शाहगंज(जौनपुर)कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव में मामूली बात पर हुए विवाद में दबंग पिता पुत्र ने पड़ोसी युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। सरिया और हॉकी से हुए हमले में युवक के सर में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक आरोपी को हिरासत में लेकर जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव निवासीशाहबाज (28) पुत्र पीर मोहम्मद…
Category: रुझान
कोहरे में अदृश्य हुआ मैंनपुरी
मैनपुरी – कोहरे ने पूरे देश में दस्तक दे दी हैं। दो दिनों से उत्तर प्रदेश के मैंनपुरी में भी कोहरे का प्रकोप देखने को मिला। जिससे ठंड का भी प्रकोप देखने को मिला। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया है। ठंड से बचने के लिए जगह -जगह लोग अलाव के पास बैठे नज़र आये।। रिपोर्टर-पवन कुमार शाक्य
मृतक आश्रितों की नियुक्ति क्यों नहीं हो रही, परिवहन विभाग को निजी हाथों में देने की भी सुगबुगाहट
अभी के पिता यूपी परिवहन निगम में बस कंडक्टर थे। रिटायरमेंट के पहले ही मौत हो गई। जिसके बाद अभी को नौकरी मिलनी थी। 4 साल बीत गए लेकिन नियुक्ति नहीं मिली।ऐसा सिर्फ अभी पटेल के साथ नहीं बल्कि 815 लोगों के साथ है। ये सभी उन बस ड्राइवर और कंडक्टर के बच्चे हैं जिनके पिता की नौकरी के दौरान ही मौत हो गई। नियुक्ति की मांग को लेकर ये सभी प्रदर्शन कर चुके हैं। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मिल चुके हैं। विभाग के अधिकारियों से मिल चुके हैं।…
दम ख़म लगाकर निकाय चुनाव में सभी पार्टियों के प्रत्याशी कर रहे हैं जनसम्पर्क, भाजपा के प्रत्याशी अजय जायसवाल से बातचीत के कुछ अंश
फ़िलहाल अभी चुनाव की तारीखों का ऐलान होना बाकी है लेकिन प्रत्याशी अपने कार्यों को गिनाकर लगातार जनसम्पर्क कर रहे हैं और घर घर जाकर वोट मांग रहे हैं जनसंपर्क के दौरान लखनऊ के कैंट क्षेत्र में निकाय चुनाव में इब्राहिमपुर प्रथम वार्ड नम्बर 4 से भाजपा से उम्मीदवार हैं अजय जायसवालउनसे वार्ता के कुछ अंश पढ़िए अजय जायसवाल ने बताया की सांसद निधि के द्वारा उन्होंने अपने क्षेत्र में बहुत से विकास कार्य करवाए हैं जिससे जनता चाह रही है की चुनाव मैदान में आएं और भारी मतों से…
प्रयागराज-हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अल्पसंख्यक अधिकार दिवस जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
प्रयागराज: 18.12.2022 को षासन की मंषा के अनुरूप अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मदरसा इमामिया अनवारूल उलूम मिर्जा गालिब रोड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न मदरसों के प्रबन्धक/प्रधानाचार्य/षिक्षको के साथ अल्पसंख्यक वर्ग के सम्मानित लोगो ने प्रतिभाग किया एवं अपने अपने विचार व्यक्त किया। अल्पसंख्यक वर्ग (मुस्लिम,सिख,इसाई,बौद्ध,पारसी,जैन) अधिकारो के बारे में लोगो को जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन जनबा जावेद रिजवी द्वारा बेहतरी अन्दाज में किया गया। डा0 कमर आब्दी एवं डा0 नायाब बलियावी ने गजल तथा षायरी के माध्यम से एकता के सूत्र में बांधने का संदेष…
फर्रुखाबाद:16 साल बाद प्रांशी ने देखी दुनिया आबीएसके फ़ैला रहा 19 वर्ष तक के बच्चों के जीवन में उजियारा
फर्रुखाबाद ,18 दिसंबर 2022 जीवन में आंखों की अहमियत क्या होती है, यह उस बालिका से अधिक कौन जान सकता है, जिसने जन्म के 16 साल बाद दुनिया देखी हो। ऐसी ही कुछ कहानी है कायमगंज ब्लॉक के कमलाई नगर की रहने वाली प्रांशी की lप्रांशी के पिता आदित्य प्रकाश बताते हैं कि मेरी बेटी को जन्म से मोतियाबिंद था। उसकी एक आंख में जन्म से कम दिखाई देता था। मैं पुजारी हूं और मेरे पास इतना पैसा नहीं किसी बड़ी बीमारी का इलाज कर सकूंl प्रांशी कक्षा 12 में…
बरेली – आंवला नगर में रविवार को अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।
बरेली- जनपद बरेली के आंवला में अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के द्वारा मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। आरोग्य मेले में कुल 47 रोगी पहुंचे जिसमें 20 महिलाएं 22 पुरुष और 5 बच्चे स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे, जिन्हें दवा देकर उपचारित किया गया। इस दौरान तीन गर्भवती महिलाओं की जांच कर दवा दी गई और एक रोगी की मधुमेह की जांच की गई, तो वही हेल्प डेस्क पर आए 5 लोगों में से 3 लोगों की आरटी पीसीआर जांच की गई। इस दौरान डॉक्टर अंजली…
प्रयागराज में काकोरी के शहीदों के स्मृति में आयोजित सांस्कृतिक व नुक्कड़ कार्यक्रम
प्रयागराज काकोरी के शहीदों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम के चैथे दिन शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क में नुक्कड़ नाटक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमांे का किया गया आयोजन काकोरी बलिदान सप्ताह काकोरी के शहीदों की स्मृति कार्यक्रम के चैथे दिन रविवार को क्षेत्रीय अभिलेखागार संस्कृति विभाग,प्रयागराज तथा जिला प्रशासन प्रयागराज की ओर से नुक्कड़ नाटक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमांे का आयोजन शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप श्रीमती केसरी देवी पटेल माननीय सांसद फूलपुर प्रयागराज एवं श्री दिलीप चैरसिया जिला उपाध्याक्ष बीजेपी ने शिरकत की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों…
बरेली – राम राम जपना पराया माल अपना प्रधान ने किया लाखों का घोटाला ग्रामीणों ने की डीएम से शिकायत।
बरेली – सरकारी रुपए की खुलेआम बंदरबांट करते हैं ग्राम प्रधान नहीं है सरकार का ङर हालांकि योगी सरकार ने भ्रष्टाचार को लेकर कड़े कड़े नियम जरूर बनाए है फिलहाल ग्राम स्तर पर यह भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है ऐसा ही एक मामला मझगवां ब्लॉक के ग्राम वरा सिरसा का है यहां के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर तमाम तरीके के फर्जी कार्य कागज में दिखाकर सरकारी धन हड़प लेने की शिकायत की है बताया कि 92 लाख रुपए में से मात्र तीन लाख का ही मौके…
बरेली – हर बार एक नया रिकॉर्ड मनौना धाम पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब,टूटे पिछले सभी रिकार्ड,हजारों भक्तों ने किए खाटू श्याम बाबा के दर्शन।
बरेली – आंवला नगर के समीप रविवार को निर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर मनौना में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा।भक्तों की आस्था के सामने पिछले सभी रिकार्ड टूट गए यहां हर बार एक नया रिकॉर्ड सामने आता हैरविवार को पिछली एकादशियों से अधिक भक्तों की भीड़ उमड़ आई।रविवार आठ बजे तक लगभग 30 हजार भक्तों ने बाबा खाटू श्याम के दर्शन कर लिए थे।रविवार होने के कारण मनौना धाम पर भक्तों की भारी भीड़ लग गई।आंवला-विसौली रोड़ पर आंवला की तरफ व विसौली की तरफ वाहनों की लम्बी लम्बी लाइनें लगी…
फर्रुखाबाद:पुलिस मुठभेड़ में ₹25000 का इनामी बदमाश हुआ ढेर
फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में शातिर अपराधी देवेंद्र उर्फ पिंकू आज सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया । कोतवाली कायमगंज पुलिस एसओजी टीम व सर्विलांस टीम की आज सुबह तड़के टेड़ीकोन के निकट शातिर बदमाश देवेंद्र उर्फ पिंकू से सामना हो गया । इसी दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से पिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस गंभीर घायल पिंकू को सीएससी कायमगंज ले गई । जहां डॉ विपिन कुमार ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल पिंकू को डॉ राम मनोहर लोहिया…
पीलीभीत :परिजन गए समारोह में,युवती प्रेमी के साथ फरार
पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने बताया कि वह 14 दिसंबर को एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने शाहजहांपुर गया था।उसकी नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी।आरोप है कि पड़ोसी गांव का रहने वाला एक युवक बहला-फुसलाकर नगदी व माल जेवर सहित भगा ले गया।सूचना मिलने पर परिजन जब घर पहुंचे तो किशोरी को न पाकर उनके होश उड़ गए।काफी तलाश करने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका।दूसरे दिन जांच पड़ताल के दौरान युवती पड़ोस के गांव के युवक के यहां पाई गई।घटनाक्रम को…
पीलीभीत :विदा कराने आए युवक पर बाका से हमला,घायल
पूरनपुर। पुवायां थाना क्षेत्र के गांव मुडिया कुरमियात निवासी सुरजीत कुमार ने बताया उसकी शादी कुछ साल पहले पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया निवासी एक युवती के साथ हुई थी।शादी के कुछ महीने बाद विवाहिता का अपने पति से विवाद शुरु हो गया।दो माह पहले विवाहिता अपने मायके आई थी।इस दौरान पति कई बार उसने विदा कराने गया।लेकिन ससुरालियों ने विदा करने से इंकार कर दिया।शुक्रवार की शाम युवक पत्नी की विदा कराने अपनी ससुराल पहुंचा।युवक ने सुसरालियों से पत्नी की विदा करने की बात कही।आरोप है कि इससे…
वीडियो कॉल पर अश्लीलता से जालसाजी का सबसे ज्यादा शिकार लखनऊ वाले, जानिए
रात को अनजान नंबर से वॉट्सऐप वीडियो काल पर कोई लड़की अपने कपड़े उतारने लगे। काल कटने के बाद एक वीडियो मिले, जिसमें आपका अश्लील वीडियो हो। वीडियो डिलीट करने के लिए वो आपसे पैसे की डिमांड करे तो समझ जाइए कि आप साइबर ठगों के जाल में फंस गए हैं।इस तरह की जालसाजी को सेक्सटॉर्शन का नाम दिया गया है। लखनऊ समेत UP में इसके मामले बढ़ गए हैं। अगर सावधानी नहीं बरती तो पैसा तो जाएगा ही मानसिक तौर पर भी परेशानी बढ़ जाएगी।अपर पुलिस आयुक्त अपराध अखिलेश…
बुकिंग के प्लाट की किसी और के नाम कर दी रजिस्ट्री, श्रीहरि कंस्ट्रक्शन के खिलाफ FIR
लखनऊ के PGI कोतवाली में एक महिला ने रियल एस्टेट कंपनी संचालकों के खिलाफ प्लॉट देने का दावा कर 43 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, दूसरी ओर आवास विकास परिषद के सहायक अभियंता ने श्री हरि रियल एस्टेट संचालक के खिलाफ बिना कम्पलीशन प्रमाण पत्र के फ्लैट पर कब्जा देने का मुकदमा दर्ज कराया है।वृंदावन कॉलोनी निवासी हर्षिता तिवारी के पिता ओम प्रकाश तिवारी ने वर्ष 2015 में तुलसियानी कंस्ट्रक्शन के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में 24 लाख रुपये देकर प्लॉट बुक कराया था। तुलसियानी कंस्ट्रक्शन…
औरेया:एक बार फिर अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में प्रसूता ने बच्चे को दिया जन्म
औरेया (साहर ) ब्लाक के अंतर्गत ग्राम नवीमोहन निवासी वंदना कुशवाह पत्नी मुकेश उम्र 22 साल के अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी आशा तारावती ने टोल फ्री नंबर पर 102 एम्बुलेंस पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही सीएचसी सहार की 102 एंबुलेंस गाड़ी संख्या यूपी 41 जी 2652 तत्काल प्रभाव से प्रसव पीड़ा से पीड़ित के घर एंबुलेंस पहुंच गई और जल्दी से वंदना कुशवाह व उनके परिजनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहार की तरफ चलने लगे। रास्ते में पौंथी के पास वंदना को प्रसव पीड़ा बहुत अधिक…
IIT रुड़की के इंजीनियर पक्का पुल से हो रहा पानी का रिसाव की जांच में जुटे
लखनऊ की विरासत और पहचान पक्का पुल जल संस्थान की लापरवाही के कारण कमजोर हो रहा है। विरासत को जल संस्थान बर्बाद कर रहा है। दरअसल, 109 साल पुराना पक्का पुल पर लगातार पानी का रिसाव जारी है। इसको लेकर अब लोक निर्माण विभाग की तरफ से भी जल संस्थान को पत्र लिखा गया है। इसमें पुल पर पानी के लीकेज को जल्द बंद करने को कहा गया हैविभाग के एक्सईएन मनीष वर्मा ने इसको लेकर पत्र लिखा है। उन्होंने उसमें बताया है कि पुल से गुजरने वाले पानी के…
आयकर उपायुक्त को कोर्ट की अवमानना मामले में सात दिन की सजा, 25 हजार का जुर्माना
इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने अदालत के आदेश की जानबूझकर अवज्ञा करने के मामले में आयकर विभाग के उपायुक्त हरीश गिडवानी को अवमानना मामले में सात दिन के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उन पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। हाईकोर्ट की एकल पीठ के न्यायाधीश इरशाद अली ने यह आदेश वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत चंद्र द्वारा दायर की गई अवाना याचिका पर दिया है।हाईकोर्ट के इस आदेश से अन्य अधिकारियों में भी खलबली मच गई है। अक्सर अधिकारी कोर्ट के आदेश में…
हीरो ने पिछले महीने बेचे इतने ज्यादा टू-व्हीलर्स, देखें होंडा-टीवीएस का रिकॉर्ड
आंकड़ों के जरिये बताएं तो टू-व्हीलर्स कंपनियों ने नवंबर 2022 में 18 लाख से ज्यादा बाइक्स और स्कूटर बेचे, जो कि 23 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी के साथ है। इन सबसे हीरो मोटोकॉर्स के 6.36 लाख टू-व्हीलर्स बेचे और यह सबसे बड़ी कंपनी है। इसके बाद होंडा, टीवीएस, बजाज, सुजुकी, रॉयल एनफील्ड, यामाहा, ओला, एम्पियर, ओकिनावा और हीरो इलेक्ट्रिक जैसी कंपनियों के टू-व्हीलर्स खूब बिकते हैं। नवंबर 2022 टू-व्हीलर्स सेल्स रिपोर्ट देखें तो हीरो मोटोकॉर्प ने पिछले महीने 6,36,064 टू-व्हीलर्स बेचे, जो कि नवंबर 2021 की 5,59,486 यूनिट के मुकाबले…
फर्रुखाबाद की मछली मंडी में हो गया मुर्गा चोरी, व्यापारियों में हुआ झगड़ा
मुर्गा गायब करने के आरोप पर देर शाम लालसराय स्थित मछली मंडी में दो पक्ष भिड़ गए। जमकर लाठी डंडे चले, जिससे सड़क पर भीड़ लग गई। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया। मछली मंडी में शाम को भीड़ हो जाती है। मंडी में मछली के अलावा मुर्गा मीट की भी दुकानें हैं। शाम को दो व्यापारी आपस में भिड़ गए और अचानक मारपीट होने लगी। मारपीट में कुछ लोगों को चोटें भी आईं। जिससे अफरातफरी मच गई। कोतवाली पुलिस ने चार लोगों को पूछताछ के लिए बैठाया…
