उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज 75 वा गणतंत्र दिवस मनाया गया इस राष्ट्रीय पर्व के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज भारतवर्ष के गणतंत्र के 75 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और आजादी के अमृत महोत्सव कल में हम यह दूसरा गणतंत्र दिवस मना रहे हैं जिसकी मैं आप सभी को हृदय से बधाई देता हूं।मुख्यमंत्री ने कहा है कि गणतंत्र दिवस स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण…
Category: बोल-बच्चन
प्रदेश भर में 806 जगह पर किया जा रहा नव मतदाता सम्मेलन
भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा की तरफ से आज यानी की 25 जनवरी को प्रदेश की सभी विधानसभा में दो- दो सम्मेलन किए जाएंगे जिसको प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल संबोधित भी करेंगे। राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी का युवा मोर्चा इस बार प्रदेश के लगभग 8 लाख नव मतदाताओं से संवाद स्थापित करेगा साथ ही अपनी चुनावी जमीन को मजबूत करने का काम करेगा।भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के द्वारा आज पूरे प्रदेश में नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया है प्रदेश के लगभग…
ममता बनर्जी ने कांग्रेस-लेफ्ट से अलग होकर लड़ने का किया ऐलान
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन को झटका देते हुए बुधवार 24 जनवरी को ऐलान किया कि वह राज्य में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी. इस दौरान उनका इशारा कांग्रेस और लेफ्ट की तरफ था. ममता बनर्जी के बयान के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने इसपर प्रतिक्रिया दी है. बता दें कि आप इंडिया गठबंधन में शामिल है. दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, ”पश्चिम बंगाल में टीएमसी एक बड़ी पार्टी है.…
लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए बीजेपी कोई भी कॉल कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती
उत्तर प्रदेश की ऐसी लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए बीजेपी कोई भी कॉल कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती है शायद यही कारण है कि बीजेपी हर दिन इलेक्शन मोड में रहती है। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीट पर जीत हासिल करने के लिए बीजेपी प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में 25 जनवरी को नमो नव मतदाता सम्मेलन की शुरुआत करने जा रही है।2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी इस बार युवाओं पर भी भरपूर फोकस कर रही है ही कारण है कि बीजेपी का युवा मोर्चा लगातार प्रदेश…
आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा
बनारस हिन्दू विश्वविद्यालयों के छात्राओं के एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह एवं उपाध्यक्ष नेहा यादव के नेतृत्व में आये प्रतिनिधिमण्डल में शामिल छात्राओं ने बताया कि एक नवम्बर 2023 की रात बीएचयू कैम्पस में गैंगरेप की घटना हुई। पीड़िता की न्याय की मांग को लेकर बीएचयू में प्रदर्शन हुआ तो पुलिस और सरकार ने लीपापोती कर मामले को खत्म कर दिया।न्याय दिलाने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं…
“उस पवन हृदय में बसते हैं सियाराम,।। जो करता रीति मर्यादा का मान” अखिलेश यादव
22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के दिन अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया X पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो के साथ ही अखिलेश यादव ने लिखा “उस पवन हृदय में बसते हैं सियाराम,।। जो करता रीति मर्यादा का मान”। फिलहाल अखिलेश यादव सोमवार को जनेश्वर मिश्र जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करने गोमती नगर पार्क जाएंगे।आयोजन में जाने को यादव ने सबसे पहले निमंत्रण मिलने को स्वीकारते हुए कहा कि हम प्राण प्रतिष्ठा…
पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति के चार फ्लैट सीज, खबर पढिये
लखनऊ में हरिहरपुर और मोहनलाल गंज में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शुक्रवार को पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की करीब 13.42 करोड़ रुपए कीमत की संपत्ति जब्त कर ली।पिछले हफ्ते टीम ने मुंबई के मलाड में एक अपार्टमेंट में उनके बेटे और बहू के नाम चार फ्लैट सीज किए गए थे। ईडी अब तक गायत्री प्रसाद प्रजापति की 50.37 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त कर चुकी है।ईडी के अधिकारियों ने बताया कि जांच में पाया गया है कि गायत्री प्रसाद प्रजापति ने खनन मंत्री रहते हुए कई अवैध…
शाहरुख़ भी आ रहे हैं राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा पर
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण – प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। देश भर से आने वाले वीआईपी की सूची अभी फाइनल होने के कगार पर है। लेकिन अभी तक एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्राप्त सूचनाओं पर ध्यान दे तो करीब 60 चार्टर्ड विमान अयोध्या के कार्यक्रम के लिए आएंगे। इसमें अंबानी, अडानी, अमिताभ बच्चन, विराट कोहली ,अनुष्का शर्मा, शाहरुख खान, आलिया भट्ट समेत कई बड़े नाम शामिल है।अब एक साथ इतने साने विभाग अयोध्या या लखनऊ में नहीं पार्क किए जा…
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान दिल्ली संसद हमला जैसी घटना की प्लानिंग कर रहा था गुरपतवंत सिंह पन्नू
खालिस्तानी आतंकी प्रतिबंधित संगठन सिख फार जस्टिस (एसएफजे) के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान दिल्ली संसद हमला जैसी घटना की प्लानिंग कर रहा था।सुरक्षा एजेंसियों को जो इनपुट मिले हैं, उसके मुताबिक पन्नू अपने लोगों के जरिए विरोध-प्रदर्शन की आड़ में बड़ी घटना को अंजाम देने वाला था।यूपी एटीएस ने पन्नू के भेजे गए आडियो मैसेज और पकड़े गए उसके तीनों समर्थकों के बयान के आधार पर देश द्रोह का मुकदमा दर्ज कर लिया है।आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) के साथ सभी सुरक्षा…
राम मंदिर में पहली ईट रखने वाले कामेश्वर चौपाल ने मुझसे कहा कि आप विश्व हिंदू परिषद में आ जाइए: ललिता देवी
तारीख 6 दिसंबर 1992 …लाखों की भीड़ और जय श्रीराम के लग रहे नारे। इस गगनभेदी नारे के साथ कार सेवकों के कदम बाबरी मस्जिद की ओर बढ़ रहे थे। बिना जान की परवाह किए साड़ी पहनी 32 साल की महिला बाबरी मस्जिद पर चढ़ गई। हाथों में हथौड़ा लिए बाबरी मस्जिद पर तब तक प्रहार करती रही जब तक बाबरी मस्जिद इतिहास का हिस्सा न बन गई।जय श्रीराम के उद्घोष के साथ ना सिर्फ मस्जिद को धराशाई करने में भूमिका निभाई, बल्कि सुबह तक रामलला को विराजमान करने के…
राम मंदिर परिसर में 6 लेयर की सिक्योरिटी की गई है, SPG, CISF, स्पेशल कमांडो, CRPF, NSG और ATS ने अयोध्या में मोर्चा संभाल लिया है
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले ATS ने 3 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए संदिग्धों में एक राजस्थान सीकर निवासी धर्मवीर है, अपने दो साथियों के साथ अयोध्या जा रहा था। तीनों संदिग्ध सुक्खा दुनके, अर्श डल्ला गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं। अर्श डल्ला को भारत सरकार ने आतंकी घोषित किया है। इन तीनों व्यक्तियों से ATS पूछताछ कर रही है।वहीं डीजी कानून व्यवस्था ने कहा कि चेकिंग अभियान के दौरान 3 संदिग्धों को पकड़ा गया है। अयोध्या से UP ATS ने पकड़ा…
इकोनॉमी आज दुनिया की टॉप फाइव कंट्रीज में है: राजनाथ सिंह
देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज में स्थित देवलोक लॉन में आयोजित व्यापारी स्नेह मिलन कार्यक्रम शामिल हुए। व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि इकोनॉमी के मामले में हमारा देश गरीबों के देशों में कहा था पर आज दुनिया की टॉप फाइव कंट्रीज में है और जल्द ही देश दुनिया के टॉप 3 कंट्री बनकर खड़ा होगा । यह विश्व की जानी मानी फाइनेंशियल फॉर्म का मानना है। 2047 आते आते प्रधानमंत्री मोदी जी का टारगेट है कि…
बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर जानिए कुछ खास
दिल्ली में रहने वाली 10 साल की एक लड़की। उसकी मां ने एक बेटे को जन्म दिया। दो दिन बाद उस बच्चे को निमोनिया हो गया। बच्चे को इलाज के लिए 6 किलोमीटर दूर, राजेंद्र नगर की डिस्पेंसरी में ले जाना था। उस वक्त लड़की के पिता घर में नहीं थे। मां बिस्तर से उठने की हालत में नहीं थीं। ऐसे में उस लड़की को कुछ समझ नहीं आया।वो अचानक उठी। अपने पिता का डिस्पेंसरी कार्ड उठाया। एक बोतल पानी भरा और बच्चे को उठाकर पैदल चल पड़ी। रास्ते में…
अखिलेश यादव रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता शनिवार को मिल गया
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता शनिवार को मिल गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने डॉक के जरिए निमंत्रण पत्र भेजा है। निमंत्रण पत्र पाने के बाद शनिवार रात अखिलेश यादव ने भी पत्र के जरिए प्रतिक्रिया दी है। चंपत राय ने नाम धन्यवाद लेटर लिखा। जिसमें लिखा था- अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण के लिए धन्यवाद। समारोह के सकुशल संपन्न होने की हार्दिक शुभकामनाएं।अखिलेश ने आगे लिखा- हम प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के बाद परिवार…
500 दिनों से ज्यादा धरना दे रहे अभ्यर्थी अचानक से सीएम आवास पहुंच गए, पढ़िए रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती के मामले में बीते 500 दिनों से ज्यादा धरना दे रहे अभ्यर्थी अचानक से सीएम आवास पहुंच गए। सीएम आवास के बाहर अभ्यर्थियों को देख पुलिस हड़कंप में आ गई और आनन- फानन में उन्हें जबरन वहां से हटाया गया।अचानक पहुंचे अभ्यर्थियों को देख पुलिस हड़कंप मच शनिवार की सुबह अचानक से 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यार्थियोंं ने मुख्यमंत्री के आवास पर जा के जमकर नारेबाजी की गई है। इस दौरान धरने पर बैठे अभ्यार्थियों ने अपने हाथों में बैनर- पोस्टर भी पकड़ा हुआ…
कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को IIT-BHU में छात्रा के साथ गैंगरेप के विरोध में पूरे प्रदेश में जोरदार प्रदर्शन किया
IIT-BHU में छात्रा के साथ गैंगरेप के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को पूरे प्रदेश में जोरदार प्रदर्शन किया। लखनऊ में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करने निकले। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उन्हें बैरिकेडिंग करके आगे जाने से रोक दिया। इसपर कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। महिला कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़कर बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर महिलाओं के लिए सुरक्षा की मांग की। कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीजेपी सरकार हमेशा महिलाओं का…
सपा विधायकों की बैठक में अखिलेश यादव ने क्या संकेत दिए
लोकसभा चुनाव से पहले मायावती और अखिलेश की चुनावी राहे फिर मिलने की संभावना बनने लगी है। सपा विधायकों की बैठक में अखिलेश यादव ने यही संकेत दिए। उन्होंने कहा, “मायावती उम्र में हमसे बड़ी हैं। वे बड़ी नेता हैं और हम सबको उनका सम्मान करना चाहिए।”अखिलेश यादव ने विधायकों से कहा, “कांग्रेस BSP से बात कर रही है। अगर बसपा INDIA गठबंधन में शामिल होती है तो हमें कोई परहेज नहीं है। मायावती को लेकर मेरे बयान को गलत समझ गया। कोई भी सपा का नेता मायावती को लेकर…
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में अधिवक्ता महासभा की बैठक आयोजित हुई
रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में अधिवक्ता महासभा की बैठक आयोजित हुई। इसमें एक हजार से ज्यादा वकील शामिल हुए। इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि एक आज इस लड़ाई में एक पक्ष बुलडोजर लेकर चल रहा है, जबकि हम लोग बाबा अंबेडकर का संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर बात पर झूठ बोलती है। यहां तक कि सरकार शहीदों की संख्या भी छिपाती है। ये…
60244 पदों के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुख्ता तैयारी कर ली है
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने नागरिक पुलिस में सिपाही (कांस्टेबल) के 60244 पदों के लिए पुख्ता तैयारी कर ली है। 6500 परीक्षा केंद्रों में 31 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों के परीक्षा देने का अनुमान है। लखनऊ जोन में सर्वाधिक 836 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित है। कोचिंग संस्थानों को परीक्षा केंद्र के रूप में शामिल नहीं किया जाएगा। हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य होगा।पुलिस भर्ती बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों के साथ उनकी क्षमता के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मानकों के आधार पर परीक्षा केंद्रों…
गोरखपुर के मोस्ट वांटेड विनोद उपाध्याय को STF ने एनकाउंटर में मार गिराया, पढ़िए रिपोर्ट
गोरखपुर के मोस्ट वांटेड विनोद उपाध्याय को STF ने एनकाउंटर में मार गिराया। शुक्रवार तड़के STF ने सुल्तानपुर जिले में विनोद उपाध्याय को घेर लिया। विनोद ने STF का घेरा तोड़ते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग की। जवाब ने STF ने भी फायर किए। इसमें विनोद को गोली लग गई। STF उसे अस्पताल लेकर आई। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।विनोद उपाध्याय पर 1 लाख रुपए का इनाम था। करीब 7 महीने से STF, गोरखपुर क्राइम ब्रांच और पुलिस उसकी तलाश कर…
