कृति सेनन और कबीर बहिया का हो गया ब्रेकअप? क्या है कारण

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस कृति सैनन इन दिनों फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. 19 जून को रिलीज हुई इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक परफॉर्म कर रही है. फिल्म में रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर भी लीड रोल में हैं. ‘कॉकेटल 2’ के बीच अब कृति सेनन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं.

दरअसल, कृति सेनन का नाम पिछले काफी समय से बिजनेसमैन कबीर बहिया के साथ जोड़ा जा रहा है. दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है और उनकी वेकेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई हैं. इतना ही नहीं, कबीर बहिया हाल ही में कृति की बहन नूपुर सेनन की शादी में भी शामिल हुए थे, लेकिन अब कृति सेनन और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के ब्रेकअप की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ लिया है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर कबीर बहिया की एक तस्वीर सामने आई है, जिसने कबीर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ रहे हैं. तस्वीर में वो उस लड़की के काफी करीब दिखाई दे रहे हैं. ये किसी पार्टी की फोटो लग रही है.

Leave a Comment