विवादों में फंसी श्रद्धा कपूर की फिल्म, ‘ईठा’ के टाइटल पर उठे सवाल

यह फिल्म मशहूर मराठी लोक कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित है, लेकिन अब उनके नाम को फिल्म के टाइटल में शामिल करने की मांग उठ रही है।

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) और विठाबाई के परिवार ने कहा है कि फिल्म में उनकी पहचान और योगदान को पूरा सम्मान मिलना चाहिए, इसलिए उनका नाम टाइटल में होना जरूरी है। इस मामले पर NCP (शरद पवार गुट) के मुंबई सांस्कृतिक अध्यक्ष सुहास सूर्यवंशी ने भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि विठाबाई महाराष्ट्र की ‘लावणी सम्राज्ञी’ मानी जाती हैं और मराठी तमाशा लोक कला में उनका बहुत बड़ा योगदान है। ऐसे में फिल्म बनाते समय उनकी गरिमा का खास ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘हम फिल्म बनने के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि चाहते हैं कि उनकी जिंदगी को सही तरीके से बड़े पर्दे पर दिखाया जाए। लेकिन उनके नाम को भी उतना ही सम्मान मिलना चाहिए, इसलिए फिल्म का नाम उनके नाम पर होना चाहिए।’

Leave a Comment