03 अगस्त 2023 को मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गुतासी में तीन दिन पहले एक महिला का शव एक खेत में पड़ा हुआ मिला था । उस पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी आमोद कुमार सिंह एसओजी प्रभारी अमित गंगवार और सर्वलांश टीम प्रभारी जगदीश भाटी के सहयोग से आज मुखबिर की सूचना पर आज कातिल को सीपी इंटरनेशनल कॉलेज मोड़ ग्राम गुतासी के पास से गिरफ्तार कर लिया । और कत्ल करने में प्रयोग किए गए तमंचा व दो नाजायज कारतूस भी बरामद हुए । पूछताछ के दौरान…
Category: रुझान
प्रयागराज : उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत वर्ष 2023-24 हेतु बढ़ई, नाई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, राजमिस्त्री, हलवाई, सोनार, टोकरी बुनकर एवं मोची ट्रेड केे आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। योजनान्तर्गत 10 दिन का कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाना है तथा प्रशिक्षित लाभार्थियों को निःशुल्क टूलकिट वितरण किया जाना है। उपरोक्त ट्रेडों से सम्बन्धित हस्तशिल्पी/कारीगर योजनान्तर्गत वेबसाइट www.diupmsme.upsdc.gov.in पर आवदेन कर सकते हैं। आवेदन के समय आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र, जाति प्रमाण पत्र (सम्बन्धित जाति से अन्य होने पर वार्ड के सभासद अथवा…
कासगंज : तहसील सहावर के गांव बस्तर मऊ में 350मीटर आरसीसी और नाली बनाने के लिए तहसीलदार साहब को ज्ञापन सौंपा
जनपद कासगंज के पटियाली विधान सभा के गांव बस्तर मऊ के लोगों का अक्सर बरसात के समय में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है यह एक दम से बिल्कुल कच्चा रास्ता है इस कच्चे रास्ते पर गांव और उस रास्ते पर जो लोग निकलते है बो सारे कीचड़ में से हो कर निकलते है काफी समय से गांव के लोग प्रयास कर रहे थे गांव में लोग आए और उनकी सुने इस समय बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में अब्दुल हफिज गांधी गांव गांव जा कर लोगों की सुन रहे है…
मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव जवापुर में प्रेमिका को ले गए परिजन तो फंदे से झूल गया युवक
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में प्रेमिका को उसके परिजन वापस अपने घर औरेया लेकर चले गए। इससे युवक जुदाई बर्दाश्त नहीं कर सका। वह दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव जवापुर निवासी बहनोई के घर आया। यहां फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार की सुबह युवक का शव खेत में एक पेड़ पर लटका मिला। युवक किशनी क्षेत्र का रहने वाला था। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। मामला किशनी थाना क्षेत्र के अरसारा खिरिया गांव का है। गांव निवासी पंकज कुमार (18) कस्बा में ही एक साउंड की दुकान…
मैनपुरी में घरेलू कलह से तंग आकर विवाहिता फंदे से झूली
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव नगला महानंद निवासी एक महिला ने मंगलवार की देर शाम गृहक्लेश के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने के बाद पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। जनपद एटा के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव नगला धीमर निवासी ज्योती (24) की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला महानंद निवासी विजय कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद…
मैनपुरी में ओटी में ही लगाए जाएंगे घायलों को निशुल्क टांके, सीएमएस ने जारी किए आदेश
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में जिला अस्पताल पहुंचने वाले घायलों को अब टांके लगवाने और टांके कटवाने के लिए अप्रशिक्षित लोगों के पास नहीं जाना होगा। सीएमएस ने बुधवार को ओटी प्रभारी के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। अब प्रशिक्षित टेक्नीशियन की टांके लगाने और काटने का कार्य करेंगे। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचने वाले घायलों को टांके आदि लगाने का कार्य वार्ड बॉय द्वारा किया जा रहा था। ओटी टेक्नीशियन ओटी में टांके काटने के रुपये मांगते थे। जिलाधिकारी ने इस पर नाराजगी प्रकट…
मैनपुरी में जिला समन्वयक ने परखी एमडीएम की गुणवत्ता
मैनपुरी में परिषदीय स्कूलों में संचालित मध्यान्ह भोजन योजना का बुधवार को जिला समन्वयक (डीसी) मध्यान्ह भोजन अम्रता सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से मध्यान्ह भोजन की जानकारी ली वहीं खुद भी बच्चों के भोजन का स्वाद चखा। डीसी एमडीएम बुधवार को घिरोर क्षेत्र के स्कूलों में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचीं। उन्होंने घिरोर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय नगला कन्हई, प्राथमिक विद्यालय गढिय़ा फैजपुर, प्राथमिक विद्यालय मधन द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय मधपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय फैजपुर और कंपोजिट विद्यालय भगवंतपुर में भोजन व्यवस्था का निरीक्षण किया। डीसी…
पीलीभीत में 200 दुकानों को टूटने से बचाने के लिए व्यापारियों ने दिया धरना
बीसलपुर में पीलीभीत हाईवे के चौड़ीकरण की जद में आ रहीं 200 दुकानों को बचाने के लिए व्यापारियों ने बुधवार को चीनी मिल अतिथि गृह के सामने धरना दिया। व्यापारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने इस मुद्दे पर एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। खुदागंज से बीसलपुर होते हुए पीलीभीत तक हाईवे का चौड़ीकरण किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों ने चौड़ीकरण के लिए…
पीलीभीत में शहर के साथ ही पूरनपुर और न्यूरिया में भी बढ़ा बिजली संकट
पीलीभीत में बिजली की आघोषित कटौती से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। कभी फॉल्ट से बिजली गुल हो रही तो कहीं ट्रिपिंग की समस्या लोगों को परेशान कर रही है। रात के समय कटौती तो आम बात हो गई है। इससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत हाे रही है। पूरनपुर और न्यूरिया क्षेत्र में भी लगातार बिजली संकट गहरा रहा है। शहर में बिजली कटौती अब गंभीर समस्या बन गई है। विभागीय कर्मचारी रोजाना बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे रहते हैं, लेकिन फॉल्ट नहीं थम रहे हैं।…
पीलीभीत में ट्रक की टक्कर से कार सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही हालत गंभीर
यूपी के पीलीभीत में तेज रफ्तार ट्रक ने ईको कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ईको कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बमुश्किल क्षतिग्रस्त कार को काटकर तीनों को बाहर निकाला गया। आनन-फानन उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टर ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक भीषण हादसे में कार सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर है। ट्रक से…
पीलीभीत में दहेज न मिला तो विवाहिता को घर से निकाला, तीन तलाक दिया
पूरनपुर में दहेज मेंं दो लाख रुपये और इको वैन की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। बाद में शौहर ने उसे तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने पीड़िता की ओर से पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक अन्य मामले में दहेज में दो लाख रुपये और बाइक न मिलने पर विवाहिता को पिटाई कर घर से निकाल दिया गया। कार्रवाई करने पर तीन तलाक देने की धमकी दी गई। मोहल्ला गनेशगंज निवासी जेबा अमीन ने बताया…
पीलीभीत में शहर में पहुंची पेंशन रथयात्रा, कर्मचारियों ने किया स्वागत
पीलीभीत में पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली के लिए संयुक्त मंच के आह्वान पर निकाली जा रही पेंशन रथयात्रा बुधवार को पीलीभीत पहुंची। यात्रा का कर्मचारियों ने स्वागत किया। रथयात्रा खमरिया पुल से टाइगर तिराहा होते हुए ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग, लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन, नौगवां चौराहा, छतरी चौराहा और गौहनिया चौराहा होते हुए कलक्ट्रेट तक पहुंची। रथयात्रा के शहर में प्रवेश करने पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के समस्त घटकों, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, मिनिस्ट्रियल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ, एनई रेलवे मजदूर यूनियन संघ, मलेरिया, स्वास्थ्य एवं प्राथमिक शिक्षक…
पीलीभीत: पूरनपुर गांव अभयपुर जगतपुर का लाखों रुपए की लागत से सामुदायिक शौचालय चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट
पीलीभीत विकासखंड पूरनपुर क्षेत्र के गांव अभयपुर जगतपुर में लाखों की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया था।लेकिन देखरेख के अभाव में अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है।शौचालय जर्जर हालत में होने से हादसे की आशंका वनी हुई है।शौचालय में जाने के लिए महिलाएं कतरा रहीं हैं।इसके चलते उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।शौंचालय के अंदर की सीटें टूट चुकीं हैं।इसके अलावा छत,दीवारें,दरवाजे आदि ठीक नही बचीं हैं।अंदर की सीटें टूटी होने से खुले में शौच के लिए जाना पड़ रहा है।जब से इसका निर्माण…
बरेली – मनरेगा बागवानी मिशन को अधिकारी दिखा रहे हैं ठेंगा: सुधीर बालियान
बरेली/मीरगंज – एक तरफ तो सरकार वृक्षारोपण पर जोर दे रही है। दूसरी तरफ सरकार के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने बाले खंड विकास अधिकारी मनरेगा बागवानी मिशन को ठेंगा दिखा रहे हैं। जिसको लेकर किसान दिवस में भारतीय किसान यूनियन के मीरगंज तहसील अध्यक्ष चौधरी सुधीर बालियान, संरक्षक राकेश कुमार, फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक अध्यक्ष महावीर सिंह, मानसिंह, झुंडे सिंह, जिला मीडिया प्रभारी ठाकुर अरविंद सिंह सोमवंशी ने जिलाधिकारी बरेली के सामने भी इस मामले को उठाया। मीडिया प्रभारी ठाकुर अरविंद सिंह एवं अन्य किसानों ने बताया आश्वासन के शिवाय किसानों…
कासगंज : जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रत्नेश कश्यप का लखनऊ जाते समय उन्नाव जाते समय हुआ हादसा
जिला कासगंज के जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रत्नेश कश्यप का लखनऊ जाते समय बाल बाल बची परिजनों के अनुसार उन्नाव में हुआ हादसा आज सुबह ही ही अपने घर से लखनऊ मीटिंग के लिए रवाना हुए जैसे ही उन्नाव के नजदीक अपने बोलेरो से जा रही थीं
हरदोई : छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन करें।
समाज कल्याण अधिकारी ऋृचा गुप्ता ने बताया है कि शौक्षिक सत्र-2023-24 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति कक्षा-9-10 कक्षाओं से सम्बन्धित पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन, लॉक करने एवं छात्रों को छात्रवृत्ति आवेदन करने से लेकर वितरण तक की समस्त प्रक्रियात्मक कार्यवाही निर्धारित तिथियों मे पूर्ण की जायेगी। उन्होंने बताया कि 07 अगस्त से 08 सितम्बर तक विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने की कार्यवाही पूर्ण की जायेगी। 08 अगस्त से 15 सितम्बर 2023 तक जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण की जायेगी। 10 अगस्त से 10 अक्टूबर 2023…
हरदोई : संशोधित प्रेस विज्ञप्तिमुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लिए करे आवेदन
उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र दुर्गेश कुमार ने बताया है कि प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत आवेदक को उ०प्र० का मूल निवासी होना चाहिए एवं उसकी आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आवेदक की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल अथवा समकक्ष होनी चाहिए। आवेदक किसी भी राष्ट्रीय बैंक/वित्तीय संस्था/सरकारी संस्था का चूककर्ता नही होना चाहिए। आवेदक द्वारा चयनित उद्यम…
मैनपुरी में सड़क किनारे खड़े थे मामा और दो भांजे, पीछे से रफ्तार में आई मौत…छीन ली तीनों की जिंदगी
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की सुबह ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक किशोर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। घटना से मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। परिजन को सूचना दी गई है। घटना बरनाहाल थाना क्षेत्र के इकहरा गांव के पास की है। दरअसल, दिहूली गांव निवासी सोहेल खान के भांजे आमिर (18) निवासी-जाटवपुरी, फिरोजाबाद और सैफ (17) निवासी-मोहम्मदगंज, फिरोजाबाद मोहर्रम पर उसके घर आए थे।…
मैनपुरी में बिजली ठेकेदार की मनमानी से लोग परेशान
किशनी में केबलों को बदलने के लिए ठेकेदार द्वारा लिया गया शट डाउन लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। ठेकेदार द्वारा बिजली निगम के आदेशों को ताक पर रखकर आठ से नौ घंटों तक का शटडाउन लिया जा रहा है। उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हो रहे हैं। किशनी में अशोका कंपनी के कर्मियों द्वारा खराब केबलों को बदलने काम काम चल रहा है। ठेकेदार लेवर से काम करा रहा है। विभाग की सूचना के अनुसार सुबह ग्यारह बजे बिजली काटी जाएगी और शाम छह बजे चालू कर…
मैनपुरी में तांत्रिक ने पूजा-पाठ के लिए मां-बेटे को घर बुलाया। फिर किया ऐसा हाल कि बेटा जिंदगी और मौत के बीच, वहीं मां की जान खतरे में है।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में तांत्रिक ने समस्या का निवारण करने का दावा करके दिल्ली निवासी मां-बेटे से 11 हजार रुपये ठग लिए। पैसे लेने के बाद उसने बेटे को बुरी तरह पीटा। उसे नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज, सैफई में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला करहल थाना क्षेत्र के उरथान गांव का है। गांव निवासी सुशील कुमार तंत्र-मंत्र का काम करता है। दिल्ली के किशन विहार निवासी किरन देवी का संपर्क सुशील से हुआ। किरन ने तांत्रिक से अपने बेटे…
