्मचारियों के हितों का संरक्षण हो और विभागों को आवश्यकतानुसार सुव्यवस्थित मानव संसाधन उपलब्ध हो सके। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने आउटसोर्स कर्मियों से संबंधित एकीकृत ऑनलाइन पोर्टल के विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने पर जोर दिया।…
यूपी: एक्शन मोड में CM योगी, लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर दी सख्त चेतावनी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि जिनके मन में देश के प्रति आस्था व निष्ठा नहीं है और जो यहां के संस्कारों का सम्मान नहीं कर सकते, उनके लिए भारत की धरती ‘धर्मशाला’ नहीं हो सकती. मुख्यमंत्री ने ‘लव जिहाद’, धर्मांतरण की साजिशों और ‘लैंड जिहाद’ को लेकर चेतावनी दी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान राम के आदर्श उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक देश…
कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका, MP से राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया है. रिटर्निंग ऑफिसर ने उनका पर्चा रद्द कर दिया. बीजेपी ने नामांकन फॉर्म पर आपत्ति जताई थी और आरोप लगाया था कि इसमें जानकारी छिपाई गई है. आरोप लगाया गया कि उन्होंने क्रिमिनल केस की जानकारी नहीं दी. मीनाक्षी नटराजन को सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों का करीबी माना जाता है.
CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, अब डेटा और तकनीक से होगा सड़कों का रख-रखाव, धूल-मुक्त होगी दिल्ली
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार (8 जून) को बड़ा ऐलान किया. दिल्ली की सड़कों का अब डेटा और तकनीक से रख-रखाव होगा. दिल्ली सरकार राजधानी को धूल-मुक्त बनाने की तैयारी कर रही है. सीएम ने कहा, “उनकी सरकार शहर की सड़कों के बेहतर रखरखाव के लिए विशेषज्ञ निकायों के सहयोग से एक ‘सड़क परिसंपत्ति प्रबंधन प्रणाली’ विकसित कर रही है.” दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने राजधानी की सड़कों को अधिक सुरक्षित, टिकाऊ, पर्यावरण-अनुकूल और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने के लिए केंद्रीय सड़क अनुसंधान…
बंगाल : विधानसभा से हटाई गई ममता की पुरानी कुर्सी, नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को मिलेगी नई सीट
पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के साथ ही विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा पिछले 15 वर्षों से इस्तेमाल की जा रही कुर्सी को हटा दिया गया है। यह कुर्सी अब विपक्ष के नेता के कक्ष में स्थानांतरित कर दी गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि नव-निर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी इस कुर्सी का प्रयोग नहीं करेंगे, बल्कि उनके लिए मुख्यमंत्री कक्ष में एक अलग सीट की व्यवस्था की गई है। नई सरकार के कार्यभार संभालने के बाद प्रशासनिक पुनर्व्यवस्था के तहत यह लकड़ी की कुर्सी…
जलवायु के परिवर्तन से पानी के जंगलों को हो रहा खतरा
जलवायु के परिवर्तन से जितना नुकसान धरती की ऊपरी सतह पर होता है उतना ही नुकसान धरती की आंतरिक सतह यानि पानी के जीवों और पेड़—पौधों को भी होता है। एक सामने आयी रिपोर्ट अनुसार पता चला है कि जलवायु परिवर्तन के कारण पानी के नीचे समुद्री घास—पात से बने जंगलों के सूक्ष्मजीवों को प्रभावित कर उनके अस्तित्व के लिए खतरा बनता जा रहा है। आस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी आफ सिडनी और सिडनी यूनिवर्सिटी आफ मरीन साइंस के शोधकर्ताओं ने बताया कि जैसे मनुष्य की आंत के सूक्ष्मजीवों में किसी तरह…
देश को बांटने की राजनीति? रेवंत रेड्डी के बयान से भड़के किरेन रिजिजू
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के उत्तर-दक्षिण राज्यों वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल रेवंत रेड्डी ने केंद्र सरकार पर दक्षिण भारतीय राज्यों की अनदेखी करने और उत्तर भारत को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया था। रिजिजू ने कहा कि देश को उत्तर और दक्षिण के आधार पर बांटने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए, क्योंकि सभी भारतीय एक हैं। बेंगलुरु में आयोजित एक कार्यक्रम में रेवंत रेड्डी ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री उत्तर भारत से हैं और राष्ट्रपति भी उत्तर भारत…
‘AAP इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं’, दिल्ली में बैठक से पहले संजय सिंह का बड़ा बयान
दिल्ली में सोमवार (8 जून) को होने वाली इंडिया गठबंधन की अहम बैठक से पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अब आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा नही हैं. रायपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान संजय सिंह ने कहा, “आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन की सदस्य नहीं है, इसलिए अगर हम उनकी बैठक पर टिप्पणी करते हैं तो यह अच्छा नहीं है. वे आपको बताएंगे कि वे भविष्य के लिए किस तरह की रणनीति बनाने जा रहे…
बीजेपी सांसद हर्ष महाजन का CM सुक्खू पर हमला
हिमाचल प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. कांग्रेस के पूर्व नेता नीरज भारती द्वारा सोशल मीडिया पर अपनी ही सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर उठाए गए सवालों के बाद अब विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा मुद्दा मिल गया है. राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने इस बहाने सीएम सुक्खू पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है और दावा किया है कि राज्य में जल्द ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस्तीफों की झड़ी लगने वाली है. शिमला में मीडिया से बात करते हुए हर्ष…
‘सोलर दीदियों’ को मिलेगा 14156 प्रतिमाह वेतन, सीएम योगी ने किए ये बड़े ऐलान
केंद्रीय योजनाओं को योगी सरकार उत्तर प्रदेश में बेहतर तरीके से कार्यान्वित कर रही है. इसी क्रम में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और सोलर दीदियों के सशक्तीकरण के लिए योगी सरकार ने कार्यक्रम आयोजित किया. इसमें शनिवार को प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत संचालित एमएनआरई सिटी एक्सीलेटर प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षित सोलर दीदियों को ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा द्वारा नियुक्ति पत्र एवं प्रशिक्षण प्रमाणपत्र वितरित किए गए. इस कार्यक्रम के दौरान सोलर दीदियों को प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाणपत्र प्रदान किए गए तथा उन्हें सौर…
बगावत के बीच ममता की दो-टूक: 2029 की रणनीति के लिए TMC की नई टीम अहम
विधानसभा चुनाव में करारी हार और पार्टी के भीतर उभरे असंतोष के बीच तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने शुक्रवार को संगठन में व्यापक फेरबदल की घोषणा की। पार्टी के भीतर विद्रोह का केंद्र रहे अभिषेक बनर्जी को राष्ट्रीय महासचिव पद पर बरकरार रखते हुए ममता ने साफ संकेत दिया कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व पर उनका भरोसा कायम है। हालांकि, उनके साथ राज्यसभा सांसद डोला सेन और डेरेक ओ’ब्रायन को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव नियुक्त कर संगठन में संतुलन साधने की कोशिश भी की गई है। कालीघाट में आयोजित बैठक…
तमिलनाडु : अन्नामलाई के बाद 14 से अधिक पार्टी पदाधिकारियों ने भी दिया इस्तीफा, भाजपा को कितना बड़ा झटका?
के अन्नामलाई के इस्तीफे का असर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर दिखने लगा है। अब तमिलनाडु भाजपा के उपाध्यक्ष के नागराजन, राज्य सचिव सुमति वेंकटेश और पार्टी के 14 पदाधिकारियों ने भी अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इससे राज्य भाजपा इकाई में संकट और गहराता नजर आ रहा है। अन्नामलाई की ओर से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से औपचारिक रूप से इस्तीफा देने और एक नए राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत की घोषणा के कुछ घंटों बाद ही ये इस्तीफे आए। अन्नामलाई ने कहा कि तमिलनाडु के लिए उनका…
दिलीप वलसे पाटिल ने शरद पवार से की मुलाकात, क्या कुछ कहा जानें
NCP के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने गुरुवार को NCP (SP) प्रमुख शरद पवार से दक्षिण मुंबई स्थित उनके आवास ‘सिल्वर ओक’ पर मुलाकात की. मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए वलसे पाटिल ने स्पष्ट किया कि यह बैठक किसानों से जुड़े मुद्दों, खासकर प्याज की कीमतों और चीनी उद्योग की समस्याओं पर केंद्रित रही. वलसे पाटिल ने अनावश्यक राजनीतिक अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि मुलाकात वसंतदादा शुगर इंस्टीट्यूट और संबंधित शैक्षणिक संस्थानों के कामकाज पर चर्चा के लिए बुलाई…
यूपी में योगी आदित्यनाथ फिर से मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे या नहीं? ब्रजेश पाठक के बयान से हलचल
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अभी से भारतीय जनता पार्टी की तैयारियां तेज हो गई हैं. कई नेता यूपी में भाजपा के नेतृत्व को लेकर भी कई तरह के क़यास लगा रहा है. वहीं दूसरी तरफ ब्राह्मणों की नाराजगी का मुद्दा भी गर्म ऐसे हैं, ऐसे में प्रदेश में बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा? इस पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा बयान सामने आया है. यूपी चुनाव को लेकर कानपुर के यूपी तक कॉन्क्लेव में बीजेपी के दो बड़े ब्राह्मण चेहरा माने जा वाले…
सचिन पायलट के करीबी का अशोक गहलोत पर बड़ा बयान, ‘अब उम्र हो चुकी है, नए लोगों को मौका दें
राजस्थान में कांग्रेस के भीतर इन दिनों आंतरिक सियासत चल रही है. कांग्रेस विपक्ष में रहते हुए भी अपने आंतरिक गुटों की सियासत से बच नहीं पा रही है. भले ही केंद्रीय आलाकमान अनुशासनहीनता के मामलों में एक्शन लेने की बात करता हो लेकिन जमीनी सच्चाई कुछ और ही है. अब एक बार फिर पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी के बयान ने प्रदेश का सियासी तापमान बढ़ा दिया है. हेमाराम ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत को सलाह दी है कि वो अब नए लोगों…
पश्चिम बंगाल में TMC की टूट पर भारतीय जनता पार्टी की पहली प्रतिक्रिया
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के टूट की खबरों के बीच भारतीय जनता पार्टी से पहली प्रतिक्रिया आई है. उत्तर प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी का जिक्र करते हुए निशाना साधा है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर मौर्य ने लिखा- ममता बनर्जी की निर्ममता से उनकी अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस, ‘तृण-तृण’ हुई. इन सबके बीच तृणमूल कांग्रेस के नेता ऋताब्रता बनर्जी ने दावा किया है कि उनके पास 58 विधायकों का समूह है, जिन्होंने पार्टी के चुनाव चिह्न पर…
पंजाब चुनाव में कांग्रेस अपने दम पर लड़ेगी या नहीं? राज्य के प्रभारी भूपेश बघेल ने साफ की तस्वीर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल ने राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पंजाब में कट्टर ईमानदार की बजाय कट्टर बेईमान लोग सरकार चला रहे हैं. भूपेश बघेल मंगलवार (02 जून) को दिल्ली पहुंचे. उन्होंने पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में आयोजित बैठक में हिस्सा लिया. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार पर जमकर निशाना साधा. कांग्रेस नेता ने कहा, ”पंजाब…
20.39 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण: बोले सीएम योगी, ताल-पोखरों को बपौती समझते थे लोग, अब बनता है पर्यटन स्थल
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिलुआताल में 20.39 करोड़ रुपये की लागत से पर्यटन विकास से संबंधित निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामगढ़ताल में प्राकृतिक जल है, लेकिन वहां शहर के पानी को ट्रीट कर छोड़ा जाता है। चिलुआताल में भी प्राकृतिक जल है और इसका शुद्धिकरण किया गया है। पिछली सरकारों में ताल और पोखरों पर अतिक्रमण किया जाता था। उन्हें नष्ट किया जाता था। लोग उन्हें अपनी बपौती समझकर कब्जा कर लेते थे और हवेलियां…
