पहलाज निहलानी के अंतिम दर्शन करने पहुंचे गोविंदा, हुए भावुक

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता और पूर्व CBFC के अध्यक्ष पहलाज निहलानी का कल निधन हो गया है, जिसके बाद पूरे इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई हैं. 76 साल की उम्र तक उन्होंने इंडस्ट्री में कई यादगार फिल्में दी और कई कलाकारों के करियर को संवारा. लंबे समय से वो लिवर की बीमारी से जूझ रहे थे, हालांकि उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. इसी बीच उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए इंडस्ट्री से कई सेलेब्स उनके घर पहुंच रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं. पहलाज ने ही…

इंडियन सिनेमा का सबसे बेहतरीन साल बन सकता है 2026

साल 2025 में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा बवाल काटा और 2026 में इसके दूसरे पार्ट ‘धुरंधर 2’ की धूम रही. वैसे आपको बता दें कि इस साल एक ऐसी फिल्म भी रिलीज होने वाली है जो इंडियन सिनेमा का पूरा इतिहास बदलकर रख सकती है. ये फिल्म सबसे महंगी भारतीय फिल्म तो बनेगी ही, वहीं ये सबसे कमाऊ भारतीय फिल्म सहित और भी कई तमाम बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का भी माद्दा रखती है. यहां हम आपसे जिस फिल्म की बात कर रहे है…

‘वो अद्भुत इंसान हैं’, नीतू कपूर ने की कपिल शर्मा की तारीफ

अभिनेत्री नीतू कपूर ने ‘दादी की शादी’ के अपने को-स्टार कपिल शर्मा की तारीफ की है। नीतू कपूर ने कपिल को एक अद्भुत व्यक्ति बताया और कहा कि उन्होंने फिल्म में शानदार काम किया है। नीतू का मानना है कि कपिल पूरी तरह से अपने किरदार में उतर गए थे। एएनआई से बातचीत में नीतू कपूर ने ‘दादी की शादी’ में कपिल शर्मा के काम की तारीफ की। कपिल ने फिल्म में टोनी की भूमिका निभाई है। नीतू कपूर ने कपिल की तारीफ करते हुए कहा, ‘कपिल एक अद्भुत इंसान…

‘कॉकटेल 2’ की रिलीज से पहले तिरुमाला मंदिर पहुंचीं कृति सेनन

अभिनेत्री कृति सेनन की आगामी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ जल्द रिलीज होने वाली है। इसी बीच कृति आंध्र प्रदेश के तिरुमाला मंदिर पहुंची। जहां उनके साथ फिल्म के निर्माता दिनेश विजान और निर्देशक होमी अदजानिया भी मौजूद रहे। रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। बुधवार को एक्ट्रेस कृति सेनन फिल्म के निर्देशक होमी अदजानिया और निर्माता दिनेश विजान के साथ तिरुमाला मंदिरआशीर्वाद लेने पहुंचीं। इस दौरान वो पूरी तरह से भक्ति में डूबी दिखाई दीं। उन्होंने मंदिर के नियमों का पालन…

कितना है ‘कॉकटेल 2’ का बजट? कृति सेनन और रश्मिका मंदाना ने ली मोटी रकम; शाहिद कपूर की फीस सुन उड़ जाएंगे होश

‘कॉकटेल 2’ का दमदार रोमांटिक ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ‘कॉकटेल 2’ के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर यूजर्स ने पसंद भी किया और साथ ही ‘कॉकटेल’ के गाने ‘तुम्ही हो बंधु’ की वापसी पर खुशी भी जताई। जानिए इस फिल्म के लिए रश्मिका, कृति और शाहिद ने कितनी फील ली है और क्या है फिल्म का बजट? इस फिल्म के मुख्य कलाकारों को मिली फीस और फिल्म के बजट की जानकारी सामने आई है। इस फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस शाहीद कपूर ने ली है। शाहिद के अलावा…

सलमान खान को बड़ी राहत: एफएसएल जांच के लिए नहीं आना पड़ेगा कोटा, 14 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

राजश्री पान मसाला के कथित भ्रामक विज्ञापन से जुड़े मामले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को फिलहाल बड़ी राहत मिली है। कोटा की उपभोक्ता अदालत (कंज्यूमर कोर्ट) में मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान अभिनेता की ओर से पेश किए गए प्रार्थना पत्र और राजस्थान हाईकोर्ट के स्थगन आदेश (स्टे) को अदालत ने स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही फिलहाल सलमान खान को एफएसएल जांच के लिए कोटा में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी। मामले की सुनवाई के दौरान सलमान खान की ओर से कंपनी के…

10 साल बाद स्क्रीन पर लौटेगी सैफ अली खान और करीना कपूर की जोड़ी?

बॉलीवुड कपल सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने कई फिल्मों में साथ काम किया हैं. उनकी जोड़ी और उनके अभिनय को फैंस बहुत पसंद करते हैं. हालांकि, लगभग एक दशक से ज्यादा हो चुका है और दोनों एक साथ स्क्रीन पर नजर नहीं आए हैं. फैंस भी उन्हें एक साथ देखना चाहते हैं, इसी बीच सैफ ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा कर दिया है कि वो साथ काम क्यों नहीं करते हैं. वैरायटी इंडिया के साथ बातचीत में सैफ अली ने कहा कि पति-पत्नी होने…

माधुरी दीक्षित Vs ऐश्वर्या राय: कौन है ज्यादा अमीर?

माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय दोनों ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की बड़ी स्टार हैं. आज उन्हें किसी इंट्रोडक्शन की जरुरत नहीं है. वो सक्सेस की ऊंचाईयों पर हैं.टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, माधुरी दीक्षित की नेटवर्थ 250 करोड़ है. वो एक फिल्म का 5 करोड़ तक चार्ज करती हैं. इसके अलाववा वो रियलिटी शोज भी जज करती हैं. रियलिटी शोज से 10 से 20 करोड़ तक कमाती है. माधुरी ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाई करती है. एक्ट्रेस ब्रांड एंडोर्समेंट से 8 करोड़ की कमाई करती है. एक्ट्रेस की कार…

मैं दोबारा ऐसा नहीं करूंगा’, ‘जिगरा’ में मेथेड एक्टिंग को लेकर फैली अफवाहों पर वेदांग रैना ने दी प्रतिक्रिया

वेदांग रैना जल्द ही इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आएंग। अभिनेता इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में वेदांग रैना ने आलिया भट्ट के साथ अपनी फिल्म ‘जिगरा’ को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने फिल्म में मेथेड एक्टिंग को लेकर फैली अफवाहों पर भी प्रतिक्रिया दी और इनके पीछे की सच्चाई से रूबरू कराया। हाल ही में कर्ली टेल्स के साथ बातचीत में वेदांग से उनकी पिछली फिल्म ‘जिग्रा’ की तैयारी के दौरान उनके मेथड एक्टिंग को लेकर फैली अफवाहों के…

वेब सीरीज ‘ब्राउन’ को लेकर करिश्मा कपूर का खुलासा

करिश्मा कपूर वेब सीरीज ‘ब्राउन’ में रीटा ब्राउन के किरदार में नजर आने वाली हैं। 5 जून को ओटीटी पर रिलीज होने वाली इस सीरीज को लेकर करिश्मा ने हाल ही में कई खुलासे किए हैं। पहले करिश्मा ने इस रोल के लिए मना कर दिया था, लेकिन अब वह रीटा ब्राउन बनकर ओटीटी पर तलहका मचाने के लिए तैयार हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर जल्द ही एक नई सस्पेंस थ्रिलर सीरीज ‘ब्राउन’ में नजर आने वाली हैं। यह सीरीज 5 जून को ZEE5 पर रिलीज होगी। हाल ही में…

‘लोगों की सेवा के लिए करियर के उफान पर विजय ने सब कुछ छोड़ा’, अभिनेता के सीएम बनने पर राम चरण ने जमकर की तारीफ

अभिनेता और नेता विजय ने 10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इस अभिनेता ने अपने अभिनय करियर को अलविदा कह दिया। पिछले साल दिसंबर में उन्होंने अभिनय से संन्यास लेने की घोषणा की थी, ताकि वे ‘तमिलगा वेत्री कझगम’ (टीवीके) के नेता के तौर पर अपने राजनीतिक करियर पर पूरी तरह ध्यान दे सकें। इस बीच अभिनेता राम चरण ने विजय की तारीफ की है। अभिनेता राम चरण हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पेद्दी’ के प्री-रिलीज कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने विजय की जमकर…

100 करोड़ी बनने से कुछ ही दूर ‘दृश्यम 3’

सिनेमाघरों में साउथ की फिल्मों ‘दृश्यम 3’ और ‘करुप्पु’ का दबदबा है। दोनों ही फिल्मों को दर्शक प्यार दे रहे हैं। दर्शकों को इन फिल्मों की कहानी और कलाकारों का अभिनय पसंद आ रहा है। ये फिल्में बॉलीवुड की फिल्मों पर भारी पड़ रही हैं। मलयालम के अभिनेता मोहनलाल की अदाकारी वाली फिल्म ‘दृश्यम 3’ की रिलीज का आज दसवां दिन है। यह फिल्म 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।कल इस फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 3.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का टोटल…

400 करोड़ का हर्जाना और गाने पर बैन, प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने टिप्स कंपनी और डेविड धवन पर ठोका केस

वाशु भगनानी की पूजा एंटरटेनमेंट और रमेश तौरानी की टिप्स के बीच विवाद और बढ़ गया है. गुरुवार को पूजा एंटरटेनमेंट ने टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रमेश तौरानी, ​​कुमार एस तौरानी और फिल्म निर्माता डेविड धवन के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में 400 करोड़ रुपये का केस ठोक दिया है, मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में वाशु भगनानी की 1999 की हिट फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ के मशहूर गानों का गलत इस्तेमाल किया है. हिंदुस्तान टाइम्स…

9 साल में टूटी पहली शादी, फिर सुप्रिया पाठक संग रचाया दूसरा ब्याह

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर पंकज कपूर ने अपनी दमदार एक्टिंग से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है. वो पिछले 4 दशकों से अपने शानदार करियर के दम पर फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं. उनकी गिनती हिंदी सिनेमा के सबसे टैलेंटेड एक्टर्स में होती है. पंकज कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं. आइए पंकज कपूर के 72वें बर्थडे पर उनकी लव लाइफ के बारे में जानते हैं. जब पंकज कपूर 19 साल के थे, तब उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ…

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ईद के दिन शुरू की ‘तुम्बाड 2’ की शूटिंग

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी फिल्म ‘तुम्बाड 2’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। नवाजुद्दीन से आज ईद के त्योहार पर फिल्म ‘तुम्बाड 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है। नवाजुद्दीन इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। ‘तुम्बाड’ का पहला भाग साल 2018 में आया था। इस हॉरर फिल्म में सोहम शाह ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी महाराष्ट्र के ‘तुम्बाड’ गांव में छिपे एक खजाने और इंसानी लालच के इर्द-गिर्द घूमती है। यह पहली भारतीय फिल्म थी जिसका प्रीमियर वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव…

‘सौगंध राम की खाते हैं…’, फिल्म ‘श्री रामभूमि’ की शूटिंग हुई शुरू

फिल्म ‘श्री रामभूमि’ की शूटिंग आज से शुरू हो चुकी है। एक्स पर ‘श्री रामभूमि’ की पूजा मुहूर्त की तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में फिल्म के कलाकार और निर्देशक की तस्वीरें एक साथ हैं। इस तस्वीरों के साथ एक फिल्म का पोस्टर भी सामने आया है, जिस पर लिखा है – ‘सौगंध राम की खाते हैं, हम मंदिर वहीं बनाएंगे।’ इस टैग लाइन के नीचे फिल्म का नाम लिखा है- ‘श्री रामभूमि’। इस फिल्म को जी स्टूडियोज, डांसिंग शिवा फिल्म्स और सिनेकॉर्न एंटरटेनमेंट मिलकर बना रहे हैं। इस…

फिल्ममेकर अनिक दत्ता का निधन, बहुमंजिला घर की छत से गिरने के कारण हुई मौत

फिल्ममेकर अनिक दत्ता के निधन की खबर से बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बुधवार को अपने बहुमंजिला घर की छत से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई। कोलकाता पुलिस ने यह जानकारी साझा की है। साथ ही फिल्ममेकर के मौत की जांच भी जारी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें ढाकुरिया के पास एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। पुलिस की एक टीम ने घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है। हालांकि फिल्ममेकर के परिवार…

‘धुरंधर’ के बाद अर्जुन रामपाल का बड़ा धमाका, नॉर्थ अमेरिका में डीजे टूर का किया ऐलान

अर्जुन रामपाल ने हाल ही में ‘धुरंधर’ में अपने नेगेटिव किरदार से शानदार धमाका किया था, और अब वह एक और बड़ा धमाका करने के लिए तैयार हैं, लेकिन इस बार एक्टिंग नहीं, बल्कि DJ कंसोल के पीछे से। अर्जुन ने नॉर्थ अमेरिका में अपने डीजे टूर का ऐलान किया है। बड़े स्टेज, जबरदस्त एनर्जी और शानदार नाइट्स के साथ अर्जुन अपनी टूर की शुरुआत 28 मई को अटलांटा से करेंगे। इसके बाद 29 मई को सैन फ्रांसिस्को, 30 मई को ह्यूस्टन, 31 मई को डलास, 4 जून को शिकागो,…

‘जवान’ के बाद अब सलमान की फिल्म में एक्शन का दम दिखाएंगी नयनतारा

सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जिसका निर्देशन वामशी पेडिपल्ली कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान के अपोजिट साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा नजर आएंगी। शीर्षक फाइनल नहीं होने के चलते अस्थाई रूप से इस फिल्म को SVC59 कहा जा रहा है। फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें नयनतारा एक्शन पैक्ड अवतार में नजर आएंगी। इससे पहले नयनतारा को बॉलीवुड फिल्म ‘जवान’ में शाहरुख खान के साथ देखा गया था। ‘जवान’ में भी नयनतारा का एक्शन देखने को मिला। उन्होंने…

विवादों के बीच रिलीज हुआ ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ‘चुनरी चुनरी’ गाना

वरुण धवन की आगामी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ अपनी रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म में गानों को लेकर एक विवाद भी चल रहा है। इसमें एक गाना सलमान खान की फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ का ‘चुनरी चुनरी’ भी है। आज इस गाने का रीमेक वर्जन रिलीज किया गया है, जिसमें वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी नजर आ रही हैं। इस गाने के रिलीज होने के बाद अब इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।…