अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो मुंबई में हुए एक इवेंट का है, जिसमें जैकलीन शामिल हुईं। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक्ट्रेस के बॉडीगार्ड का बर्ताव सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में जैकलिन अपने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाने की कोशिश करती दिख रही हैं, जबकि उनका बॉडीगार्ड उनकी कलाई पकड़कर उन्हें रोक रहा है। हालांकि, बॉडीगार्ड के उन्हें स्टेज से दूर ले जाने की कोशिश के बावजूद एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। लेकिन जैकलीन के बॉडीगार्ड के बर्ताव से इंटरनेट यूजर्स काफी नाराज हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया, ‘बहुत बुरा आदमी है। बॉडीगार्ड उनकी इज्जत नहीं करता। बहुत से लोग ऐसे लोगों को पसंद नहीं करते।’
क्यों जैकलीन फर्नांडीस के बॉडीगार्ड से नाराज हुए फैंस?
