आजमगढ़ ब्यूरो :: आजमगढ़ उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती बबीता सिंह चौहान 26 जून 2026 को जनपद आजमगढ़ के भ्रमण पर रहेंगी। उनके आगमन के अवसर पर महिलाओं की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए समीक्षा बैठक एवं जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि जनसुनवाई कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे सर्किट हाउस सभागार, आजमगढ़ में आयोजित होगा। कार्यक्रम में जिला प्रशासन, महिला थाना तथा विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जिससे महिलाओं द्वारा प्रस्तुत शिकायतों का प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।उन्होंने बताया कि जनपद की सभी महिलाएं अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के संबंध में जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, आजमगढ़ के माध्यम से संपर्क कर जनसुनवाई कार्यक्रम में भाग ले सकती हैं। आयोग की अध्यक्ष स्वयं महिलाओं की समस्याओं को सुनेंगी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान करेंगी।कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी एवं सहभागिता के लिए वन स्टॉप सेंटर, आजमगढ़ की केंद्र व्यवस्थापक श्रीमती सरिता पाल से मोबाइल नंबर 6393397509 पर संपर्क किया जा सकता है।जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जनपद की महिलाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को संबंधित मंच पर प्रस्तुत करें, ताकि उनका गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
26 जून को आजमगढ़ आएंगी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष महिलाओं की समस्याओं की होगी जनसुनवाई
