कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त जारी कर दी है। इस किस्त के तहत देश भर के 9.44 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 18,880 करोड़ रुपए से अधिक की राशि भेजी गई। 23वीं किस्त जारी होने के साथ ही पीएम किसान योजना के तहत किसानों को वितरित की गई कुल राशि 4.28 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार…
Category: राज-नीति
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की नई रणनीति
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने नई चुनावी रणनीति बनानी शुरू कर दी है. 2022 के विधानसभा चुनाव में 18 जिलों में मिली हार और 2024 लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद पार्टी ने कमजोर क्षेत्रों पर विशेष फोकस बढ़ा दिया है. बीजेपी अब सहारनपुर, मुरादाबाद, अयोध्या और आजमगढ़ मंडलों पर खास तौर पर ध्यान दे रही है. इन क्षेत्रों में केंद्रीय और प्रदेश स्तर के नेताओं का प्रवास बढ़ाया जाएगा. हारे हुए क्षेत्रों में मंत्रियों और संगठनात्मक नेताओं को तैनात करने की तैयारी चल रही…
उद्धव के बाद अब शरद पवार गुट में टूट की बारी? पार्टी ने माना, ‘टारगेट किया जा रहा
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की पार्टी में बगावत के बाद अब शरद पवार की पार्टी में भी टूट की अटकलें लगाई जा रही हैं. इस बीच एनसीपी (एसपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता नसीम सिद्दीकी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि उन्हें टारगेट किया जा रहा है. मैं मानता हूं कि उन्हें सत्ता का लालच भी दिया जाता होगा, लेकिन अभी हमारे पास विधायक और सांसद हैं वो बड़ी निष्ठा के साथ शरद पवार साहब को मानने वाले हैं. उन्होंने कहा, ”हमारे मौजूदा सांसदों की संख्या 8 है और…
सपा में टूट की बात पर भड़के सपा सांसद: लखीमपुर खीरी कोतवाली में दी तहरीर
लखीमपुर खीरी में समाजवादी पार्टी के धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया और सांसद उत्कर्ष वर्मा ने शुक्रवार को सदर कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने एक समाचार पोर्टल और उसके रिपोर्टर अभिषेक सांडिल्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सांसदों ने कहा कि फेसबुक लघु वीडियो और प्रविष्टि के जरिए झूठी व भ्रामक खबर फैलाई गई। आनंद भदौरिया ने आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि सपा के 26 सांसदों समेत उनके खिलाफ असत्य समाचार प्रसारित हुआ। इस खबर से पार्टी की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। आमजन के बीच गलत धारणा बनी है।…
झारखंड राज्यसभा चुनाव: इंडिया गठबंधन को लगा बड़ा झटका
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति में नए सवाल खड़े कर दिए हैं. विधानसभा में पर्याप्त संख्या बल होने के बावजूद इंडिया गठबंधन अपने दोनों उम्मीदवारों को नहीं जिता सका. चुनाव परिणामों से संकेत मिलता है कि इस चुनाव में बड़े पैमाने पर क्रॉस वोटिंग हुई, जिसका सीधा फायदा एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को मिला. झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू ने आरोप लगाया कि आरजेडी ने और भाकपा (माले) ने पार्टी को धोखा दिया, जिसकी वजह से कांग्रेस…
यूपी के CM योगी बोले, ‘दूध पीकर गाय को जो सड़क पर छोड़ देते हैं, वही लोग सरकार पर आरोप लगाते हैं’
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार (18 जून ) को कहा कि प्राकृतिक खेती एक स्वस्थ समाज की नींव रख सकती है, क्योंकि इससे रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक इस्तेमाल के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव में मदद मिल सकती है. सीएम योगी कानपुर में आयोजित ‘प्राकृतिक खेती कार्यशाला 2026’ को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले किसानों को भी सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने के लक्ष्यों में बेहतर…
‘अपनी सुरक्षा अपने घर ले जाएं, हमें जरूरत नहीं’, लालू यादव के बाद नीतीश कुमार पर भड़के तेज प्रताप यादव
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता लालू प्रसाद यादव समेत पूरे परिवार की सरकार द्वारा सुरक्षा वापस ले ली गई है. इसको लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. लालू यादव ने इस पर नीतीश कुमार पर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, नीतीश कुमार ने ही सब कुछ करवाया है. इस बीच लालू यादव के बेटे और जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) प्रमुख तेज प्रताप यादव भी इस फैसले से नाराज नजर आ रहे हैं. तेज प्रताप यादव ने भी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर…
मानसून सत्र में फिर संविधान संशोधन बिल लाएगी सरकार, परिसीमन हर हाल में लागू करने की रणनीति
तृणमूल कांग्रेस के बाद शिवसेना यूबीटी में बड़ी टूट से उत्साहित मोदी सरकार ने महिला आरक्षण एवं परिसीमन के लिए संविधान संशोधन विधेयक को मानसून सत्र में पेश करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के लिए सरकार की ओर से जहां गैरकांग्रेसी दलों से नए सिरे से संपर्क साधा जा रहा है, खासतौर पर द्रमुक को विधेयक में हर राज्य में आनुपातिक आधार पर 50 फीसदी सीटें बढ़ाने संबंधी प्रावधान जोड़ने का आश्वासन दिया गया है। द्रमुक के साथ त्रिभाषा फाॅर्मूले पर भी…
अजय राय बोले- बीजेपी और आरएसएस ने शिलापूजन के नाम पर खूब पैसे वसूले, राम मंदिर में 1,400 करोड़ की चोरी हुई
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, देश की आस्था के साथ बीजेपी और आरएसएस के द्वारा छल किया गया है। आज आस्था को बेचा जा रहा है और धर्म के नाम पर सौदा किया जा रहा है। श्रीरामजन्मभूमि को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है, वह दिखाती है कि एक संगठित लूट हुई है, जिसमें बड़े-बड़े लोग शामिल हैं और ये बात खुद BJP के पूर्व सांसद कह रहे हैं। श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट में एक रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट नृपेंद्र मिश्रा को चेयरमैन बनाया गया, जो 5 साल 3 महीने तक…
ममता बनर्जी ने भवानीपुर के नतीजे को HC में दी चुनौती तो अखिलेश यादव क्या बोले
ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट पर विधानसभा चुनाव नतीजे को कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती दी है. भवानीपुर सीट पर उन्हें बीजेपी के उम्मीदवार और मौजूदा सीएम शुभेंदु अधिकारी ने हराया था. इस पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम ममता बनर्जी के पक्ष में नहीं आए और उन्हें अपनी सीट पर हार स्वीकार करनी पड़ी. लेकिन सच्चाई ये है कि बीजेपी बेईमान पार्टी है. अखिलेश यादव ने आगे कहा, “मैं ये कहता हूं कि अगर भारतीय जनता पार्टी ईमानदार पार्टी है,…
क्या नीतीश से बड़ी ‘लकीर’ खींच रहे सम्राट!
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अब नीतीश कुमार से भी लंबी लकीर खींचने की तैयारी में हैं। राज्य में खेलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार ने एक और ऐतिहासिक कदम उठाया है। राजगीर के बाद अब बिहार को दूसरा वर्ल्ड क्लास अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम मिलने जा रहा है। सोमवार को गयाजी के खिजरसराय में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस भव्य परियोजना की घोषणा की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि अतरी और खिजरसराय क्षेत्र को खेल के नक्शे पर…
पंजाब: अकाल तख्त का फैसला, CM भगवंत मान को गुरु का दोषी और पंथ विरोधी करार दिया
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनकी आपत्तिजनक वीडियो के लिए श्री अकाल तख्त साहिब ने गुरु का दोषी और पंथ विरोधी करार दिया है. आज पांच सिंह साहिबानों की मीटिंग में ये फैसला लिया गया. अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने फैसला सुनाते हुए कहा कि सिख संगत मुख्यमंत्री का बहिष्कार करें. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने वीडियो के बारे में अकाल तख्त साहिब पर आकर झूठ बोला कि ये वीडियो AI द्वारा बनाई गई है. उन्होंने कहा कि जो शख्स अकाल तख्त साहिब पर आकर झूठ…
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में पुजारियों की जांच पर भड़के अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में दानपात्र की चोरी का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है. अखिलेश यादव ने इस मामले में पुजारियों की जांच अधिकारियों द्वारा करने को सनातन का अपमान बताया. उन्होंने कहा कि कैमरे बंद कर दो, लाईट बंद कर, प्रभु श्रीम के आगे माफी मांग लो चढ़ावा वापस रख दो. भगवान माफ़ कर देंगे. अखिलेश यादव का यह बयान समाजवादी पार्टी के अधिकारिक हैंडल से पोस्ट हुआ है. जिसमें उन्होंने पुजारियों की जांच की निंदा की है.
लोकसभा स्पीकर से मिलने पहुंचे टीएमसी के बागी सांसद
पश्चिम बंगाल की सत्ता से हटने के बाद से टीएमसी के बुरे दिन शुरु हो गए हैं. यहां बगावत लगातार बढ़ती नजर आ रही है. दिल्ली में बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव के घर टीएमसी के बागी सांसदों की बैठक हुई थी. अब खबर है कि सागरिक घोष और कीर्ति आजाद के बाद सभी बागी सांसदों ने स्पीकर से मुलाकात की है. यहां लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के घर लगातार हलचल मची हुई है. उनके घर के बाहर की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है. बागी सांसदों से जुड़ी एक तस्वीर भी…
‘ संजय राउत क्या बोले ‘कांग्रेस डूबता जहाज नहीं, पार्टी को मजबूत…
शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस कोई डूबता हुआ जहाज नहीं है और अतीत में कांग्रेस छोड़कर अलग दल बनाने वाले नेताओं को फिर से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना चाहिए. संजय राउत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार से इस दिशा में पहल करने की अपील करते हुए कहा कि बीजेपी की ‘विकृत राजनीति’ का मुकाबला करने के लिए सभी को एक साथ आना होगा. संजय राउत की यह टिप्पणी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा…
राहुल के बयान के मायने क्या? बे बोले ‘2024 का चुनाव हम हारे नहीं थे, 2029 का चुनाव हम जीत चुके हैं’;
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज विपक्षी दलों के गठबंधन- INDIA ब्लॉक से जुड़ी बैठक को लेकर बयान दिया। दिल्ली में हुई इस बैठक में कांग्रेस के अलावा तृणमूल कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी राजनीतिक दल भी शामिल हुए थे। इस बैठक का उल्लेख करते हुए राहुल ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट लिखा। उन्होंने इसके साथ यू्ट्यूब का वीडियो लिंक भी साझा किया। राहुल ने लिखा, कई साथियों ने INDIA गठबंधन की बैठक में मेरे भाषण का हिंदी अनुवाद मांगा था- यह रहा, जरूर सुनें। 8 जून को INDIA…
उषा प्रियदर्शी बनीं हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष
हरियाणा बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी को राज्य महिला आयोग का चेयरपर्सन बनाया गया है. बीते दो दिन पहले रेणु भाटिया ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री और तोशाम विधानसबा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुकीं मीना परमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है. करनाल के जिला नागरिक अस्पताल की सभी स्टाफ नर्स ने हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भटिया को बर्खास्त करने की मांग को लेकर मंगलवार (9 जून) को 2 घंटे की हड़ताल की थी.…
शरद पवार गुट और TMC के कांग्रेस में विलय के मुद्दे पर AAP का बड़ा बयान
तृणमूल कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी के विलय को लेकर सामने आ रहे बयानों के बीच आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रतिक्रिया की. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जो पार्टियां कांग्रेस से समय-समय पर अलग हुईं हैं, उनके और कांग्रेस के बीच की बात है. अगर उनको लगता है कि इससे कोई फायदा है तो बिल्कुल विलय करना चाहिए और अगर उनको लगता है कि इससे फायद नहीं है तो नहीं करना चाहिए. मगर यह इन लोगों की बात है, इसके ऊपर हम…
अमरनाथ यात्रा : एलजी मनोज सिन्हा ने की हाई लेवल मीटिंग, सुरक्षा घेरा को लेकर सख्त निर्देश
आगामी 57 दिवसीय श्री अमरनाथ जी यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सफल बनाने के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं. सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता तीर्थयात्रियों और यात्रा मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. इसी कड़ी में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की. वहीं अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 जून को नई दिल्ली में एक अहम बैठक की अध्यक्षता कर तैयारियों का व्यापक जायजा लेंगे. इस वर्ष पर्यटकों और श्रद्धालुओं के भारी उत्साह को देखते हुए प्रशासन को रिकॉर्ड संख्या में…
MP में बीजेपी उम्मीदवारों के निर्विरोध जीतने पर दिग्विजय सिंह की पहली प्रतिक्रिया
मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के तीनों प्रत्याशियों को निर्वाचन अधिकारी ने निर्विरोध निर्वाचित की घोषणा की है. साथ ही तीनों प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र सौंप दिया. इस पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि शुद्ध रूप से इन्होंने ये हमारी सीट चुराई है. मध्य प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द होने के बाद बीजेपी के तीनों प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत हासिल की. मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को लेकर विपक्ष की ओर से…
