काजोल ने वत्सल सेठ के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे:पति अजय के घर पर दोनों ने साथ केक काटा

हाल ही में काजोल ने अपना 49वां बर्थडे मनाया। उन्होंने मुंबई में अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ अपना बर्थडे मनाया। उनके बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में उनकी मां तनूजा और अजय देवगन भी दिख रहे हैं। काजोल अपना बर्थडे एक्टर वत्सल सेठ के साथ शेयर करती हैं। इस सेलिब्रेशन में वत्सल भी मौजूद थे। उन्होंने अपना 43वां बर्थडे मनाया। काजोल ने सोशल मीडिया पर उन्हें बर्थडे विश करने के लिए फैंस के लिए थैंक यू नोट भी शेयर किया…

जब फैंस के बीच फंस गए राजपाल यादव:मुश्किलों से हुआ निकलना

18 अगस्त को एक मल्टीस्टारर फिल्म रिलीज हो रही है, ‘नॉन स्टॉप धमाल’। यह फिल्म सितारों से सजी है। फिल्म में राजपाल यादव, अन्नू कपूर, असरानी, प्रियांशु चटर्जी और मनोज जोशी जैसे कई बड़े कलाकार हैं। यह एक सस्पेंस कॉमेडी फिल्म है, जिसे इरशाद खान ने डायरेक्ट किया है। फिल्म से जुड़ा एक इंसीडेंट है। राजपाल यादव फिल्म की शूटिंग करने आए थे, तभी फैंस ने उन्हें घेर लिया। राजपाल को जैसे-तैसे वहां से बाहर निकाला गया। वहां से निकलने के बाद राजपाल को चिंता थी कि फैंस कहीं उनकी…

बरेली – प्रदेश सचिव चौधरी असलम मियां ने राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया।

बरेली – जिला बरेली में 6 अगस्त को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव चौधरी असलम मियां के 766 बानखाना स्थित निवास पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष राज्यसभा सांसद विश्व प्रसिद्ध शायर इमरान प्रतापगढ़ी का जन्मदिन केक काटकर बड़ी धूमधाम और जश्न के साथ मनाया। और उनकी दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को केक काटकर मुंह मीठा कराया गया।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव हसनैन अंसारी ने कहा कि जहां जहां अल्पसंख्यकों,…

बरेली – रबड़ फैक्ट्री चौकीदार को रोडवेज ने मारी टक्कर, मौके पर चौकीदार की हुई मौत।

बरेली/मीरगंज – फतेहगंजपश्चिमी रबड़ फैक्ट्री के चौकीदार को रोडवेज ने मारी जोरदार टक्कर मौके पर चौकीदार की हुई मौत। जानकारी के अनुसार आज सुबह नेशनल हाईवे माधौपुर फाटक के पास बने पुल पर आज रविवार सुबह लगभग 6 बजे रबर फैक्ट्री के (कर्मचारी) चौकीदार दीनदयाल कश्यप उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र लाखन रात की ड्यूटी करने के बाद सुबह अपनी साइकिल से अपने घर माधौपुर जा रहे थे। तभी पीछे से रोडवेज गाड़ी नंबर UP 79 T 4811 औरेया बस डिपो ने चौकीदार दीनदयाल कश्यप के जोरदार टक्कर मार दी।…

आगामी आठ अगस्त को‌ प्रदेश के‌ सारे स्कूल बन्द रहेंगे बरेली में समिति जिला अधिकारी को ज्ञापन देगी।

बरेली – अत्यंत खेद का विषय है कि आजमगढ़ चिल्ड्रन गर्ल्स कॉलेज में एक छात्रा ने बैग की तलाशी के दौरान मोबाइल पकड़े जाने पर विद्यालय में खुदकुशी कर ली यह घटना अत्यंत दुखद है किंतु इस घटना पर यह सवाल उठता है कि कैसे विद्यालय का प्रिंसिपल और शिक्षक इसमें दोषी हो सकता है, जिनको धारा 306 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।मोबाइल फोन बच्चों के माता-पिता उनको देते हैं जिसका बच्चे दुरुपयोग करते हैं। आज किसी भी विद्यालय में जरा – जरा सी बात पर अभिभावक FIR…

अमितशाह-अजित पवार पहली बार मंच पर एक साथ आए:अमित शाह बोले- दादा बहुत समय बाद सही जगह बैठे हो

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिन के महाराष्ट्र दौरे पर हैं। शाह ने रविवार यानी 6 अगस्त को पुणे में सेंट्रल रजिस्ट्रार को-ऑपरेटिव सोसाइटी का पोर्टल लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ पहली बार मंच साझा किया। शाह ने भाषण में कहा, ‘सबसे पहले अजित दादा उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार आए हैं और मैं पहली बार इनके साथ मंच साझा कर रहा हूं। मैं दादा को एक बात कहना चाहता हूं। दादा आप बहुत समय के बाद सही जगह पर बैठे…

पीलीभीत के केबल में फॉल्ट आने से शहर के तीन हजार घरों में अंधेरा

पीलीभीत के शहर में शनिवार देर रात रामलीला फीडर की केबल में फॉल्ट आ जाने से लगभग तीन हजार घरों की बिजली गुल हो गई। इधर, रोजाना चार से छह घंटे तक कटौती भी हो रही है। इससे उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हैं। शहर में कभी फॉल्ट तो कभी ट्रांसफार्मरों में खराबी से घंटों बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। शनिवार रात 12 बजे रामलीला फीडर की केबल में फाल्ट आ जाने से मोहल्ला सुनगढ़ी, लाल रोड, मधुवन, नई बस्ती, तुलाराम, देशनगर, गंगोत्रीपुरम आदि के 3000 घरों में…

पीलीभीत में फसल की रखवाली कर रहे किसान की सर्पदंश से मौत

पीलीभीत में थाना क्षेत्र के गांव खरगापुर खुर्द निवासी 32 वर्षीय किसान राम निवास की फसल की रखवाली करने के दौरान सर्पदंश से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव खरगापुर खुर्द निवासी रीतराम ने बताया कि उनका मझला भाई रामनिवास शनिवार सुबह करीब आठ बजे गन्ने की फसल की बंदरों से रखवाली के लिए खेत पर गए थे, तभी जहरीले सांप ने डस लिया। परिवार के लोग उनका देसी उपचार कराते रहे। रविवार को उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी सूरजकली का रो-रोकर बुरा…

पीलीभीत में शाारदा नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ नियंत्रण के कार्यों को खतरा

कलीनगर में रविवार को शारदा नदी में डेढ़ लाख क्यूसेक पानी पास होने से कलीनगर तहसील क्षेत्र के कई गावों को खतरा पैदा हो गया है। नदी का पानी बाढ़ नियंत्रण योजना स्थल से टकराने लगा है। नौजल्हा क्षेत्र में नोमैंस लैंड के निकट नदी तेजी से कटान कर रही है। इसके अलावा नलडेंगा क्षेत्र के कुछ इलाकों में बाढ़ नियंत्रण योजनाओं के बीच नदी गोलाई में घूमकर कटान कर रहीं हैं। अभी नदी के नजदीक बसे गांवों में बाढ़ की कोई स्थिति नहीं बनी है। हालांकि जल स्तर बढ़ने…

पीलीभीत में भाई की जमानत कराने आए युवक की सड़क हादसे में मौत

गजरौला में थाना गजरौला क्षेत्र के गांव देवीपुरा के रहने वाला नोनीराम अपने भाई की जमानत कराने के लिए गांव के ही एक युवक के साथ शहर आया हुआ था। लौटते समय रास्ते में देवीपुर के नजदीक कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान नोनीराम की मौत हो गई। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव महुआ निवासी 40 वर्षीय नोनीराम गांव के नंदराम के साथ कचहरी में अपनी भाई राधेश्याम की जमानत कराने के लिए आया था। इसी…

जौनपुर:शाहगंज में प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये अमृत भारत योजना को किया लांच

शाहगंज(जौनपुर) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये अमृत भारत स्टेशन योजना को लॉन्च किया। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत शाहगंज रेलवे स्टेशन सहित पूरे भारत में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी। अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत जौनपुर के 3 स्टेशनों का पुनर्विकास होना है जिसमें शाहगंज, जंघई और ‌‌जौनपुर जंक्शन शामिल हैं।शाहगंज रेलवे स्टेशन पर आयोजित पीएम मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम में शाहगंज के विधायक रमेश सिंह, शाहगंज नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल,…

पीलीभीत हाईवे,चौड़ीकरण के साथ नाले की खोदाई शुरू

बीसलपुर में रष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पीलीभीत हाईवे के चौड़ीकरण के साथ ही रविवार से जेसीबी से नाले की खोदाई भी शुरू करा दी। पीलीभीत के साथ ही बरेली हाईवे पर नाला निर्माण शुरू होने पर तमाम व्यापारी वहां पहुंच गए और खोदाई का विरोध करने लगे। इसके उनकी ठेकेदार के कारिंदों से तीखी नोकझोंक हुई। खुदागंज से बीसलपुर होते हुए पीलीभीत तक हाईवे का चौड़ीकरण हो रहा है। नगर में बरेली और पीलीभीत रोड पर अभी चौड़ीकरण का काम शुरू नहीं हो पाया है, लेकिन चौड़ीकरण की जद में…

मैनपुरी में सर्पदंश से युवक की मौत:घर में सोते समय सांप ने पैर में डंसा

मैनपुरी के थाना क्षेत्र के गांव में उस समय कोहराम मच गया, जिस समय घर में सोए युवक सांप के काटने से मौत हो गई। सर्पदंश से ग्रसित पीड़ित युवक को आनन-फानन में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया। सैफई में डॉक्टरों ने चेकअप के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की मौत के कारण जानने के लिए शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। मामला बेवर थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर का है। जानकारी के अनुसार गांव दौलतपुर…

मैनपुरी में तीन एसडीएम के कार्य क्षेत्र में किया फेरबदल

मैनपुरी में रविवार को जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने मैनपुरी सदर सहित तीन तहसीलों के उप जिलाधिकारी बदल दिए। नवागत उप जिलाधिकारियों को जहां तहसीलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, तो वहीं पूर्व से तैनात अधिकारियों को मुख्यालय पर तैनाती दी गई है। सदर तहसील पर तैनात एसडीएम नवोदिता शर्मा का स्थानांतरण शासन ने आगरा कर दिया था। रविवार को डीएम ने उन्हें कार्यमुक्त करते हुए नवागत उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार को मैनपुरी सदर की जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही किशनी में नवागत उप जिलाधिकारी योगेंद्र कुमार और घिरोर में अवनीश…

गोंडा:पत्रकारों के मौलिक अधिकारों को केंद्र सरकार से दिलाने के लिए जंतर मंतर पर होगा प्रदर्शन- गिरीश कुशवाहा

गोंडा,6 अगस्त 2023 को अगस्त प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के देवीपाटन मंडल का विस्तार करते हुए एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद कुशवाहा ने कहा केंद्र सरकार को पत्रकारों के मौलिक अधिकारों को दिलाने के लिए 2018 में एसोसिएशन के पेड़ पर मांग पत्र सौंपा गया था और केंद्र सरकार से मांग की गई थी कि पत्रकारों की मौलिक अधिकारों भारत के सभी राज्यों में पत्रकारों के हित में लागू किया जाए जब केंद्र सरकार ने मांग पत्र को गंभीरता से नहीं लिया तो एसोसिएशन ने दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री…

खड़गे ने PM पर साधा निशाना, कहा 75 साल बाद क्विट इंडिया याद आया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार यानी 6 अगस्त को पीएम मोदी पर निशाना साधा। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी जी, पिछले 10 सालों से आपने सिर्फ तोड़ने की नकारात्मक राजनीति की है। अब आपकी जुबान से INDIA के लिए भी कड़वे शब्द निकल रहे हैं। खड़गे ने ये भी कहा कि पीएम को पिछले 75 साल में क्विट इंडिया मूवमेंट (अंग्रेजों भारत छोड़ो अभियान) याद नहीं आया। उनके राजनैतिक पूर्वजों ने तो इस अभियान का विरोध किया था, लेकिन अब उन्हें यह मूवमेंट याद आ रहा…

फर्रुखाबाद:-थाना शमसाबाद पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ किये गये दुष्कर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:-पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ विकास कुमार के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी कायमगंज सोहराव आलम के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना शमसाबाद में नाबालिग लड़की के साथ हुयी दुष्कर्म की घटना का अनावरण किया गया।थाना शमशाबाद पुलिस द्वारा अभियुक्त रामवीर पुत्र परशुराम निवासी ग्राम बकसुरी थाना शमसाबाद जनपद फर्रूखाबाद को आज दिनांक 06 अगस्त 2023 को मुखबिर की सूचना पर गदनपुर चैन तिराहा फर्रूखाबाद शमसाबाद रोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा…

दिल्ली: हर साल की तरह इस साल भी योगेंद्र कुमार मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि AWBI एवं हैड वार्डर तिहाड जेल के नेतृत्व में चाइनीज माँझे के विरुद्ध अभियान की शुरुआत की

दिल्ली: हर साल की तरह इस साल भी योगेंद्र कुमार मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि AWBI एवं हैड वार्डर तिहाड जेल के नेतृत्व में चाइनीज माँझे के विरुद्ध अभियान की शुरुवात राजकीय बाल सेकेंडरी विद्यालय रघुवीर नगर दिल्ली से गई इस अभियान में दिल्ली पुलिस के प्रतिनिधि भी शामिल हुए ,ये अभियान दिनांक 1/8/23 से 15 /8/23 चलाया जाएगा इसमें बच्चों को जागरूक करने के लिए ” चाइनीज माँझे के दुष्प्रभाव” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया , इस अवसर पर…

फर्रुखाबाद बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीण परेशान महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन

पूरा मामला शहर से लगे सातनपुर भोपत पट्टी का है जहां पर कुछ ऐसे घर बने हुए हैं जिनके घरों के ऊपर से 11000 वोल्ट की विद्युत लाइन गुजरी हुई है जिससे इन परिवारों को बड़ी दुर्घटना होने का भय सता रहा है महिलाओं ने बताया कि जब वह छत पर कपड़े सुखाने जाती हैं तो बहुत ही ऐतिहासिक ना पड़ता है थोड़ा सा भी चूक होने पर उन्हें झनझनाहट महसूस होती है महिलाओं ने बताया कि डबल स्टोरी मकान बनाने में मैं भी बड़ी परेशानी है आज उन्होंने विरोध…

फर्रुखाबाद:-हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 05 अभियुक्तगणों को घटना में प्रयुक्त अवैध असलाह व कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ विकास कुमार के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी कायमगंज के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना शमसाबाद में हुयी हत्या के प्रयास की घटना का अनावरण किया गया।थाना शमसाबाद से सम्बन्धित अभियुक्तगण अजय कुमार पुत्र भईयालाल, ढेवालाल उर्फ अरविन्द पुत्र श्रीकृष्ण, देवकी पुत्र श्रीकृष्ण, नितिन उर्फ सचिन पुत्र सुरेश, सुरेश पुत्र जमादार समस्त निवासीगण ग्राम बरई थाना शमसाबाद जनपद फतेहगढ़ को दिनांक 05 जुलाई 2023 को मुखबिर की सूचना पर श्रीकृष्ण के ट्यूबवेल ग्राम…