(द दस्तक 24 न्यूज़), 25 जुलाई 2025 जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त और आपातकालीन सेवाओं को त्वरित बनाने की दिशा में एक और अहम कदम उठाते हुए यूपी-112 मुख्यालय द्वारा जनपद कन्नौज को 5 नवीन चार पहिया पीआरवी वाहन (स्कार्पियो) प्रदान किए गए हैं। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कन्नौज श्री विनोद कुमार ने रिजर्व पुलिस लाइन से इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन वाहनों को जनपद के विभिन्न थानों के अंतर्गत निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार फील्ड में ऑपरेशनल…
Category: रुझान
प्रयागराज: जनपद न्यायाधीश के द्वारा राजकीय बाल गृह किशोर में 10 दिवसीय पाक कला प्रशिक्षण का किया गया शुभारंभ
दिनांक 25.7.2025 को माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज संजीव कुमार द्वारा राजकीय बाल गृह किशोर में 10 दिवसीय पाक कला प्रशिक्षण का शुभारंभ रसोई घर में स्वास्तिक बनाकर किया गया। यह 10 दिवसीय पाक कला प्रशिक्षण यूनाइटेड यूनिवर्सिटी झलवा प्रयागराज के आतिथ्य संकाय द्वारा दिया जाएगा । प्रशिक्षण के अंत में लिखित व प्रायोगिक परीक्षा होगी और प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी को पुरस्कृत किया जाएगा । माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज द्वारा राजकीय संप्रेषण गृह किशोर में आवासित बालकों को पाक…
प्रयागराज : हथकरघा बुनकर, मास्टर वीवर, डिजाईनर उत्कृष्ट उत्पादों के चयन हेतु फुल साईज के सैम्पुल पूर्ण विवरण सहित 04 सितंबर तक कराए उपलब्ध
सहायक आयुक्त, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, प्रयागराज परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपद प्रयागराज फतेहपुर, बाँदा, चित्रकूट, प्रतापगढ एवं कौशाम्बी के समस्त हथकरघा बुनकर, मास्टर वीवर, डिजाईनर आदि को सूचित किया है कि वर्ष 2025-26 हेतु सन्त कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजनांतर्गत हथकरघा पर निर्मित वस्त्रों में से उत्कृष्ट उत्पादों के चयन हेतु फुल साईज के सैम्पुल पूर्ण विवरण सहित जैसे सूटिंग, शटिंग, दो-दो मीटर, साड़ी फुल साइज की, तौलिया, बेडशीट, बेडकवर, शाल, दरी आदि पूर्ण साईज का हो ताकि हथकरघा उत्पादों की गुणवत्ता का समुचित परीक्षण / निरीक्षण आदि सम्भव…
लखीमपुर खीरी : नगर पंचायत मैलानी में आरoओo वाटर कूलर का हुआ लोकार्पण
गोला गोकर्णनाथ – गोला तहसील की नगर पंचायत मैलानी जनपद खीरी में नागरिकों की सुविधा हेतु शुक्रवार को आर0 ओ0 वॉटर कूलर का लोकार्पण मैलानी नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी की उपस्थिति में पूर्व सभासद एवं समाजसेवियों के परिवारीजनो द्वारा किया गया।मैलानी नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी ने बताया नगर में यह आरo ओo वाटर कूलर अध्यापको व समाजसेवी की स्मृति में लगाए गए हैं।अध्यक्षा ने बताया लोकार्पण किए गए वॉटर कूलर 1 स्व0 श्री हाजी मोहम्मद हनीफ जी, 2 स्व0 श्री राजकुमार सिंह जी, 3 स्व0 श्री धीरेन्द्र कुमार…
कासगंज :सेक्टर/स्टेटिक मजिस्ट्रेट मौके पर जाकर परीक्षा केन्द्रों पर साफ-सफाई, शौचालय,विद्युत,पेयजल,फर्नीचर, सीसीटीवी कैमरे, दीवाल घड़ी इत्यादि के देखने हेतु दिए निर्देश।
जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रा0) परीक्षा 2023 की तैयारी को लेकर सेक्टर/स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापको को सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु दिये आवश्यक दिशा निर्देश।बैठक में परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था, सुरक्षा उपाय और परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक सभी तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और नकल रोकने…
लखीमपुर खीरी : गोला में ट्रेन की चपेट में आने से दो गोवंशों की मौत,हिंदू संगठनों ने रेलवे पर लगाया लापरवाही का आरोप
गोला गोकर्णनाथ – छोटी काशी गोला में उस समय तनाव का माहौल बन गया जब लाल कुआं से वाराणसी जा रही ट्रेन संख्या 05030 से दो गोवंशीय पशुओं की दर्दनाक मौत हो गई यह घटना रेलवे ट्रैक पर हुई सूचना मिलते ही हिन्दू संगठन घटनास्राथल पर पहुंच गए राष्ट्रीय हिंदूवादी शेर सेना के जिला उपाध्यक्ष अनूप गुप्ता अपने साथियों के साथ तत्काल गोला पहुंचे और घटना का स्थलीय निरीक्षण किया और प्रशासन को सूचना देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की जिस पर सक्रियता से प्रशासन हरकत में आया और उपजिलाधिकारी,तहसीलदार,पुलिस…
कासगंज: समूह में स्वरोजगार स्थापित करने वालों को मिलेगा अनुदान इच्छुक अभ्यर्थी कम से कम तीन लोगों का समूह बनाकर स्थापित कर सकते है इकाई।
समूह में स्वरोजगार करने वाले अनुसूचित जाति के लोगों को पीएम-अजय योजना के तहत प्रशिक्षण देकर रोजगार परख बनाया जाएगा साथ ही समाज कल्याण विभाग से योजना के तहत अनुदान भी दिया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम अजय के घटक ग्रांट इन एड योजना के तहत ग्रामीण/शहरी क्षेत्रों के अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर है। ग्रांट इन एड योजना के तहत अनुसूचित जाति के इच्छुक अभ्यर्थी कम से कम तीन लोगों का समूह बना कर अथवा…
कासगंज विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न ?
25 जुलाई 2025 (सू0वि0): उत्तर प्रदेश विधान परिषद की ’’विनियमन समीक्षा समिति’’ की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार अलीगढ़ में सम्पन्न हुई। बैठक में कासगंज जिले में शासन द्वारा संचालित योजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए जवाबदेही, अनुपालन और जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पत्राचार की स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया। पशुपालन विभाग की समीक्षा में सीवीओ ने बताया कि 19 गौआश्रय स्थलों में 6537 गौवंश संरक्षित हैं। छुट्टा गौवंशों को निकटस्थ गौशाला में संरक्षित करने के लिए निरन्तर अभियान जारी है। सभी गौआश्रय स्थलों में चारे पानी के साथ मूलभूत सुविधाएं…
पीलीभीत:लिलहर नीलकंठ मंदिर से श्रृद्धालुओं का जत्था भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में हरिद्वार के लिए रवाना।
बिलसंडा: दिनांक 25/07/2025 को ग्राम देवरिया खुर्द के श्रृद्धालुगण लिलहर नीलकंठ मंदिर पर इकट्ठा हुए। मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मौर्य ने श्रृद्धालु गणो का हौसला बढ़ाया और पटका पहना कर रवाना करते हुए कहा कि श्रृद्धालु गण हरिद्वार से जल भर कर दिनांक 28/07/2025को गोला गोकर्णनाथ मंदिर में जल चढ़ा कर पूजा अर्चना करेंगे।फिर वापस लिलहर नीलकंठ मन्दिर पर आकर पूजा अर्चना करेंगे।जिसमें (श्रृद्धालु गण)राजीव मौर्या ,सतीश मौर्य, मंगली मौर्य ,फूलचंद मौर्य ,राजेंद्र मौर्य ,छोटेलाल मौर्य, प्रदीप मौर्या, वेद प्रकाश राणा, सुमित सक्सेना ,शिवम श्रीवास्तव, सत्यपाल यादव ,नन्हे मौर्य आदि।इन…
कन्नौज में पुलिस आरक्षियों को फायर एवं मॉक ड्रिल का प्रशिक्षण, आपातकालीन स्थिति से निपटने की दी गई जानकारी।
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जुलाई 2025 जनपद की पुलिस लाइन में संचालित आरक्षी आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जवानों को फायर ड्रिल एवं मॉक ड्रिल के माध्यम से आपातकालीन स्थितियों से निपटने का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य जवानों को आपदा या आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए तैयार करना रहा। प्रशिक्षण के दौरान जवानों को आग लगने की स्थिति में प्राथमिक प्रतिक्रिया, बचाव उपाय, अग्निशमन उपकरणों के…
जौनपुर :व्यापार मण्डल ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकुंद स्वरूप मिश्रा के आह्वान पर जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन के नेतृत्व में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी जौनपुर को दिया ज्ञापन में जीएसटी विभाग द्वारा प्रदेश में धारा-79 के अंतर्गत की जा रही वसूली वह सर्वे छापे के नाम पर सचल दल द्वारा व्यापारियों से किया जा रहे हैं। उत्पीड़न के संदर्भ में मुख्यमंत्री जी से शिकायत किया गया।जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग द्वारा विगत कुछ माह से…
फर्रुखाबाद:जमीन विवाद को लेकर महिला ने लगाई न्याय की गुहार, ताऊ पर लगाया अवैध कब्जे और धमकी देने का आरोप।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जुलाई 2025 थाना कमालगंज क्षेत्र के फतेउल्लापुर गांव निवासी दीपिका पुत्री स्वर्गीय गुरुबक्श उर्फ राकेश ने जमीन विवाद और पारिवारिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। दीपिका ने अपने ताऊ कैलाश पर न केवल पारिवारिक बंटवारे की शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है, बल्कि अवैध कब्जे और मारपीट की भी शिकायत दर्ज कराई है। दीपिका के अनुसार, उनके पिता गुरुबक्श, ताऊ रामलखन और कैलाश के बीच पारिवारिक संपत्ति का आपसी बंटवारा हुआ था। जिसमें सभी भाइयों…
फर्रुखाबाद:कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पैदल गश्त।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जुलाई 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में विनोद कुमार शुक्ला कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक पैदल गश्त अभियान चलाया गया। गश्त के दौरान पुलिस बल द्वारा मुख्य मार्गों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्कता बरती गई। यह गश्त न केवल आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु थी, बल्कि आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने का उद्देश्य भी इसके पीछे रहा। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों…
मर्ज नहीं होंगे सीतापुर के सरकारी स्कूल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अगले आदेश तक लगाई रोक ?
उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के स्कूल मर्जर पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है. इस संबंध में सीतापुर की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने स्टे लगा दिया है. इस संबंध में Status quo का आदेश पारित हुआ है. अब से अग्रिम आदेश तक कोई भी विद्यालय मर्ज नहीं किया जाएगा. जिन विद्यालय के मर्जर के आदेश हो चुके हैं, लेकिन जो विद्यालय अभी तक शिफ्ट नहीं हुए हैं. वह अपने पुराने स्थान पर ही चलते रहेंगे. अब इस मामले में राज्य सरकार को…
फर्रुखाबाद में ग्यारहवें गणेश महोत्सव भव्य बनाने के लिए टीम का हुआ चयन ?
द दस्ताक 24 न्यूज़ , नबाबगंज: दिनांक 23/07/25 दिन बुधवार नवाबगंज स्थित मार्केट में बना श्री कमल मन्दिर परिसर में बैठक का आयोजन किया गया ग्यारहवें गणेश महोत्सव भव्य बनाने के लिए अपनी-अपने विचार रखें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई और टीम का चयन भी किया गया आने वाले ग्यारहवें गणेश महोत्सव भवरूप से मनाया जाएगाइस मौके पर आनन्द कश्यप अध्यक्ष , श्री अभिषेक राठौर कोषाध्यक्ष , श्री धर्मेन्द्र राठौर (चक्की वाले) महामंत्री श्री सुधीर कश्यप ,श्री सोनू गुप्ताप्रबन्धक समिति ठा० श्री राजन सिहं, श्री प्रदीप राठौर ,दीपू भैय…
फर्रुखाबाद में दिव्यांग बच्चों के आश्रय स्थल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 24 जुलाई 2025 जनपद के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा गुरुवार को देवी अहिल्याबाई एजुकेशन फाउंडेशन के मानसिक मंदित एवं दिव्यांगजन हेतु संचालित आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्था में निवासरत विशेष बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति एवं देखभाल व्यवस्था की गहन जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान दृष्टिबाधित बच्चों ने जिलाधिकारी को भावपूर्ण भजन सुनाकर उनका मन मोह लिया, जिसकी जिलाधिकारी ने सराहना की और बच्चों की प्रतिभा की खुले दिल से प्रशंसा की। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित जिला…
फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने रिक्रूट आरक्षियों को किया संबोधित, प्रशिक्षण की गुणवत्ता और सोशल मीडिया नीति पर दिए महत्वपूर्ण निर्देश।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जुलाई 2025 जनपद की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने आज रिजर्व पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए उन्हें पुलिस सेवा की मर्यादा, जिम्मेदारियां और अनुशासन की महत्ता के बारे में जागरूक किया। उन्होंने प्रशिक्षण की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ-साथ रिक्रूट आरक्षियों को समुचित सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण प्रदान किए जाने पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि, “आप सभी रिक्रूट आरक्षी भविष्य में कानून व्यवस्था की रीढ़ बनेंगे। इसलिए जरूरी है कि प्रशिक्षण के दौरान…
बरेली में प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने के खिलाफ समाजवादी महिला सभा का ज़ोरदार प्रदर्शन किया
प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों को बंद किए जाने और रसोइयों व शिक्षामित्रों की छंटनी के विरोध में समाजवादी महिला सभा बरेली ने ज़िला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व ज़िला अध्यक्ष स्मिता यादव ने किया। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने सरकार पर गरीब, दलित, पिछड़े वर्ग के बच्चों की शिक्षा के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि यह निर्णय संविधान के खिलाफ है और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा धोखा है। धरना स्थल पर सरकार विरोधी नारे लगाए गए…
कन्नौज जनपद की अदालत का बड़ा फैसला: तीन आरोपियों को तीन साल की सश्रम कैद व जुर्माना
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जुलाई 2025 जनपद के थाना सौरिख क्षेत्र में दर्ज एक बहुचर्चित आपराधिक मामले में आज न्यायालय द्वारा ऐतिहासिक फैसला सुनाया गया। माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रथम) कन्नौज की अदालत ने थाना सौरिख में पंजीकृत मुकदमा संख्या 179/12 में तीन अभियुक्तों को दोषी पाते हुए तीन वर्ष का सश्रम कारावास और प्रत्येक पर ₹3,750 रुपये का अर्थदंड लगाया है। यह मामला IPC की धाराओं 323/34, 504, 506, 336/34, 436/34 के अंतर्गत दर्ज किया गया था, जिसमें आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने,…
मेरठ:बारिश ने नगर निगम की सफाई व्यवस्था की खोली पोल, जलभराव से परेशान हुए कांवड़ यात्री
मेरठ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जुलाई 2025 शहर में बुधवार को हुई झमाझम बारिश ने नगर निगम की सफाई व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों के कामकाज की सच्चाई उजागर कर दी। मेरठ के अधिकांश क्षेत्रों में भारी जलभराव हो गया, जिससे सड़कें उफनते नालों में तब्दील हो गईं। हालात इतने बदतर रहे कि जलभराव के बीच शिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए जा रहे कांवड़ यात्रियों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। जलभराव की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आया। जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने…
