धामी सरकार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए आज एक जुलाई 2026 से उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की शुरुआत कर दी है। इसके साथ ही मदरसा बोर्ड को समाप्त कर नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में प्राधिकरण का शुभारंभ किया और विभिन्न अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मान्यता प्रमाण पत्र वितरित किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यक विद्यालयों के विद्यार्थियों को एनसीईआरटी की किताबें भी भेंट कीं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य…
Category: राज-नीति
नई दिल्ली:’चढ़ावा चोरी’ के आरोपों पर कांग्रेस का हमला, सुप्रिया श्रीनेत ने रखीं छह प्रमुख मांगें
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जून 2026 ‘चढ़ावा चोरी’ के कथित मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और संबंधित ट्रस्ट पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी की सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की चेयरपर्सन Supriya Shrinate ने दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता में इस मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि इस मामले में कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिनका जवाब देश और श्रद्धालुओं को मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार से निम्नलिखित मांगें रखीं— योगी सरकार द्वारा कराई गई SIT जांच…
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा बोले- ‘होटल से बाहर नहीं निकलने दिया
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा को रामलला के दर्शन से पहले होटल में रोके जाने के मुद्दे पर सियासत और तेज हो गई है. किशोरी लाल शर्मा ने दावा किया कि प्रशासन को उनके दर्शन कार्यक्रम की पहले से सूचना थी, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें होटल से बाहर नहीं निकलने दिया. उन्होंने इसे सरकार की साजिश बताते हुए राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए. अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपने प्रतिनिधिमंडल के…
नीतीश कुमार के केंद्र में मंत्री बनने की चर्चा के बीच डिप्टी CM की दो टूक
मोदी कैबिनेट का विस्तार जल्द हो सकता है. इसी बीच बिहार के सियासी गलियारों में चर्चा तेज है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्र सरकार में मंत्री बनाए जा सकते हैं. नीतीश कुमार के बेहद करीबी एवं बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी मंगलवार (30 जून, 2026) को पत्रकारों ने इस पर सवाल किया तो उन्होंने गोलमोल जवाब दिया. विजय कुमार चौधरी जेडीयू कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में बैठे थे. इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार केंद्र सरकार में मंत्री बनने वाले हैं? इस पर…
दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी को मंजूरी, एक जुलाई से होगी लागू
दिल्ली सरकार ने सोमवार को नई इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) पॉलिसी को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सचिवालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि यह नीति दिल्ली की वर्षों पुरानी प्रदूषण और परिवहन संबंधी चुनौतियों के समाधान की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि उपराज्यपाल की संस्तुति के बाद यह नीति एक जुलाई से लागू होगी और 31 अगस्त 2031 तक प्रभावी रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई ईवी पॉलिसी से आम लोगों को करीब 15 हजार करोड़ रुपये का लाभ मिलने का अनुमान है। सरकार ने…
अखिलेश यादव भगवान राम का दर्शन करने अयोध्या कब जाएंगे? खुद ही दिया जवाब
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि इटावा में केदारेश्वर शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद वे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे. अखिलेश यादव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हालिया टिप्पणी का जवाब दे रहे थे, जिसमें CM ने उनके अयोध्या न जाने का जिक्र किया था. अखिलेश ने कहा, ‘मंदिर पूरा होने के बाद मैं अयोध्या जाऊंगा, लेकिन मुद्दा मेरे दौरे का नहीं है.’’
एनकाउंटर पर बयान को लेकर रवि किशन ने अखिलेश यादव को घेरा
गोरखपुर के जिला महिला चिकित्सालय में रविवार (28 जून) को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ करने पहुंचे फिल्म अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला ने एनकाउंटर को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के तंज पर करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि जिन लोगों का एनकाउंटर हुआ है, वे अपराधी किस्म के व्यक्ति रहे हैं और उन पर हत्या, लूट, जमीन कब्जा करने जैसे संगीन आरोप दर्ज थे. रवि किशन ने कहा कि चुनाव नजदीक हैं, इसलिए इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं. लेकिन जनता सब…
उद्धव ठाकरे ने क्यों दिया ‘भाजपा-मुक्त राम’ का नारा? बोले- हिंदुओं के साथ विश्वासघात किया गया
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हिंदुत्व और अयोध्या का मुद्दा गरमा गया है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अयोध्या के राम मंदिर में मिले दान में कथित गबन के मामले को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया कि भाजपा ने हिंदुओं की भावनाओं से खेलकर उनका विश्वास तोड़ा है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ‘भाजपा-मुक्त राम’ के लिए आंदोलन करेगी। उद्धव के इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। यवतमाल-वाशिम लोकसभा क्षेत्र में आयोजित एक…
UP: डिप्टी सीएम ने बाबरी मस्जिद और मदरसों के चंदे के बारे में पूछा
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा और कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वे सनातन को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। मुजेहरा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बावरी मस्जिद के लिए चंदा लिया गया। क्या किसी ने एक प्रश्न भी पूछा कि यह पैसा कहां से आया और कहां गया। विपक्षी तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। यह अयोध्या को बदनाम करने की साजिश हो रही है। उन्होंने कहा कि मदरसों का संचालन, कहां से पैसा आ रहा है, टेरर फंडिंग हो रही…
बिहार में नया विश्वविद्यालय अधिनियम लाने की तैयारी, राज्यपाल ने की बैठक
बिहार सरकार उच्च शिक्षा के नियामकीय ढांचे को सरल, आधुनिक और अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से अन्य राज्यों तथा केंद्रीय विश्वविद्यालयों की सर्वोत्तम व्यवस्थाओं के आधार पर नया विश्वविद्यालय अधिनियम (यूनिवर्सिटी एक्ट) लागू करने की तैयारी कर रही है. इस संबंध में निर्णय राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति सैयद अता हसनैन की अध्यक्षता में शुक्रवार (26 जून, 2026) को आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में लिया गया. इस बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री संजय सिंह टाइगर, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी…
यूपी भाजपा की नई टीम का एलान
यूपी भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले नई टीम का एलान कर दिया है। भाजपा की नई टीम में ओबीसी को तरजीह दी गई है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को भाजपा उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा पूजा पाल और सुरेश राणा को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। नई लिस्ट में 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री शामिल हैं। इसी तरह पश्चिम, ब्रज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित किए गए हैं। सरोज कुशवाह को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। देवेंद्र…
‘युवाओं से माफी मांगें और इस्तीफा दें’, राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री पर फिर क्यों निशाना साधा?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला करते हुए उन पर छात्रों का अपमान करने का आरोप लगाया और मांग की कि वे देश के युवाओं से माफी मांगें और अपने पद से इस्तीफा दें। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अहंकारी हो गई है और अब उन छात्रों को निशाना बना रही है, जो अपने अधिकारों और निष्पक्ष परिक्षाओं और रोजगार की मांग उठा रहे हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया…
अखिलेश यादव बोले – अयोध्या में महापाप हुआ है, एसआईटी का मतलब शेयर इन थेफ्ट मतलब चोरी में हिस्सेदारी
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर प्रशासन को सौंपी गई एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में चढ़ावा चोरी का महापाप हुआ है। विशेष जांच समिति मतलब एसआईटी ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप दी है। उन्होंने कहा कि एसआईटी का मतलब शेयर इन थेफ्ट मतलब चोरी में हिस्सेदारी है। उन्होंने मामले में अभी तक एफआईआर न होने को लेकर सवाल उठाए हैं। अखिलेश यादव बुधवार को लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित…
पंजाब: 15 अगस्त से सरपंचों को मिलेगी 10 हजार रुपये सैलरी, मुख्यमंत्री भगवंत मान का ऐलान
पंजाब में सरपंचों को 15 अगस्त से 10 हजार रुपये प्रति महीना तनख्वाह मिलेगी. इसका ऐलान आज (24 जून) मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया है. सीएम मान ने कहा कि सरपंच दिन रात गांव में लोगों की सेवा करते हैं और वो सैलरी के हकदार हैं. उन्होंने ये भी कहा कि AAP की सरकार लोगों के विकास के लिए काम करती रहेगी. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”आज एक बड़ा फ़ैसला लिया गया है. 15 अगस्त से हर सरपंच को हर महीने 10,000 रुपये की…
कर्णप्रयाग विवाद को लेकर CM धामी से मिला सिख प्रतिनिधिमंडल
कर्णप्रयाग में पिछले कुछ दिनों से चले आ रहे सिख समुदाय संबंधी विवाद को लेकर सकारात्मक पहल हुआ है. सिख समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की, वहीं रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारे में प्रशासन और निहंग सिखों के बीच हुई वार्ता सफल रही. निहंग सिख गुरुद्वारे से नीचे उतर आए हैं और शांतिपूर्वक निकलने पर सहमति बन गई है. मंगलवार को दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका के नेतृत्व में सिख समाज का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला. प्रतिनिधिमंडल…
बेअदबी से जुड़े CM मान के कथित वीडियो पर खुलासा
पंजाब की राजनीति से बड़ी खबर आई है. पंजाब के सीएम भगवंत मान के कथित वीडियो से जुड़ी श्री अकाल तख्त साहिब की रिपोर्ट को झुठलाने के लिए बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है. बेअदबी से जुड़े विवाद में CM मान के वीडियो को लेकर पंजाब पुलिस पर फर्जी रिपोर्ट तैयार कराने का आरोप लगा है. आरोप है कि 10 लाख रुपये में फर्जी फॉरेंसिक रिपोर्ट बनवाया गया. इस बीच कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की मांग की है. CM भगवंत…
भाजपा पंजाब चुनाव में सभी 117 सीटों पर लड़ेगी, किसी के साथ नहीं करेगी गठबंधन!
पंजाब की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने संकेत दिया है कि वह अगले वर्ष होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में सभी 117 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। इस संबंध में शुक्रवार देर रात नई दिल्ली में भाजपा के पंजाब इकाई के वरिष्ठ नेताओं की एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें चुनावी रणनीति, संगठनात्मक तैयारियों और राज्य के राजनीतिक हालात पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पार्टी नेतृत्व ने पंजाब में संगठन को…
‘अखिलेश यादव ने हमारे पास गुप्तचर भेजे थे’,ओपी राजभर ने क्यों कहा ऐसा?
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर एक बार फिर तंज कसा है , जिसमें उन्होंने कहा कि जैसे राम जी जब समुद्र किनारे डेरा डाले थे तो रावण गुप्तचर भेजता था, उसी तरह अखिलेश यादव ने गुप्तचर भेजे थे. ओम प्रकाश राजभर ने यह बात अब्बास अंसारी के सपा में शामिल होने के सवाल पर कही, बोले कि हमको सपा ने 16 टिकट दिए थे और उसमें 12 नेता सपा के थे. यानि धोखा…
मल्लिकार्जुन खरगे का प्रहार, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भी भड़के
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि खुद को अच्छा दोस्त बताने वाले ये दोनों नेता अपने-अपने क्षेत्रों को तबाह कर रहे हैं। खरगे ने दावा किया कि इनमें से एक देश को बर्बाद कर रहा है और दूसरा पूरी दुनिया को। इस दौरान उन्होंने अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में धन की हेराफेरी के आरोपों और नीट परीक्षा विवाद को लेकर भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। बंगलूरू में बीके हरिप्रसाद के कर्नाटक कांग्रेस…
पश्चिम बंगाल: झटकों से नहीं उभर पा रही टीएमसी, शिउली पंचायत में आठ सदस्यों ने दिया इस्तीफा
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता और शिउली ग्राम पंचायत के प्रधान अरुण कुमार घोष तथा सात अन्य सदस्यों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इससे उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर क्षेत्र स्थित इस ग्राम पंचायत में पार्टी की ताकत कम हो गई है। सभी सदस्य बैरकपुर ब्लॉक-2 के बीडीओ कार्यालय पहुंचे और अपना इस्तीफा सौंप दिया। पूर्व प्रधान अरुण कुमार घोष ने कहा कि यह फैसला हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में जनता द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करने के लिए लिया गया…
