शाहरुख खान ने दिल्ली में एक बेहद खास प्रॉपर्टी को अपना बनाया

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के पास अरबों की प्रॉपर्टी है. दुनिया के सबसे रईस एक्टर में टॉप पर शुमार शाहरुख के पास देश-दुनिया में कई प्रॉपर्टीज हैं. शाहरुख ने अब एक और प्रॉपर्टी खरीदी है, वो भी उस शहर में जहां उनका जन्म हुआ, जहां उनका बचपन बीता, जहां वो पले-बढ़े और शादी भी की. दिल्ली के रहने वाले शाहरुख ने दिल्ली में अब करोड़ों में एक प्रॉपर्टी को लेकर डील की है. बता दें कि शाहरुख खान ने वो प्रॉपर्टी खरीदी है जहां वो एक्टर बनने से पहले अपनी…

प्रियंका चोपड़ा ने साझा किया ‘द साइकिल ऑफ लव’ का ट्रेलर

प्रियंका चोपड़ा ने बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस एक डॉक्यूमेंट्री ‘द साइकिल ऑफ लव’ बनाई है। इसमें एक भारतीय आर्टिस्ट पी. महानंदिया की असल जिंदगी की प्रेम कहानी दिखाई जाएगी। गुरुवार को डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। 1970 के दशक में अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए भारत से स्वीडन तक लगभग 6,000 मील की साइकिल यात्रा आर्टिस्ट पी. महानंदिया ने की थी। इसी कहानी को डॉक्यूमेंट्री ‘द साइकिल ऑफ लव’ में दिखाया जाएगा। यह कहानी प्रेम की एक अनोखी दास्तां और अहसास को बयां…

फैंस का इंतजार हुआ खत्म, विजय थलापति की ‘जन नायकन’ सेंसर बोर्ड से पास

विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ को जनवरी महीने में रिलीज होना था। लेकिन इस फिल्म के साथ कई विवाद जुड़ गए, फिल्म सेंसर बोर्ड में अटकी रही, साथ ही कोर्ट के चक्कर भी मेकर्स ने काटे। अब विजय के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। फिल्म को सेंसर ने पास कर दिया है। इंडिया टुडे मुताबिक फिल्म ‘जना नायकन’ को सेंसर बोर्ड से ‘ए’ रेटिंग के साथ पास किया है। सेंसर से पास होने के बाद फिल्म की अवधि अब 3 घंटे 3 मिनट है।

‘अलायंस’ में सीमा सजदेह की एंट्री, एक्स वाइफ को देख बोले सोहेल खान- शादी में जो भी गलती हुई उसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं

रियलिटी शो ‘अलायंस’ में हाल ही में सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान ने एंट्री ली. शो में उनकी एंट्री से काफी चर्चा हुई. अब उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह भी शो में एंट्री ले चुकी हैं. सीमा को शो में देखकर सोहेल खुश नजर आए. साथ ही उन्होंने अपनी शादी में जो भी कोई गलती सीमा सजदेह की एंट्री पर कुणाल खेमू ने सोहेल खान से पूछा कि आपको इन्हें यहां देखकर कैसा लग रहा है. इस पर सोहेल ने कहा, ‘लवली. मैं इस खूबसूरत लेडी के साथ…

फिल्मों में कमबैक करना चाहती हैं बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी?

बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी लंबे टाइम से बड़े पर्दे से दूर हैं. उनके फैंस उन्हें फिल्मों में देखने के लिए एक्साइटेड है. फिलहाल वो पॉलिटिक्स में एक्टिव हैं. वहीं अब हाल ही में हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू में कहा कि अगर अगर उन्हें अच्छे रोल्स ऑफर होंगों तो वो फिल्मों में वापसी कर सकती हैं. हेमा मालिनी ने हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में फिल्मों में अपने कमबैक को लेकर बात की. उन्होंने कहा, ‘अगर मुझे अच्छे रोल्स ऑफर होंगे तो देखेंगे शायद कर सकते हैं.’ हेमा…

अभिनेत्री रेवती और पद्मप्रिया ने छोड़ी फिल्म संस्था AMMA की सदस्यता

चर्चित मलयालम अभिनेत्री रेवती और पद्माप्रिया ने फिल्म एक्टर्स की संस्था AMMA से इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है कि यह संस्था अपने सदस्यों की सुरक्षा, सम्मान, जवाबदेही और उनके साथ समान व्यवहार सुनिश्चित करने में नाकाम रही है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अभिनेत्री का आरोप है कि AMMA पर पितृसत्ता और सत्ता की राजनीति का असर बढ़ता गया है। उन्होंने कहा कि संस्था के वे आदर्शों को कमजोर किए जा रहे हैं, जिन पर इसकी स्थापना हुई थी। उन्होंने कहा, ‘हमारे लिए अभी पीछे हटना हार नहीं,…

राघव जुयाल की ‘भाई तेरा स्टार है’ की पूरी कास्ट आई सामने

राघव जुयाल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ को लेकर चर्चाओं में हैं। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया था, जिसमें राघव जुयाल नजर आए थे। अब मेकर्स ने फिल्म की पूरी स्टार कास्ट की घोषणा कर दी है। फिल्म में राघव के साथ एक बड़ी कास्ट नजर आएगी। मेकर्स ने एक दिलचस्प वीडियो के जरिए फिल्म की पूरी कास्ट की जानकारी दी है। इस वीडियो में फिल्म के बाकी कलाकार एक-एक करके आते हैं। अजय सिंह के रोल में राघव जुयाल के…

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की रोहन ठक्कर संग हुई शादी

फिल्म मेकर बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने नई जिंदगी में कदम रख लिया है. उन्होंने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग शादी कर ली है. उनकी शादी में फैमिली और क्लोज फ्रेंड शामिल हुए. अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी की पहली तस्वीरें भी सामने आ गई हैं. दूल्हा-दुल्हन बने अंशुला और रोहन मेड फॉर इच अदर लग रहे हैं. अंशुला दुल्हन के जोड़े में बहुत सुंदर लग रही हैं. शादी में अंशुला ने हैवी लहंगा पहना. मांग टीका, हैवी नेकलेस और…

24 जुलाई को रिलीज होगी थलपति विजय की फिल्म जन नायकन?

थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं. फिल्म कब रिलीज होगी इसे लेकर भी काफी चर्चा है. हाल ही में निर्माता सुधन सुंदरम ने फिल्म ‘मिस्टर भारत’ के बारे में बात करते हुए ‘जन नायकन’ की रिलीज डेट को लेकर हिंट दिया. फिल्म निर्माता सुधन सुंदरम ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, ‘ये सच है कि हम 24 जुलाई को फिल्म ‘मिस्टर भारत’ की रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं. ये ‘जन नायकन’ की रिलीज पर निर्भर करेगा. अगर ‘जन नायकन’ 24 जुलाई को…

‘हम उन्हें खो सकते हैं’, सलीम खान के सेमी-कोमा पर बोले सोहेल खान

सलमान खान के भाई सोहेल खान इन दिनों ‘एलायंस’ शो में नजर आ रहे हैं। इस बीच उन्होंने अपने पिता से जुड़ा एक इमोशनल किस्सा शेयर किया है। सोहेल ने बताया कि इस घटना के बाद उनके अंदर अपने माता-पिता को खोने का डर और बढ़ गया है। उन्होंने कहा, ‘मेरे माता-पिता अब बूढ़े हो चुके हैं। मेरे बच्चे हैं, लेकिन उनके पास अभी समय है। मुझे अपने माता-पिता को खोने का डर लगता है।’ उन्होंने आगे कहा कि जब उनके पिता बीमार थे, तब उन्हें खोने का ख्याल उन्हें…

‘करियर की सबसे मुश्किल फिल्मों में से एक’, ‘सतलुज’ पर दिलजीत दोसांझ का बड़ा खुलासा

करीब 3 साल तक यह फिल्म अलग-अलग कारणों से चर्चा में रही। कभी रिलीज में देरी, कभी नाम बदलने की बात और कभी सेंसर से जुड़ी परेशानियां- इन सबके बीच यह फिल्म अटकी रही। अब आखिरकार यह दर्शकों तक पहुंच गई है। यह सोशल ड्रामा फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा की जिंदगी से प्रेरित है। दिलजीत के लिए यह फिल्म सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं थी, बल्कि एक ऐसा अनुभव था जिसने उन्हें अंदर तक प्रभावित किया। दिलजीत दोसांझ ने वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि इस फिल्म…

‘रामायण’ में मंदोदरी बनेंगी काजल अग्रवाल, अपने रोल को लेकर किया खुलासा

‘रामायण’ फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और सनी देओल भगवान हनुमान के रोल में दिखेंगे। जहां फैंस इस बड़ी स्टारकास्ट को एक साथ देखने के लिए एक्साइटेड हैं, वहीं काजल ने खुलासा किया है कि फिल्म के पहले पार्ट में उनका रोल काफी छोटा है। हाल ही में जूम को दिए इंटरव्यू में काजल ने बताया कि पहले पार्ट में मंदोदरी का रोल ज्यादा नहीं दिखेगा। उन्होंने कहा कि कहानी का बड़ा हिस्सा लंका से पहले का है, इसलिए उनके किरदार को शुरुआती…

वेलकम टू द जंगल’ ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, ‘कॉकटेल 2’ की ठंडी पड़ी कमाई

अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को रिलीज हुई थी। वहीं शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को रिलीज हुई थी। जानिए इन फिल्मों ने आज शनिवार को कितनी कमाई की है। बड़ी स्टारकास्ट के साथ रिलीज हुई ‘वेलकम टू द जंगल’ पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। आज शनिवार के दिन इस फिल्म ने 3.85 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 101.50 करोड़ का हो गया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया…

‘लोग मुझसे सिर्फ TRP चाहते हैं’, ‘बिग बॉस 19’ के बाद रियलिटी शो नहीं करना चाहती थीं तान्या मित्तल

बिग बॉस 19 में हिस्सा लेने के बाद एंटरप्रेन्योर और रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी तान्या मित्तल घर-घर में जानी-पहचानी हस्ती बन गईं। हालांकि, इस लोकप्रियता की एक कीमत भी चुकानी पड़ी। सलमान खान की होस्टिंग वाले शो में मिले अनुभव की वजह से वह दोबारा रियलिटी शो की दुनिया में लौटने को लेकर हिचकिचाने लगी थीं। उनका कहना है कि मुझे लगा कि लोग मुझसे सिर्फ टीआरपी चाहते थे, चाहे मुझे नीचा दिखाकर या उकसाकर। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में तान्या मित्तल ने कहा कि कैसे उनकी मां ने उन्हें दोबारा…

शाहिद कपूर ने इस शहर में शूटिंग से किया इनकार! प्रदूषण के चलते लिया फैसला

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यू मिले हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा है। फिल्म की शूटिंग जहां इटली जैसी खूबसूरत लोकेशन पर हुई, वहीं दिल्ली-एनसीआर में शूटिंग का अनुभव काफी अलग और मुश्किल भरा रहा। एक शेड्यूल के दौरान टीम को खतरनाक स्तर के प्रदूषण में काम करना पड़ा, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 500 के पार पहुंच गया था।लाइन प्रोड्यूसर सुमित त्यागी ने हाल ही में…

फिर कॉमेडी करने आ रहे हैं अन्नू कपूर, रिलीज हुआ ‘उत्तर दा पुत्तर’ का ट्रेलर

अनु कपूर अपनी अलग तरह की अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। कई फिल्मों में उन्होंने शानदार कॉमेडी की है। अब वह एक नई फिल्म में फिर से कॉमेडी करने वाले हैं। यह फिल्म है ‘उत्तर दा पुत्तर’। आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। ट्रेलर में इमोशन, ट्विस्ट और मनोरंजन का मिश्रण देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं इस ट्रेलर में और क्या खास है? एक मिनट 48 सेकंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि अनु कपूर भौतिक विज्ञान के अध्यापक हैं। वह गृह…

कोर्ट पहुंचा ‘काला हिरण’ का विवाद, सलमान खान की याचिका पर टली सुनवाई

सलमान खान और फिल्म ‘काला हिरण’ के बीच जारी विवाद अब कोर्ट तक खिंच गया है। इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने फिलहाल सुनवाई को सोमवार तक के लिए टाल दिया है। जानिए केस को लेकर क्या है नया अपडेट। शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान फिल्म के मेकर्स ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि सोमवार तक न तो फिल्म रिलीज की जाएगी और न ही इसका ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे तब तक फिल्म को सेंसर बोर्ड (CBFC) के पास सर्टिफिकेशन…

महेश मांजरेकर- जया प्रदा की ‘जय हिंद जय सिंध’ का पहला पोस्टर रिलीज

भारत-पाकिस्तान विभाजन पर सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ आ रही है। इसके अलावा एक और फिल्म भी दस्तक देने वाली है, जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर आज मंगलवार को जारी हुआ है। नाम है- ‘जय हिंद जय सिंध’। जय हिंद जय सिंध’ भारत और पाकिस्तान बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है। इसके निर्देशन की कमान इंद्रजीत लंकेश ने संभाली है। फिल्म में बंटवारे की त्रासदी के साथ ही लव स्टोरी भी है। फिल्म का पहला पोस्टर सामने आया है। इसमें 1947 के विभाजन की एक झलक है।…

कन्नड़ अभिनेत्री ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, सड़क पर हुई ऐसी घटना

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली कन्नड़ एक्ट्रेस दिव्या सुरेश ने इंस्टाग्राम पर एक परेशान करने वाली घटना के बारे में बताया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि रविवार देर रात बेंगलुरु की एक सड़क पर एक अनजान आदमी ने उन्हें परेशान किया। कई पोस्ट के जरिए उन्होंने घटना के बारे में बताया और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। दिव्या के मुताबिक, यह घटना रात करीब 11:30 बजे हुई जब वह और उनकी कजिन अपनी पार्क की हुई कार की ओर जा रही थीं।अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में…

प्रकाश राज ने फिर किया CJP का समर्थन, सरकार पर साधा निशाना

एक्टर प्रकाश राज ने कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके के समर्थन में खुलकर आवाज उठाई है और उन्हें अपनी लड़ाई जारी रखने के लिए कहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘आप अपनी लड़ाई जारी रखें, हम आपके साथ हैं।’ दरअसल, हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान एक मामला सामने आया, जिसमें अनिकेत पाटिल नाम के एक छोटे कारोबारी पर दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की। अनिकेत प्रदर्शन कर रहे लोगों को चाय बांट रहे थे। इस…