लखनऊ। रविवार को लखनऊ में सम्यक पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार मौर्य, प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष और मार्गदर्शक मंडल के सदस्य तपेन्द्र प्रसाद शाक्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्षा मैत्रेयी शाक्य, राष्ट्रीय महासचिव संगठन प्रोफेसर राम सिंह, राष्ट्रीय सचिव सह बुंदेलखंड प्रभारी मनोहर बौद्ध, राष्ट्रीय सचिव रामवीर सिंह, राष्ट्रीय सचिव पवन कुमार अग्रवाल, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जवाहर लाल, पूर्व उत्तर प्रदेश सचिव अतुल कुमार यादव, बलरामपुर ज़िला अध्यक्ष संजय यादव, श्रावस्ती जिला अध्यक्ष किशोरी लाल उपस्थित रहे। ध्यातव्य है कि सम्यक पार्टी संगठन और विचारधारा दोनों में लोकतांत्रिक पार्टी है। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित हर पद पर बदलाव हो रहा है।
2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को देखते हुए राष्ट्रीय सचिव सह बुंदेलखंड प्रभारी मनोहर बौद्ध को उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी बनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार मौर्य, राष्ट्रीय सचिव सह उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी मनोहर बौद्ध, राष्ट्रीय सचिव पवन कुमार अग्रवाल और उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जवाहर लाल पूरे प्रदेश का भ्रमण करेंगे। भ्रमण में राष्ट्रीय, प्रदेश और मंडलीय पदाधिकारी भी भाग लेंगे। भ्रमण कार्यक्रम उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों में बांटकर किया जाएगा। भ्रमण के क्रम में सबसे पहले उत्तरी उत्तर प्रदेश में 28 जून से 4 जुलाई तक बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, महराजगंज, कुशीनगर और देवरिया जिलों का भ्रमण करेंगे। 12 जुलाई को लखनऊ में उत्तर प्रदेश परिषद की बैठक होगी। बैठक के बाद पुनः 13 से 20 जुलाई के दौरान बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज महानगर, प्रयागराज गंगापार और प्रयागराज यमुनापार जिलों का भ्रमण करेंगे। दक्षिण और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भ्रमण का कार्यक्रम जल्दी ही जारी किया जाएगा।
