ऐरवा कटरा। रघुनाथपुर रोड स्थित BSSPS इण्डियन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी का महापर्व हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में तिरंगा फहराया गया और छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को नमन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
विद्यालय के प्रिंसिपल अनिल शाक्य ने छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश का भविष्य युवा पीढ़ी के हाथों में है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, जिम्मेदारी और राष्ट्रप्रेम की भावना को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल रहा। कार्यक्रम का समापन देश की खुशहाली, प्रगति और एकता की कामना के साथ हुआ।
BSSPS इण्डियन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया आजादी का महापर्व
