मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक कासगंज ने परखी जनपद की पुलिसिंग की जमीनी हकीकत—अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं, अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ की गहन समीक्षा।*अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश। गंभीर अपराधों में त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना पर जोर।
ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी पैरवी कर दोषियों को सजा दिलाने के निर्देश।
जनसुनवाई, महिला अपराध एवं साइबर अपराध के मामलों में संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही के निर्देश।
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सतर्कता, गश्त एवं चैकिंग बढ़ाने के निर्देश।
आज दिनांक 30.08.2026 को पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री ओ0 पी0 सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी में जनपद की वर्तमान अपराध स्थिति एवं कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए प्रत्येक स्तर पर पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गंभीर एवं जघन्य अपराधों, लंबित अभियोगों एवं विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए गए कि विवेचनाओं में अनावश्यक विलम्ब न हो तथा प्रत्येक प्रकरण में साक्ष्यों का गुणवत्तापूर्ण संकलन करते हुए निष्पक्ष एवं प्रभावी विवेचना सुनिश्चित की जाए। वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर प्रभावी कार्ययोजना बनाकर अभियान चलाने तथा अपराधियों के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्यवाही करने पर विशेष जोर दिया गया।
अभियोजन एवं पैरवी की समीक्षा करते हुए ऑपरेशन कन्विक्शन के अन्तर्गत चिन्हित अभियोगों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने, मॉनिटरिंग सेल एवं अभियोजन अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा दोषियों को न्यायालय से अधिकतम दण्ड दिलाए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए गएमहिला एवं बाल अपराधों के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विशेष सतर्कता बरतने तथा प्रत्येक शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेकर संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति से सम्बन्धित गतिविधियों की भी समीक्षा की गयी।
साइबर अपराध एवं आर्थिक अपराधों की रोकथाम के संबंध में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही, पीड़ितों की सहायता एवं धनराशि की रिकवरी हेतु प्रभावी प्रयास करने तथा आमजन को साइबर अपराध से बचाव के प्रति निरंतर जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
महोदय द्वारा अवैध शराब, मादक पदार्थों, अवैध शस्त्रों एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने, अपराधियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग एवं रात्रि गश्त को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए।जनसुनवाई एवं जनशिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता से सुनी जाए तथा शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। आईजीआरएस एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिआगामी त्योहारों एवं महत्वपूर्ण आयोजनों के दृष्टिगत संवेदनशील क्षेत्रों की निरंतर निगरानी, पर्याप्त पुलिस प्रबंध, नियमित पैदल गश्त एवं चैकिंग सुनिश्चित करने तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को सदैव अलर्ट मोड में रखने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि पुलिस की प्रत्येक कार्यवाही में दक्षता, अनुशासन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही दिखाई देनी चाहिए तथा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के साथ-साथ आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत किया जाए।
कासगंज:ऑपरेशन अभियान कनविक्शन के तहत प्रभावी पैरवी कर दोषियों को सजा दिलाने के निर्देश पुलिस अधीक्षक कासगंज
