कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज विपक्षी दलों के गठबंधन- INDIA ब्लॉक से जुड़ी बैठक को लेकर बयान दिया। दिल्ली में हुई इस बैठक में कांग्रेस के अलावा तृणमूल कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी राजनीतिक दल भी शामिल हुए थे। इस बैठक का उल्लेख करते हुए राहुल ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट लिखा। उन्होंने इसके साथ यू्ट्यूब का वीडियो लिंक भी साझा किया। राहुल ने लिखा, कई साथियों ने INDIA गठबंधन की बैठक में मेरे भाषण का हिंदी अनुवाद मांगा था- यह रहा, जरूर सुनें। 8 जून को INDIA गठबंधन की बैठक में 20 से भी ज्यादा नेताओं के भाषणों और बातों को सुनने के बाद आखिर में मैंने… संबोधित किया।’ देश में अहम मुद्दों और प्रतिकूल हालात में मजबूती के साथ प्रतिरोध की अहमियत को रेखांकित करते हुए राहुल ने लिखा, ‘जब भारत की सोच, देश की आत्मा पर संकट हो… जब संस्थाओं पर कब्ज़ा हो… जब जनता की आवाज दबाई जाए… तब सिर्फ एकता के साथ प्रतिरोध काम आता है।’ उन्होंने चुनाव नतीजों का जिक्र करते हुए कहा, ‘मैं फिर से कह रहा हूं- 2024 का चुनाव हम हारे नहीं थे और 2029 का चुनाव हम जीत चुके हैं। हम एकजुट रहेंगे, जन-जन को संगठित करेंगे और प्रतिरोध की ताकत से BJP और उसके भारत के संस्थानों पर कब्ज़े को हराएंगे।’
राहुल के बयान के मायने क्या? बे बोले ‘2024 का चुनाव हम हारे नहीं थे, 2029 का चुनाव हम जीत चुके हैं’;
