इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता शेखर सुमन अपने नए शो ‘शेखर टुनाइट’ के कारण चर्चा में हैं। वह इस शो में सामाजिक, राजनीतिक विषयों पर सटायर अंदाज में टिप्पणी करते हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर अटपटा बयान दे दिया है। जानिए, आमिर खान की तीसरी शादी पर शेखर सुमन ने क्या कहा? अपने शो ‘शेखर टुनाइट’ में शेखर सुमन कहते हैं, ‘खासकर नेताओं को आमिर खान से बहुत कुछ सीखना चाहिए। अक्सर कहा जाता है कि नेता गठबंधन बनाना जानते हैं। लेकिन उन्हें आमिर खान से गठबंधन बनाने की कला सीखनी चाहिए।’ आगे वह कहते हैं, ‘हमारी सरकार डबल इंजन यानी गठबंधन की सरकार को ठीक से नहीं चला पाती और वह (आमिर) अभी ट्रिपल इंजन चला रहे हैं।’
थोड़ा रुककर वह कहते हैं, ‘आपने गौरी (आमिर की तीसरी पत्नी), एक मिनट गौर किया होगा।’ फिर आगे वह एक कंपैरिजन करते हुए कहते हैं, ‘उनका टैलेंट बेमिसाल है। वह अनोखे हैं।’
‘ट्रिपल इंजन चला रहे…’ शेखर सुमन ने आमिर खान की तीसरी शादी पर कसा तंज
