मैनपुरी दन्नाहार थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव में बिजली बोर्ड को छूते ही लगा करंट, जब तक परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, तोड़ दिया दम

जनपद मैनपुरी के थाना क्षेत्र के गांव में उस समय हड़कंप मच गया। जिस समय घर में लगा विद्युत बोर्ड को सही करते समय युवक को जोरदार करंट लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामला दन्नाहार थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी 25…

पीलीभीत में बजट मिले हो गए सात माह, काम अब तक शुरू नहीं, जनता झेल रही बिजली संकट

पीलीभीत में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए रीवैंप योजना के तहत जर्जर लाइनाें को बदलने और ट्रांसफार्मरों को क्षमता वृद्धि करने का काम होना था। प्रस्ताव मंजूर होने के बाद 180 करोड़ का बजट भी मिल गया, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही की वजह से अब तक काम शुरू नहीं हो सका है, जबकि दिसंबर तक काम पूरा किया जाना है। जिस कंपनी को ठेका दिया है, वह अब तक सिर्फ सर्वे ही कर सकी है। पूरा जिला बिजली कटौती और अंधाधुंध फॉल्ट से परेशान है, लेकिन जनप्रतिनिधि भी खामोश…

पीलीभीत में स्कूली छात्रों के दो गुटों में जमकर चले लात-घूसे और चप्पल

स्कूल में किसी बात को लेकर लड़ाई का नतीजा अब सड़क के ऊपर आ गया है. जहां पर एक ही क्लास में पढ़ने वाले 2 स्कूली छात्र बीच सड़क पर ही भिड़ गए और जमकर मारपीट करने लगे. मामला 1 महीने पुरानी दुश्मनी का बताया जा रहा है. दरअसल पीलीभीत के पूरनपुर नगर के एक कालेज के कक्षा 10वीं के छात्रों मे एक माह पूर्व किसी बात को लेकर क्लास में झगड़ा हो गया था. तब से ही दोनों गुटों के छात्रों में विवाद चला आ रहा था. गुरुवार कोचिंग…

पीलीभीत में युवक से शादी के बाद विवाहिता ने वापस ले ली दुष्कर्म की तहरीर

कलीनगर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाने वाली विवाहिता आखिर आरोपी युवक के साथ चली गई। दिन भर चली पंचायत के बाद युवक के घरवाले शादी के लिए राजी हो गए। गोमती उद्गम स्थल पर दोनों की शादी कराई गई। इसके बाद विवाहिता ने युवक के खिलाफ दी गई दुष्कर्म की तहरीर वापस ले ली। पूरनपुर क्षेत्र की एक विवाहिता ने बृहस्पतिवार को माधोटांडा थाने पहुंचकर क्षेत्र के एक युवक पर शादी का झांसा देकर दिल्ली ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। विवाहिता का…

पीलीभीत में जमीन के विवाद में भिड़े दो गुट, पथराव और कई राउंड फायरिंग

पीलीभीत में शहर के नकटादाना चौराहे के पास बाले मियां की मजार के नजदीक जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। एक पक्ष की तरफ से कई राउंड फायरिंग की गई। इससे भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। देर रात तक पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी। बाले मियां की मजार के पास रहने वाले जावेद ने बताया कि उनका केजीएन कॉलोनी के बॉबी से जमीन का विवाद चल रहा है। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे दोनों पक्षाें में इसे…

पीलीभीत में पीलीभीत जिले का आयुर्वेदिक अस्पताल शाहजहांपुर में चल रहा

पूरनपुर में गांव जोगराजपुर का आयुर्वेदिक अस्पताल 35 साल से शाहजहांपुर के गांव बेला में चल रहा है। पीलीभीत जिले की ओर से दी जाने वाली दवाई शाहजहांपुर के लोगों को बांटी जा रही है। इसकी जानकारी पर सांसद वरुण गांधी ने डीएम को पत्र भेजकर अस्पताल को जोगराजपुर से संचालित कराने को कहा है। पूरनपुर तहसील क्षेत्र में 2001 में शाहजहांपुर जिले के 94 गांव शामिल किए गए थे। इनमें गांव जोगराजपुर भी था। जोगराजपुर के नाम से आयुर्वेदिक अस्पताल पहले से शाहजहांपुर के थाना खुटार के गांव बेला…

बरेली – रामनगर ब्लाक क्षेत्र में जल आपूर्ति विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान।

आंवला – रामनगर ब्लाक क्षेत्र में ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश विकासखंड रामनगर के ग्राम पंचायत पृथ्वीपुर के प्राथमिक विद्यालय में मास्टर ट्रेलर सतीश चंद्र पांडे जी के द्वारा स्वच्छता के प्रति जागृत करने हेतु बच्चों में कला प्रतियोगिता कराया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर मोनू कक्षा 4, दूसरे स्थान पर मीनाक्षी यादव कक्षा 5, तथा तीसरे स्थान पर आकांक्षा कक्षा 4, इसी बीच बच्चों का उत्साह वर्धन नहाने के लिए ग्राम प्रधान योगेंद्र सिंह प्रधानाध्यापक अजय जी के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया। पता उच्च माध्यमिक विद्यालय में…

प्रयागराज-माह अगस्त 2023 मे तहसील स्तर पर आयोजित होने वाले समस्त पेंशन योजनाओ के लाभ से बंचित व्यक्तियों के चिंहिकरण हेतु कैम्प/शिविर लगाकर शासन के मंशानुरूप नियमानुसार लाभान्वित कराने के आदेश

जिला समाज कल्याण अधिकारी डाॅ0 प्रज्ञा पाण्डेय ने समस्त उपजिलाधिकारी एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारियों से माह अगस्त, 2023 में तहसील स्तर पर आयोजित होने वाले तहसील दिवसों में समस्त पेंशन योजनाओं के लाभ से वंचित व्यक्तियों के चिन्हीकरण हेतु कैम्प/शिविर लगाये जाने हेतु समुचित व्यवस्था/आवश्यक कार्यवाही कराने के लिए कहा है, जिससे पेंशन योजनाओं के लाभ से वंचित/छूटे हुये पात्र व्यक्तियों को शासन की मंशानुरूप शत-प्रतिशत पेंशन योजनाओं से नियमानुसार लाभान्वित कराया जा सके। वृद्धावस्था पेंशन/पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन (विधवा पेंशन)/दिव्यांगजन भरण-पोषण अनुदान (दिव्यांगजन पेंशन)…

रीवा जिले में कांग्रेस पार्टी के द्वारा मनाया गया जश्न ।

सत्यमेव जयते, सुप्रीम कोर्ट के सामने सभी आरोप धाराशाई हुए। राहुल जी को बधाई। अब लोकसभा में जनता जनार्दन की आवाज बुलंद होगी। आज माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिल्पी प्लाजा रीवा में कांग्रेस जनों द्वारा पटाखे फोड़ कर और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया । कविता पांडेय महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि ” सदन में शेर अब फिर से दहाड़ेगा “ रिपोटर – राहुल मिश्रा

सतना जिले के बिरसिंहपुर ब्लॉक में कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाया गया जश्न ।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाए जाने पर और राहुल गांधी को संसद सदस्य बने रहने के सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राहत देते हुए कहा कि ट्रायल कोर्ट के आदेश के प्रभाव व्यापक हैं। इससे न केवल राहुल गांधी का सार्वजनिक जीवन में बने रहने का अधिकार प्रभावित हुआ, बल्कि उन्हें चुनने वाले मतदाताओं का अधिकार भी प्रभावित हुआ। कांग्रेसियों में खुशी की लहर बिरसिंहपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यालय के सामने सभी कांग्रेसियों द्वारा पटाखे फोड़ कर एवं मिठाईयां बांटकर…

हरदोई : जिलाधिकारी ने पर्वतारोही अभिनीत को किया सम्मानित

जिलाधिकारी अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोहण अभियान को लेकर उत्साहित दिखे पर्वतारोही अभिनीत जनपद के एकमात्र पर्वतारोही अभिनीत मौर्या को आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट में सम्मानित किया गया। पर्वतारोही अभी 10 अगस्त को रूस स्थित यूरोप की सबसे ऊँची चोटी माउण्ट एलब्रुस पर चढ़ाई प्रारंभ करेंगे। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अभिनीत चोटी पर तिरंगा फहरायेंगे। इसके पूर्व अभिनीत पर्वतारोहण के क्षेत्र में विभिन्न कीर्तिमान स्थापित कर जनपद, प्रदेश और देश को गौरवान्वित कर चुके हैं। वे पूर्व में द्रास की सबसे ऊँची चोटी माउण्ट…

हरदोई : 19 अगस्त से जिला पर एवं 25-26 अगस्त मण्डल एवं 4 व 5 सितम्बर को प्रदेश स्तरीय ट्रायल्स होगें

उप क्रीड़ाधिकारी मन्जू शर्मा ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय द्वारा वर्ष 2023- 24 में निर्धारित खेलों में होने वाली जिला, मण्डल एवं प्रदेश स्तरीय चयन एवं ट्रायल्स कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।उन्होने बताया कि जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल्स 19 अगस्त 2023 को स्थानीय स्पोर्ट स्टेडियम में प्रातः 10 बजे से, मण्डल स्तरीय चयन एवं ट्रायल्स 25 व 26 अगस्त 2023 को तथा प्रदेश स्तरीय चयन एवं ट्रायल्स खेल कार्यक्रमों का आयोजन 04 व 05 सितम्बर 2023 को आयोजित किये जायेगें। उप क्रीड़ाधिकारी ने कहा कि जिला, मण्डलीय…

हरदोई : विद्यालय प्रबंध समिति की मासिक बैठक संपन्न हुई।

शासन के निर्देशानुसार माह के पहले बुधवार को प्रत्येक विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक होना निश्चित है उसी क्रम में आज उच्च प्राथमिक विद्यालय सदरियापुर में विद्यालय प्रबंध समिति की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद ने की। सचिव ने अवगत कराया कि निपुण लक्ष्य भारत मिशन पर चर्चा, अन्यत्र अध्धयनरत चल रहे छात्रों के नाम खारिज करना,लगातार अनुपस्थित चल रहे बच्चों के अभिभावकों से ग्राम भ्रमण करके उनको लाने का प्रयास करना, स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत नवीन नामांकन…

पीलीभीत में लोकसभा सीट पर सपा ले सकती है चौंकाने वाला फैसला, अखिलेश ने दे दिया बड़ा इशारा

छह जुलाई को सपा ने बरेली क्षेत्र के 225 वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी-प्रत्याशी बुलाए थे। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर लंबी चर्चा हुई। बरेली मंडल में सीटों पर संभावनाएं बताई-सुनी गईं। पार्टी के कुछ नेता बताते हैं कि बैठक के दौरान पीलीभीत सीट को लेकर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विशेष दिलचस्पी दिखाई। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी पीलीभीत सीट पर बड़ा दांव खेलने की जुगत में है। पिछले महीने लखनऊ में हुई बैठक में इसके संकेत दिए जा चुके। पार्टी का…

पीलीभीत में पूरनपुर के युवक की मुजफ्फरनगर में जेसीबी की टक्कर से मौत

पूरनपुर में कस्बे के रहने वाले 20 वर्षीय विकास की मुजफ्फरनगर में जेसीबी की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर उनके घर में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए मुजफ्फरनगर रवाना हो गए हैं। घटना बुधवार शाम को मुजफ्फरनगर में हुई। विकास मुजफ्फरनगर में शराब की दुकान पर सेल्समैन थे। बुधवार शाम वह बाइक से खाना खाने होटल जा रहे थे, तभी जेसीबी की टक्कर लगने से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। विकास की मौत की सूचना मिलने पर परिवार…

पीलीभीत में दबंगों ने घर में घुसकर महिला को अर्धनग्न कर पीटा, मचा हड़कंप

पीलीभीत में मानवता को शर्मसार करता एक मामला सामने आया है. यहां दबंगों ने घर में घुसकर महिला को अर्धनग्न कर मारपीट की. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है. मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई घटना को लोग अभी भूल नहीं पाए हैं कि पीलीभीत में भी मानवता को शर्मसार करता एक मामला सामने आया है. यहां जमीनी विवाद के चलते एक महिला को उसी के घर में घुसकर अर्धनग्न कर मारपीट की गई. इस घटना का वीडियो किसी ने बना लिया, जो…

पीलीभीत में स्वतंत्रता दिवस पर हर घर फहरेगा तिरंगा

पीलीभीत में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में बृहस्पतिवार को गांधी सभागार में बैठक हुई। इसमें हर घर तिरंगा और मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। डीएम ने कहा कि प्रातः आठ बजे समस्त सरकारी, अर्द्धसरकारी, गैर सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान होगा। 11 अगस्त से ही सरकारी भवनों, चौराहों पर बिजली की झालरों और रंग-बिरंगे बल्बों से सजावट की जाएगी। तहसीलों में एसडीएम स्वतंत्रता सेनानियों का अभिनंदन करेंगे। सुबह नौ बजे पौधरोपण होगा। डीएफओ सामाजिक वानिकी को…

पीलीभीत में एसपी से शिकायत के बाद न्यूरिया पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

पीलीभीत में पुराने मुकदमे में राजीनामा करने से मना करने पर आरोपियों ने महिला के घर में घुसकर मारपीट की। उसके कपड़े फाड़ दिए। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा की रहने वाली एक महिला ने एसपी को शिकायती पत्र दिया था। इसमें कहा गया था कि जमीन के विवाद को लेकर उसकी पड़ोसी होरीलाल व लालता प्रसाद से रंजिश चल रही है। दो साल पहले इसे लेकर मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें होरीलाल को जेल जाना पड़ा था। वर्तमान…

मैनपुरी में डिलीवरी के दौरान अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल में हुई, महिला की मौत..

मैनपुरी में अवैध रूप से संचालित हो रहे एक हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान हुई मौत। हॉस्पिटल संचालक महिला के शब को एम्बुलेंस में रखकर मय स्टाफ के हुआ फरार। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने जांच के लिए गठित की टीम। जांच के बाद कार्यवाही करने का दिया आश्वासन। मैनपूरी में अवैध हॉस्पिटलमैनपुरी में कुकुरमुत्तों की तरह अवैध हॉस्पिटल क्लिनिक की बाढ़ सी आ गई हो। मैनपुरी शहर की अगर हम बात करे तो गली नुक्कड़ चौराहा पर ये अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल आपको नजर आ जायेंगे। लेकिन मैनपुरी का…

मैनपुरी के मुनीम जी कोल्ड स्टोरेज पर जीएसटी का सर्वे 40 घंटे बाद हुआ समाप्त, वापस लौटे अधिकारी

मैनपुरी में जीएसटी की सेंट्रल टीम का भोगांव रोड स्थित मुनीम जी कोल्ड स्टोरेज एंड आइस फैक्टरी में चल रहा सर्वे 40 घंटे बाद समाप्त हो गया। सर्वे पूरा करने के बाद रात एक बजे सर्वे टीम के अधिकारी वापस लौट गए। सूत्रों की मानें तो सर्वे टीम के अधिकारी अपने साथ कुछ अभिलेख और दस्तावेज भी ले गए हैं। भोगांव रोड स्थित मुनीम जी कोल्ड स्टोरेज एंड आइस फैक्टरी में मंगलवार की सुबह 10 बजे सात गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची जीएसटी टीम के सदस्यों ने सर्वे शुरू…