कासगंज राष्ट्रीय कृमि मुक्ति ओर माप अप दिवस 14अगस्त और 18अगस्त को मनाया जाएगा

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (NDD) प्रशिक्षण – जनपद कासगंज
आज जनपद कासगंज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (National Deworming Day – NDD) के सफल आयोजन के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में बताया गया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 14 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा तथा मॉप-अप दिवस 18 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा।
प्रशिक्षण की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीला रानी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शुक्ला एवं डीसीपीएम श्री कुंवरपाल सिंह द्वारा की गई। प्रशिक्षण में जिला समन्वयक (NDD) श्री अमर सिंह भी उपस्थित रहे।
इस प्रशिक्षण में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ समस्त खंड शिक्षा अधिकारी (BEO), सीडीपीओ (CDPO), बीसीपीएम (BCPM) तथा अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
बैठक में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही बताया गया कि वर्ष 2026 में जनपद कासगंज का कुल लक्ष्य 7,11,568 लाभार्थियों को कृमिनाशक दवा का सेवन कराना निर्धारित किया गया है।

Leave a Comment