आजमगढ़:डा. निरंकार सिंह पुनः उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोयलसा के प्रबंधक निर्वाचित

आजमगढ़ ब्यूरो आजमगढ़ के तहसील बूढनपुर क्षेत्र मे उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज, कोयलसा, आजमगढ़ की प्रबंध समिति का चुनाव रविवार को विद्यालय परिसर में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया की देखरेख चुनाव अधिकारी एवं पूर्व प्रधानाचार्य बेन बहादुर सिंह ने की।चुनाव में डा. निरंकार सिंह को पुनः प्रबंध समिति का प्रबंधक निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं रविंद्र सिंह अध्यक्ष तथा राजीव कुमार सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए। सभी पदों पर केवल एक-एक प्रत्याशी होने के कारण चुनाव अधिकारी ने सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रबंध समिति के सदस्य विजय प्रताप सिंह, विजय प्रताप नारायण सिंह, सिराज अंसारी, विनय कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, ओम प्रकाश सिंह, राकेश सिंह, उत्कर्ष सिंह, यश सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।नवनिर्वाचित प्रबंधक डा. निरंकार सिंह ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के सर्वांगीण विकास एवं शैक्षिक गुणवत्ता को और सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Comment