बेगूसराय में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया



बेगुसराय से उपेन्द्र पथिक

बेगुसराय जिला के वीरपुर प्रखंड के गारा गांव में ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल गारा में स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्य रूप से मनाया गया जिसमें छोटे छोटे बच्चों ने अपनी प्रतिभा को दिखाया जिसमें समाज में फैले नशा एवं दहेज पर आधारित गीतों से लोगों का मन मोह लिया। उपस्थित लोगों ने काफी उत्साह पूर्वक कार्यक्रम को देखा प्रतिभागी बच्चों में आयुषी, लक्ष्मी, आयश, कासी, सत्यम आदि ने भाग लिया स्कूल के शिक्षक शिक्षिका रोहन कुमार,चंदन कुमार, संगीता, पूजा आदि ने हिस्सा लिया कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के निदेशक दीपक कुमार ने किया संचालन प्रेम कुमार शिक्षक ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अवकाश प्राप्त शिक्षक संत कुमार साहनी ने संबोधित करते हुए छात्रों अभिभावकों से शिक्षा के साथ साथ चरित्र निर्माण पर भी चर्चा किया एवं खेलकूद के प्रति भी सुझाव दिया। उन्होंने देश के विकास के लिए शिक्षा की महत्व पर प्रकाश डाला एवं देश के शहीदों को नमन करते हुए देश के प्रति स्वतंत्रता दिवस पर अपना विचार व्यक्त किया।
अवकाश प्राप्त शिक्षक रमेश सिंह ने देश के प्रति समर्पित महापुरुषों के जीवनी पर प्रकाश डाला। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के भावी प्रत्याशी नवीन कुमार कुशवाहा ने बच्चों को शिक्षा के प्रति अपने विचार व्यक्त किया। चिंरजीवीपुर के मुखिया प्रभात कुमार ने कहा बच्चों के शिक्षा के जागरूकता करने एवं ज्ञान को बढ़ाने के लिए अपने निजी सहयोग से दो लैपटॉप, कम्प्यूटर देने की घोषणा किया। कार्यक्रम में शिक्षाविद गौतम जी ने अपने संबोधन से बच्चों एवं अभिभावक को स्वतंत्रता दिवस समारोह की महत्त्व के साथ साथ अविभाकों को भी शिक्षा के प्रति जागरूक किया। समारोह में अर्जक संघ के पूर्व राष्ट्रीय समिति सदस्य धर्मेंद्र कुमार ,अखलेश कुमार वर्मा शिक्षक रामवरण सिंह, विकास कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment