कोर्ट पहुंचा ‘काला हिरण’ का विवाद, सलमान खान की याचिका पर टली सुनवाई

सलमान खान और फिल्म ‘काला हिरण’ के बीच जारी विवाद अब कोर्ट तक खिंच गया है। इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने फिलहाल सुनवाई को सोमवार तक के लिए टाल दिया है। जानिए केस को लेकर क्या है नया अपडेट।

शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान फिल्म के मेकर्स ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि सोमवार तक न तो फिल्म रिलीज की जाएगी और न ही इसका ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे तब तक फिल्म को सेंसर बोर्ड (CBFC) के पास सर्टिफिकेशन के लिए भी नहीं भेजेंगे। मेकर्स के वकील ने कोर्ट को बताया कि अभी तक फिल्म का सिर्फ टीजर रिलीज हुआ है और फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि सलमान खान की याचिका पर वे जल्द ही अपना पूरा जवाब दाखिल करेंगे।

जस्टिस ज्योति सिंह ने कहा कि अगर मेकर्स को पूरा भरोसा है कि फिल्म अभी रिलीज नहीं होगी, तो उन्हें इसे आधिकारिक रूप से रिकॉर्ड पर रखना चाहिए। इसके बाद मेकर्स ने साफ तौर पर कोर्ट को आश्वासन दिया कि सोमवार तक फिल्म को CBFC के पास नहीं भेजा जाएगा।

कोर्ट ने इस बयान को रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया और अगली सुनवाई सोमवार के लिए तय कर दी।

Leave a Comment