32 साल का इंतजार खत्म, राजस्थान पहुंचेगा यमुना का पानी,

राजस्थान की पानी की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक को दूर करने की दिशा में सोमवार को एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है. नई दिल्ली में राजस्थान और हरियाणा के बीच यमुना जल समझौते (MoA) पर हस्ताक्षर किए गए हैं. करीब 32 सालों से अटकी इस परियोजना के लिए अब दोनों राज्यों द्वारा औपचारिक सहमति दे दी गई है, जिसके साथ ही राजस्थान के लिए यमुना का पानी लाए जाने का रास्ता लगभग पूरी तरह साफ कर दिया गया है. इस अहम समझौते पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,…

विवादों में फंसी श्रद्धा कपूर की फिल्म, ‘ईठा’ के टाइटल पर उठे सवाल

यह फिल्म मशहूर मराठी लोक कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित है, लेकिन अब उनके नाम को फिल्म के टाइटल में शामिल करने की मांग उठ रही है। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) और विठाबाई के परिवार ने कहा है कि फिल्म में उनकी पहचान और योगदान को पूरा सम्मान मिलना चाहिए, इसलिए उनका नाम टाइटल में होना जरूरी है। इस मामले पर NCP (शरद पवार गुट) के मुंबई सांस्कृतिक अध्यक्ष सुहास सूर्यवंशी ने भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि विठाबाई महाराष्ट्र की ‘लावणी सम्राज्ञी’ मानी जाती…

कृति सेनन और कबीर बहिया का हो गया ब्रेकअप? क्या है कारण

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस कृति सैनन इन दिनों फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. 19 जून को रिलीज हुई इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक परफॉर्म कर रही है. फिल्म में रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर भी लीड रोल में हैं. ‘कॉकेटल 2’ के बीच अब कृति सेनन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं. दरअसल, कृति सेनन का नाम पिछले काफी समय से बिजनेसमैन कबीर बहिया के साथ जोड़ा जा रहा…

सैफ ने ‘हैवान’ को लेकर कही यह बात, अक्षय को बताया बड़ा भाई

सैफ अली खान और अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म ‘हैवान’ में एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर सैफ ने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म ‘हैवान’ उनकी ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ जैसी बिल्कुल नहीं है। वैरायटी इंडिया की एक खबर के अनुसार, सैफ ने बताया कि ‘हैवान’ में अक्षय कुमार एक खतरनाक विलेन के रोल में नजर आएंगे। सैफ उन्हें इस नए अवतार में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। सैफ ने अक्षय को अपने बड़े भाई जैसा बताया है। उनका कहना है कि दोनों की…

राम कपूर से सुनीता आहूजा तक; ‘लॉकअप सीजन 2’ के लिए इन सितारों के नाम पर लगी मुहर?

एकता कपूर का चर्चित रियलिटी शो ‘लॉकअप’ ने अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी की है। इस बार बतौर होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख कमान संभाल रहे हैं। शो ‘लॉकअप- सच या सजा’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आज 27 जून से रात आठ बजे स्ट्रीम होगा। कंफर्म प्रतिभागियों की लिस्ट भी आ गई है। —छोटे पर्दे के नामी अभिनेता बन चुके राम कपूर ‘लॉकअप-2’ में नजर आएंगे। उन्होंने ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ और ‘कसम से’ जैसे सीरियल्स से दर्शकों के बीच अच्छी पहचान बनाई है। लॉकअप में उनकी मौजूदगी…

एक ओर सैफ तो दूसरी तरफ सारा, बाप-बेटी के बीच होगा जबरदस्त क्लैश

जहां एक तरफ अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ अब 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं इसी दिन आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ भी रिलीज हो रही है, जिससे दोनों फिल्मों के बीच सीधी टक्कर होगी। खास बात ये है कि जहां एक तरफ ‘हैवान’ में सैफ अली खान होंगे, वहीं दूसरी तरफ उनकी बेटी सारा अली खान ‘उड़ता तीर’ में नजर आएंगी। इस वजह से ये क्लैश और भी मजेदार होने वाला है। ‘हैवान’ के जरिए अक्षय कुमार…

टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले का 9 दिन बाद हुआ अंतिम संस्कार, मौत को लेकर उठ रहे कई सवाल

टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले, जो ‘कुमकुम भाग्य’ में दिया टंडन के किरदार के लिए जानी जाती थीं, उनका अंतिम संस्कार उनकी मौत के 9 दिन बाद 23 जून को किया गया। वह सिर्फ 26 साल की थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संचिता का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव डोंगरगांव (अहिल्यानगर जिले के अकोला क्षेत्र) ले जाया गया, जहां परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बताया गया कि परिवार ने पारंपरिक ‘दशक्रिया’ रस्म भी निभाई, जो आमतौर पर अविवाहित लोगों के लिए की जाती है। जहां…

‘97 टेक, 20 मिनट का ब्रेक और सुबह से शाम तक शूटिंग’; पृथ्वीराज सुकुमारन ने साझा किया ‘वाराणसी’ के सेट का अनुभव

पृथ्वीराज सुकुमारन इन दिनों एसएस राजामौली की आगामी फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर उत्साहित हैं। वो फिल्म में निगेटिव रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब पृथ्वीराज सुकुमारन ने ‘वाराणसी’ के सेट पर काम करने के कड़े तरीकों के बारे में बात की है। ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ के साथ बातचीत में पृथ्वीराज ने एसएस राजामौली के परफेक्शनिस्ट रवैये के बारे में बात की। उन्होंने महेश बाबू के साथ…

ऋतिक रोशन ने पूरी की ‘जेलर 2’ की शूटिंग, रजनीकांत की इस बात के लिए की तारीफ

साउथ के दिग्गज कलाकार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर फैंस के बीच उत्साह बढ़ता जा रहा है। खबरों के मुताबिक बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने रजनीकांत की इस फिल्म में अपने खास कैमियो रोल की शूटिंग पूरी कर ली है। बताया जा रहा है कि एक्टर ने चेन्नई में दो दिन के शूटिंग शेड्यूल में अपना हिस्सा पूरा किया है। पिंकविला के मुताबिक नेल्सन दिलीप कुमार ने ‘जेलर 2’ में ऋतिक रोशन के लिए एक बहुत ही शानदार किरदार तैयार किया है। उनका एक दमदार सीक्वेंस है।…

‘तारक मेहता’ फेम बाघा के पिता का निधन; गुजराती अभिनेता थे अरविंद

लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘बाघा’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता तन्मय वेकारिया पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता और गुजराती सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अरविंद वेकारिया का निधन हो गया है। तन्मय के लिए यह समय बेहद दर्दनाक है, क्योंकि सिर्फ आठ महीने पहले अक्तूबर 2025 में उनकी माता का भी निधन हुआ था।

हम पूरी श्रद्धा के साथ बना रहे फिल्म’, रवि दुबे ने ‘रामायण’ पर दी अपडेट

रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है। फिल्म से रणबीर कपूर का लुक सामने आने के बाद से फैंस इस फिल्म की हर अपडेट को लेकर और भी उत्सुक हैं। फिल्म की कास्टिंग से लेकर इसके बड़े पैमाने और वीएफएक्स तक कई वजहों से इसकी चर्चा हो रही है। अब फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले रवि दुबे ने दर्शकों के लिए एक मैसेज में फिल्म को लेकर…

वरुण धवन की मां का रोल ऑफर होने पर ऐसा था मौनी रॉय का रिएक्शन

डेविड धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में मौनी रॉय ने वरुण धवन की नकली मां का रोल किया है। इस रोल के चलते उन्हें काफी आलोचना और सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा। लेकिन इस सबके बावजूद मौनी रॉय इस विवाद से परेशान नहीं हैं। इन बातों को नजरअंदाज करते हुए उनका कहना है कि उनका पूरा ध्यान सिर्फ डायरेक्टर की सोच के मुताबिक काम करने और उन्हें ठीक वैसा ही देने पर था, जैसा वे चाहते थे। न्यूज18 के साथ बातचीत के…

‘क्लासरूम सपनों को संवारने की जगह होनी चाहिए’, लखनऊ अग्निकांड पर सोनू सूद ने जताया दुख

एक्टर सोनू सूद ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बिल्डिंग में लगी आग से कम से कम 15 लोगों की मौत पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की है। सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा करते हुए इस घटना में युवा लोगों की जान जाने पर दुख जताते हुए एक भावुक संदेश शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘क्लासरूम सपनों को संवारने की जगह होनी चाहिए, न कि उनका आखिरी ठिकाना।…

बॉक्स ऑफिस पर कृति सेनन कर रहीं राज, क्या है खास खबर

कृति सेनन बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उनकी फिल्मों को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है. इन दिनों वो फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में नजर आ रही हैं. कृति सेनन ने पोस्ट कोविड एरा में वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. आइए नजर डालते हैं एक्ट्रेस बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड पर. कृति सेनन की पोस्ट कोविड एरा में 9 फिल्में रिलीज हुई हैं. उनकी पहली फिल्म ‘बच्चन पांडे’ थी. कोईमोई के मुताबिक, इस फिल्म ने 73.29 करोड़ कमाए थे. दूसरे नंबर पर ‘भेड़िया’ है. भेड़िया ने…

‘कपड़े या स्मोकिंग नहीं’, शिल्पा शिंदे का खुलासा

टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने फेमिनिज्म और महिलाओं के सशक्तिकरण पर खुलकर अपनी बात रखी है। उनका मानना है कि महिलाओं की असली ताकत उनके आत्मविश्वास, संस्कारों और सोच से आती है, न कि छोटे कपड़े पहनने या स्मोकिंग करने से। आईएएनएस से बातचीत के दौरान शिल्पा ने बताया कि वह महिलाओं के सशक्तिकरण मामले में थोड़ी पुरानी सोच रखती हैं। उन्हें महिलाओं का स्मोकिंग करना बिल्कुल पसंद नहीं है। शिल्पा का कहना है कि सिर्फ स्मोकिंग करने, शराब पीने या छोटे कपड़े पहनने से कोई महिला बोल्ड या मॉडर्न…

मशहूर गायिका आशा भोसले को गोरिल्लाज बैंड ने दी श्रद्धांजलि, मंच पर रो पड़ीं पोती

दिग्गज भारतीय गायिका आशा भोसले के निधन के बाद, मशहूर इंटरनेशनल बैंड गोरिल्लाज ने लंदन के टोटेनहम हॉटस्पर स्टेडियम में अपने एक बड़े शो के दौरान उन्हें खास श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर माहौल बेहद भावुक हो गया, जब मंच पर आशा की पोती जनाई भोसले रो पड़ीं। इस शो का सबसे इमोशनल पल तब आया, जब आशा भोसले की पोती जनाई भोसले मंच पर आईं। उन्होंने गोरिल्लाज बैंड के साथ मिलकर ‘द शैडोई लाइट’ गाना गाया। यह गाना आशा भोसले का आखिरी रिकॉर्ड किया गया गाना था, जिसे उन्होंने…

क्यों जैकलीन फर्नांडीस के बॉडीगार्ड से नाराज हुए फैंस?

अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो मुंबई में हुए एक इवेंट का है, जिसमें जैकलीन शामिल हुईं। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक्ट्रेस के बॉडीगार्ड का बर्ताव सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में जैकलिन अपने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाने की कोशिश करती दिख रही हैं, जबकि उनका बॉडीगार्ड उनकी कलाई पकड़कर उन्हें रोक रहा है। हालांकि, बॉडीगार्ड के उन्हें स्टेज से दूर ले जाने की कोशिश के बावजूद एक्ट्रेस ने अपने फैंस के…

‘नागबंधम’ का ट्रेलर रिलीज, वीएफएक्स और धमाकेदार एक्शन के जरिए दिखाई गई अनोखी कहानी; कब रिलीज होगी फिल्म?

पैन-इंडियन फिल्म ‘नागबंधन’ का धमाकेदार हिंदी ट्रेलर मेकर्स ने सोशल मीडिया पर साझा किया। ट्रेलर में फिल्म की कहानी की झलक और जबरदस्त वीएफएक्स और एक्शन देखने को मिला है। जानिए, क्या है इस फिल्म की कहानी? और कब यह थिएटर में दस्तक देगी। फिल्म ‘नागबंधन’ के ट्रेलर में ब्रह्म कमल को पाने के लिए खलनायक हर हद पार करता है, कई लोगों की हत्या तक करता है। लेकिन ब्रह्म कमल की रक्षा कुछ रक्षक कर रहे हैं। खलनायक और उन रक्षकों के बीच खूनी संघर्ष होता है। फिल्म में…

रुक्मिणी वसंत के डीपफेक वीडियो मामले में साइबर क्राइम ने लिया एक्शन, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

बेंगलुरु साइबर क्राइम पुलिस ने कन्नड़ एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत की AI से बनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर बनाने और फैलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों ने रुक्मिणी की मॉर्फ्ड तस्वीरें और वीडियो बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स का इस्तेमाल किया और उन्हें ऑनलाइन शेयर किया। उनका मकसद एक्ट्रेस को बदनाम करना और उनकी छवि को नुकसान पहुंचाना था। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी…

विवादित फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़ी सलमान की याचिका पर सुनवाई टली

विवादित फिल्म ‘काला हिरण’ की रिलीज और प्रचार पर रोक लगाने के लिए अभिनेता सलमान खान ने बीते दिनों दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था। आज शुक्रवार को अभिनेता की इस याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई टाल दी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस मामले की सुनवाई जस्टिस मधु जैन की वेकेशन बेंच ने की। सलमान खान की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट संदीप सेठी ने कोर्ट से अंतरिम सुरक्षा देने का आग्रह किया। उन्होंने तर्क दिया कि फिल्म निर्माता एक्टर की सहमति के बिना उनकी जिंदगी और व्यक्तित्व का…