नीतीश कुमार के केंद्र में मंत्री बनने की चर्चा के बीच डिप्टी CM की दो टूक

मोदी कैबिनेट का विस्तार जल्द हो सकता है. इसी बीच बिहार के सियासी गलियारों में चर्चा तेज है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्र सरकार में मंत्री बनाए जा सकते हैं. नीतीश कुमार के बेहद करीबी एवं बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी मंगलवार (30 जून, 2026) को पत्रकारों ने इस पर सवाल किया तो उन्होंने गोलमोल जवाब दिया.

विजय कुमार चौधरी जेडीयू कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में बैठे थे. इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार केंद्र सरकार में मंत्री बनने वाले हैं? इस पर उन्होंने दो टूक में कहा, “चर्चा तेज है या मध्यम है या धीमा है यह तो आप लोग ही जानते हैं, मुझे इस बात में कोई जानकारी नहीं है कि क्या हो रहा है, ऐस चर्चा आप लोगों से ही सुनते हैं.”

विजय कुमार चौधरी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने 20 वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं. पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में नीतीश के नेतृत्व में ही एनडीए को प्रचंड जनादेश मिला. नीतीश के विकास एवं न्याय के साथ सुशासन के रास्ते पर ही बिहार की मौजूदा सरकार आगे बढ़ रही है. इसी सिद्धांत पर सरकार बिहार में आगे भी काम करेगी.

Leave a Comment