राघव जुयाल की ‘भाई तेरा स्टार है’ की पूरी कास्ट आई सामने

राघव जुयाल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ को लेकर चर्चाओं में हैं। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया था, जिसमें राघव जुयाल नजर आए थे। अब मेकर्स ने फिल्म की पूरी स्टार कास्ट की घोषणा कर दी है। फिल्म में राघव के साथ एक बड़ी कास्ट नजर आएगी। मेकर्स ने एक दिलचस्प वीडियो के जरिए फिल्म की पूरी कास्ट की जानकारी दी है।


इस वीडियो में फिल्म के बाकी कलाकार एक-एक करके आते हैं। अजय सिंह के रोल में राघव जुयाल के साथ इस फिल्म में संजय कपूर, बरखा सिंह, निहारिका एनएम, चंदन रॉय सान्याल, विकल्प मेहता, विवान भटेना, निक्की अनेजा वालिया, पार्वती ओमानकुट्टन, टीना देसाई, विनीत बीप कुमार, नासेर अल अजेह और देव बी. अग्रवाल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। विवेक बी. अग्रवाल द्वारा निर्देशित ‘भाई तेरा स्टार है’ ईस्टवुड पिक्चर्स और इंडियन स्टोरीज 2 का प्रोडक्शन है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का पहला टीजर जारी किया था, जो दर्शकों को एक ऐसे युवा की मजेदार और उथल-पुथल भरी दुनिया में ले जाता है, जिसे पक्का यकीन है कि वह सुपरस्टार बनेगा। राघव जुयाल इसमें अजय सिंह के मुख्य रोल में हैं। यह फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Leave a Comment