पीलीभीत में बिना अनुमति सड़क पर हो रहा मुहर्रम का जलसा पुलिस ने रुकवा दिया। सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर टेंट आदि सामान हटवा दिया। सोमवार रात शहर में सदर कोतवाली क्षेत्र में बेलों वाले चौराहे के समीप मोहर्रम के जलसे की तैयारी चल रही थी। टेंट लगाने साथ ही लाइटें भी लगाई गईं थीं। किसी ने ट्वीट कर इसकी शिकायत की तो सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार के नेतृत्व में सीओ सिटी अंजु जैन और सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच…
Category: रुझान
पीलीभीत में मेरी माटी, मेरा देश अभियान नौ से
पीलीभीत में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिले में नौ अगस्त से मेरी माटी, मेरा देश अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को गोमती सभागार में खंड विकास अधिकारियों की बैठक लेकर सीडीओ ने उन्हें कार्यक्रम के संबंध में दिशा निर्देश दिए। इस बार प्रधानमंत्री के निर्देश पर नौ अगस्त से 30 अगस्त तक मेरी माटी, मेरा देश अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत गांवों में ग्रामीण अपने घर से एक-एक मुट्ठी मिट्टी लेकर पंचायत भवन या चयनित स्थान पर लेकर पहुंचेगे। इस मिट्टी को दो बड़े कलश…
एसआईटी ने पीलीभीत के मक्खन सिंह को किया गिरफ्तार, रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा मामला
रजिस्ट्रियों में फर्जीवाड़े के मामले में एसआईटी ने पहली गिरफ्तारी की है। पूर्व आईएएस सुश्री प्रेमलाल की जमीन को धोखाधड़ी से अपने नाम कराने के आरोप में पीलीभीत निवासी मक्खन सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि अभी पुलिस के राडार पर छह भू-माफिया और भी हैं। इनमें असम का अग्रवाल परिवार भी मुख्य आरोपियों में हो सकता है। सब रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्रियों की छेड़छाड़ की बात पिछले…
3 फीट का दूल्हा, 4 फीट की दुल्हन, इसे कहते हैं असली में रब ने बना दी जोड़ी
कहते हैं कि जोड़े भगवान के घर से बनकर आते हैं और बिहार में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है. दरअसल छपरा मढौरा के लेरुआ में एक शादी चर्चा में है. इस शादी में 3.5 फीट के दूल्हे को 4 फीट की दुल्हन मिली और दोनों के परिवार ने धूमधाम से शादी कर दी.खास बात यह भी है कि यह शादी बिल्कुल चट मंगनी पट ब्याह के तर्ज पर हुई है. वर और वधू दोनों पक्ष के परिवार का कहना है कि अक्सर लोग लंबाई कम होने को…
जनपद कासगंज में मां गंगा की दिव्य आरती का आयोजन युवा मंच संगठन के माध्यम से आयोजित हुआ
पटियाली विधान सभा क्षेत्र के गंगा घाट कादरगंज पर श्रावण मास की पावन पूर्णिमा का आयोजन युवा मंच संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा शाम 4बजे से शुरू होकर लगभग 5बजे के बाद समापन हुआ इस अवसर पर युवा मंच संगठन के अलावा गांव के कई ग्रामीण और कई साधु संत ने भाग लिया बही युवा मंच संगठन के जिला उपाध्यक्ष वैभव चौहान ने बताया की गंगा नदी की आरती का आयोजन हर महीने होता है आप ज्यादा से ज्यादा लोग गंगा जी की आरती में सहयोग प्रदान करें और ज्यादा से…
फर्रुखाबाद: पूर्व सपा विधायक के पुत्र पंचशील राजपूत को कोर्ट ने पांच साल की सुनाई सजा
पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत के पुत्र पंचशील राजपूत को जानलेवा हमले व रंगदारी के मामले में अपर जिला जज प्रथम विष्णु चन्द्र वैश्य ने दोषी करार दिया। पांच वर्ष का कारावास व 23 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। आज के ही दिन चार वर्ष पहले फर्रुखाबाद कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुर निवासी श्री निवास कटियार पुत्र स्व प्रेमचन्द्र कटियार ने पुलिस को दी गयी तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था कि वह अपनी बढ़पुर स्थित एसआर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर अपने पुत्रों के साथ बैठा था। लगभग तीन…
मैनपुरी में निर्माणाधीन मकान के लेंटर का शटरिंग खोलते समय हादसा,पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
मैनपुरी में मकान में सीढ़ी लगाकर लेंटर की शटरिंग खोलते समय सीढ़ी फिसल जाने से लेंटर की शटरिंग में फंसा हुआ बेलचा मजदूर के ऊपर गिरने से मजदूर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मजदूर के परिजनों को दी गई तो परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर मौत के कारणों को जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामला किशनी थाना क्षेत्र के गांव नगला गवे से जुडा हैं। जानकारी के अनुसार गांव निवासी श्री पाल पुत्र एवं सिंह पाल के मकान…
मैनपुरी में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बुलेट सवार तीन युवकों की मौत
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में मंगलवार सुबह नाश्ता खरीदने के लिए गांव दिहुली से कस्बा बरनाहल जा रहे बुलेट सवार तीन युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों की मृत्यु हो गई। मरने वालों में दो युवक फिरोजाबाद के रहने वाले हैं और चचेरे भाई हैं। बाइक में टक्कर मारने के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में मंगलवार सुबह नाश्ता खरीदने के लिए गांव दिहुली से कस्बा बरनाहल जा रहे बुलेट सवार तीन युवकों को ट्रक…
पीलीभीत में खौलते तेल की कढ़ाई में गिरा तीन साल का मासूम
रसोईघर में पूड़ियां तले जाने के दौरान अचानक एक बच्चा खौलते तेल की कढ़ाई में गिर गया। दर्द से तीन साल का मासूम चीखने लगा। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के बीसलपुर के मुहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी तेज बहादुर की पुत्री ममता इन दिनों अपनी ससुराल से मायके आई हुई है। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के बीसलपुर के मुहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी तेज बहादुर की पुत्री ममता इन दिनों अपनी ससुराल से मायके…
पीलीभीत में आधे घंटे की बारिश ने दी घंटों की मुसीबत, सड़कें बन गईं तालाब
सोमवार को शहर में आधा घंटा हुई तेज बारिश ने नगर पालिका के नालों की तली झाड़ सफाई के दावों की पोल खोलकर रख दी। नालों से उफनकर पानी स्टेशन रोड पर भर गया। मुख्य बाजार की सड़कों पर भी तालाब जैसा नजारा हो गया। सड़कों पर घुटनों तक भरा पानी लोगों के लिए कई घंटे मुसीबत बना रहा। सोमवार सुबह हल्की बारिश के बाद दोपहर शहर में करीब आधा घंटा तेज बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से तो राहत मिली लेकिन सड़कों के तालाब बन जाने से आवागमन…
पीलीभीत में गंभीर बीमार बंदियों को इलाज के लिए बरेली, लखनऊ भेजें
पीलीभीत में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने सोमवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। महिला व पुरुष बंदियों से बात कर उनकी समस्याएं जानीं। डीएम ने कहा कि गंभीर रूप से बीमार बंदियों को इलाज के लिए बरेली या लखनऊ भेजा जाए। जेल अस्पताल का निरीक्षण करने के दौरान डीएम ने बीमार बंदियों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। डॉक्टर को निर्देश दिए कि बीमार बंदियों के इलाज में लापरवाही न बरती जाए। जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि जिन बंदियों के कार्ड खराब…
आयुष्मान भारत योजना के तहत प्राइवेट अस्पतालों की सहभागिता को और आगे बढ़ाने के लिए जनपद प्रयागराज में की गई एक कार्यशाला- “साचिस” की एक अनूठी पहल
आयुष्मान भारत योजना के तहत प्राइवेट अस्पतालों की सहभागिता को और आगे बढ़ाने के लिए जनपद प्रयागराज में की गई एक कार्यशाला- “साचिस” की एक अनूठी पहल • आयुष्मान भारत के तहत प्रयागराज में 90% से अधिक दावों का निपटारा किया गया: सीईओ SACHIS(साचिस) संगीता सिंह• जनपद को जल्द ही मिलेंगे आरोग्य मित्र, जिनसे मजबूत होगी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली: सीएमओ प्रयागराज 31 जुलाई 2023: आयुष्मान भारत योजना केंद्रीय और राज्य की अनूठी एवं कल्याणकारी योजना है जहां रोगी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। निजी अस्पताल बिना किसी जमा राशि…
जौनपुर:ग्राम प्रधान के छोटे भाई की विद्युत करंट से मौत, घर मे कोहराम
खेतासराय(जौनपुर) क्षेत्र के रुधौली निवासी ग्राम प्रधान राजेश गुप्ता उर्फ राजू के छोटे भाई 34 वर्षीय राकेश गुप्ता की सोमवार को विद्युत करंट से मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया । मृतक युवक बेहद ही मृदुभाषी और व्यवहार कुशल था। खेतासराय थाना क्षेत्र के उक्त गांव निवासी श्याम देव गुप्ता इलाके में काफी व्यवहार कुशल और कारोबारी माने जाते हैं । खेतासराय कस्बा के स्टेशन गली में उनका अपना कांप्लेक्स और कनवरिया मोड़ पर राइस मिल भी है।उनके चार बेटों में बड़ा बेटा राजेश…
जौनपुर:बेलवाई धाम तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत
शाहगंज(जौनपुर)तहसील क्षेत्र से सटे प्रसिद्ध बेलवाई धाम के तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत हो गयी।बताया जाता है की खुटहन थाना क्षेत्र के ग्राम नगवा निवासी 22 वर्षीय मोहित पुत्र जगदम्बा प्रसाद बीती रात लगभग 12 बजे शाहगंज स्थित परासिन गाँव निवासी अपने बुआ के लड़के 18 वर्षीय बृजेश को साथ लेकर शाहगंज तहसील क्षेत्र से सटे सुल्तानपुर जनपद के अखण्ड नगर थाना अंतर्गत ऐतेहासिक बेलवाई धाम दर्शन करने गया था।जहां तालाब में स्नान करते समय गहरे पानी मे दोनों चले गए और डूबने से दोनों की मौत…
जौनपुर:मारपीट में एक घायल,पुलिस जांच में जुटी
शाहगंज(जौनपुर) कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत भादी गांव में जमीनी विवाद के चलते पट्टीदारों ने एक युवक को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके मौजूद परिजनों उक्त घायल युवक को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।क्षेत्र के अयोध्या मार्ग स्थित भादी गांव निवासी 32 वर्षीय विनय कुमार पुत्र स्व पन्नालाल को जमीनी विवाद के चलते पट्टीदारों ने लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद परिजनों ने उक्त घायल को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।…
जौनपुर: सड़क दुघर्टना में बाइक सवार घायल
शाहगंज(जौनपुर) कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सिधाई मोड़ के समीप सड़क दुघर्टना में एक बाइक सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उक्त घायल का प्राथमिक उपचार कराया गया।क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी 60 वर्षीय चन्दू राजभर पुत्र इन्द्र राजभर रविवार की देर रात बाइक से घर जा रहें थे।कि जौनपुर मार्ग स्थित सिधाई मोड़ पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से गंभीर…
हरदोई : सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमो का अनुपालन करने की शपथ दिलाई गयी
शासन द्वारा 17 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाय जाने के क्रम में आज कार्यालय सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के प्रांगण में समापन का कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय नगर पालिका अध्यक्ष, हरदोई सुखसागर मिश्र मधुर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में सड़क दुर्घटना एवं सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित उपस्थित सभी बस/ट्रक/ऑटो-रिक्शा/ई-रिक्शा/टैम्पो /टैक्सी के यूनियन के पदाधिकारियों को जागरूक किया। कार्यक्रम में उपस्थित सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) संजीव कुमार सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) दयाशंकर, संभागीय निरीक्षक…
हरदोई : एलईडी के माध्यम से किया जा रहा प्रचार-प्रसार
जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार ने अवगत कराया है कि सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को एलईडी के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार जनपद के प्रमुख स्थानों, विभिन्न ग्रामों एवं ब्लाकों में आयोजित होने वाले किसान मेलों, विभिन्न शासकीय आयोजनों में एलईडी चला कर किया जा रहा है। उन्होने बताया कि शासन की योजनाओं को जन-जन तक इसका लाभ मिले इसके लिए सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग एलईडी के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहा है।उन्होंने बताया कि समस्त विकास खण्डों, तहसीलों, में…
हरदोई : जनता दर्शन में आयुक्त करेगी जनमानस की समस्याओं का निस्तारण किया जायेगाः-प्रशान्त
नगर मजिस्ट्रेट प्रशान्त तिवारी ने अवगत कराया है कि आम जनमानस की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मामलों के अनुश्रवण हेतु मा0 आयुक्त लखनऊ मण्डल डा0 रोशन जैकब 01 अगस्त 2023 को पूर्वान्ह 11 से 02 बजे तक कलेक्टेट सभागार में आहूत जनता दर्शन में प्रतिभाग करेगीं। श्री तिवारी ने बताया कि जनता दर्शन में मा0 आयुक्त महोदया द्वारा आम जनमानस की दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं जैसे बिजली, पानी, सड़क, आवास, अवैध एवं विवादित अवैध भूमि कब्जा, पेंशन तथा राशन वितरण आदि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण किया जायेगा। उन्होने संबंधित…
हरदोई : प्रथम चरण चयन परिणाम में चयनित अभ्यर्थी 03 अगस्त तक प्रवेश लें
प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आर0के0 श्रीवास्तव ने प्रथम चरण चयन परिणाम में चयनित अभ्यार्थियों से कहा है कि अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों, अंकपत्रों एवं उनकी एक-एक प्रमाणित छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ अपने संबंधित चयनित संस्थान में 03 अगस्त 2023 की सांय तक प्रवेश लेना सुनिश्चित करें।उन्होने कहा है कि यदि किसी चयनित अभ्यर्थी द्वारा उक्त तिथि तक प्रवेश नहीं लिया जाता है तो उसका आवंटन रद्द कर दिया जायेगा और आगामी प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेगा। प्रधानाचार्य ने कहा है कि राजकीय औद्योगिक…
