चर्चा में आया सलमान खान का नया लुक! सेहत को लेकर फैंस ने जताई चिंता

सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर चर्चा में हैं। इससे पहले सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कई फैंस ने इसलिए चिंता जताई है कि सलमान खान की सेहत काफी घट गई है। सलमान खान दशकों से अपनी फिटनेस के लिए मशहूर हैं। ऐसे में उनकी सेहत का घटना उनके फैंस के लिए हैरानी की बात है।

आपको बता दें कि सलमान खान हाल ही में मुंबई में एक प्रोग्राम में शामिल हुए। यहां उन्होंने हल्के ऑलिव ग्रीन रंग की शर्ट पहनी। उन्होंने कैप से अपने लुक को पूरा किया। वीडियो में उनका चेहरा पहले की तुलना में काफी अलग नजर आ रहा है। वह काफी थके हुए नजर आए। इसलिए उनका यह लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Leave a Comment