फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जून 2026 जनपद के ग्राम गुतासी निवासी राधाकृष्ण शुक्ल ने जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) फर्रुखाबाद को प्रार्थना पत्र देकर नवाबगंज क्षेत्र में संचालित एक निजी क्लीनिक की जांच कराने तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता राधाकृष्ण शुक्ल का आरोप है कि मोहम्मदाबाद रोड स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास “पूर्व क्लीनिक” नाम से एक चिकित्सा केंद्र संचालित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उक्त क्लीनिक का संचालन निशि मिश्रा द्वारा किया जा रहा है, जो एएनएम (सहायक…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद:दहेज उत्पीड़न व हत्या के मामले में पति और ससुर गिरफ्तार, कम्पिल पुलिस की कार्रवाई
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जून 2026 थाना कम्पिल पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और विवाहिता की हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री यमुना प्रसाद के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना कम्पिल में दर्ज मुकदमा संख्या 99/2026, धारा 80/85(2)…
फर्रुखाबाद:एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने थाना मऊदरवाजा का किया निरीक्षण, कानून-व्यवस्था एवं जनसेवा पर दिया जोर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जून 2026 अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ ने जनपद फतेहगढ़ के भ्रमण के दौरान थाना मऊदरवाजा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। एडीजी ने थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क तथा अभिलेखों के रख-रखाव की स्थिति का निरीक्षण किया। साथ ही थाना परिसर की स्वच्छता व्यवस्था का भी जायजा लिया और व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए।…
फर्रुखाबाद:पॉक्सो एक्ट के दोषी को 5 वर्ष का कठोर कारावास, 17 हजार रुपये का अर्थदंड
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जून 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस के “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान तथा “मिशन शक्ति 5.0” के द्वितीय चरण के तहत महिला संबंधी अपराधों में प्रभावी पैरवी का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। पॉक्सो एक्ट एवं अपहरण के मामले में दोषी पाए गए अभियुक्त को न्यायालय ने कठोर कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त अमन पुत्र चमन निवासी कटरा बूअली खां, कोतवाली फर्रुखाबाद के विरुद्ध वर्ष 2017 में कोतवाली फर्रुखाबाद में मु0अ0सं0 183/2017 के तहत धारा 354, 363, 506, 354-बी भारतीय दंड संहिता…
फर्रुखाबाद:एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों संग की बैठक, कानून-व्यवस्था व जनसुरक्षा पर दिए आवश्यक निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जून 2026 अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ ने सोमवार को फतेहगढ़ में जनप्रतिनिधियों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों/व्यापारी बंधुओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, बाजारों में यातायात प्रबंधन, अपराध नियंत्रण तथा नागरिक सुविधाओं से संबंधित अपने सुझाव और समस्याएं रखीं। एडीजी ने सभी पक्षों की बातों को गंभीरता से सुना और…
फर्रुखाबाद में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन का शिकंजा, 18 गेस्ट हाउसों समेत 9 प्लाटिंगकर्ताओं को नोटिस
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जून 2026 विनियमित क्षेत्र में अवैध निर्माण, नियम विरुद्ध गेस्ट हाउस संचालन तथा अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त अभियान लगातार जारी है। उत्तर प्रदेश निर्माण कार्य विनियमन अधिनियम, 1958 के तहत चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत अधिकारियों द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण कर अवैध गतिविधियों का चिन्हीकरण किया जा रहा है और संबंधित पक्षों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विनियमित क्षेत्र में कुछ गेस्ट हाउसों का निर्माण एवं संचालन बिना सक्षम प्राधिकारी से…
फर्रुखाबाद:पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का एडीजी, डीएम और एसपी ने किया औचक निरीक्षण, निष्पक्षता पर दिया जोर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जून 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने सोमवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़, दुर्गा नारायण पीजी कॉलेज फतेहगढ़ तथा क्रिश्चियन इंटर कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।…
फर्रुखाबाद:एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने की पुलिसिंग की समीक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई पर दिया विशेष जोर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जून 2026 अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ ने सोमवार को जनपद के भ्रमण के दौरान रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर गार्द सलामी ली। इसके उपरांत उन्होंने सभागार कक्ष में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा बैठक में साइबर अपराधों की रोकथाम, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था की स्थिति, महिला एवं बाल सुरक्षा, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, प्रभावी अभियोजन तथा अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई…
फर्रुखाबाद में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा शुरू, कड़े सुरक्षा घेरे में हुई पहली पाली की परीक्षा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जून 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा सोमवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गई। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आया। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की तीन स्तरीय जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। जनपद में आयोजित तीन दिवसीय भर्ती परीक्षा में आठ जिलों के 40 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। प्रत्येक पाली में 6,720 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए…
फर्रुखाबाद: एडीजी कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जून 2026 उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर, श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ ने जनपद फतेहगढ़ के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीजी ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता बरतने तथा अपने दायित्वों का…
फर्रुखाबाद:विश्व महासागर दिवस पर 12 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा गंगा तट पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जून 2026 विश्व महासागर दिवस के अवसर पर 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कैडेट्स ने गंगा तट स्थित बरगदिया घाट पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महासागरों, नदियों और जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल ए.एस. मलिक के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य एवं एनसीसी अधिकारी कैप्टन गिरिजा शंकर तथा डीएनपीजी कॉलेज के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. सत्येंद्र मिश्रा के नेतृत्व में लगभग 50 से 80 एनसीसी कैडेट्स ने…
फर्रुखाबाद के सेंट्रल जेल चौराहे पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का भव्य अनावरण, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल रहे मुख्य अतिथि
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जून 2026 जनपद के सेंट्रल जेल चौराहे स्थित नगर पालिका परिषद द्वारा विकसित पार्क में रविवार को लोकमाता पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर की भव्य प्रतिमा का अनावरण समारोह बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने प्रतिमा का अनावरण कर जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पाल समाज के लोग तथा आम नागरिक उपस्थित रहे। यह प्रतिमा लंबे समय से क्षेत्र की मांग रही थी, जिसे साकार…
फर्रुखाबाद में एनसीसी इंटर ग्रुप स्पोर्ट्स शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ, 11 ग्रुपों के 110 कैडेट्स ले रहे भाग
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जून 2026 उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय लखनऊ के तत्वावधान में इंटर ग्रुप स्पोर्ट्स शूटिंग प्रतियोगिता (आईजीएसएससी) का शुभारंभ रविवार को 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ में किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन एडीजी एनसीसी लखनऊ के निर्देशन में किया जा रहा है। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रतियोगिता के सफल संचालन की जिम्मेदारी 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ को सौंपी गई है। प्रतियोगिता का उद्घाटन 12 यूपी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल ए.एस. मलिक (वीएसएम) ने किया। इस अवसर पर लखनऊ ग्रुप के ग्रुप…
फर्रुखाबाद:जिला जज ने रेड क्रॉस की विशाल साइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी, 200 से अधिक प्रतिभागी हुए शामिल
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जून 2026 फिट इंडिया मूवमेंट और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा फर्रुखाबाद द्वारा विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में विशाल साइकिल रैली एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) फर्रुखाबाद के तत्वावधान में किया गया, जिसमें 200 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय जनपद न्यायाधीश श्री नीरज कुमार ने फतेहगढ़ से रेड क्रॉस का ध्वज दिखाकर किया,…
फर्रुखाबाद:भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी डॉ. रजनी सरीन का निधन, राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जून 2026 भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता, राष्ट्रीय परिषद की सदस्य एवं शहर की प्रमुख समाजसेवी डॉ. रजनी सरीन के निधन का समाचार क्षेत्र के राजनीतिक एवं सामाजिक जगत के लिए अत्यंत दुःखद और अपूरणीय क्षति के रूप में सामने आया है। उनके निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों में गहरा शोक व्याप्त है। डॉ. रजनी सरीन ने अपने जीवनकाल में समाज सेवा, जनकल्याण और संगठनात्मक कार्यों के माध्यम से एक विशेष पहचान बनाई थी। भाजपा की वरिष्ठ नेता के रूप…
फर्रुखाबाद:अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, शमसाबाद पुलिस की कार्रवाई
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जून 2026 अपराध एवं अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शमसाबाद पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर के निर्देशन तथा श्री हरीश चन्दर, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर के पर्यवेक्षण में थाना शमसाबाद पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला…
फर्रुखाबाद:संभावित बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जून 2026 जनपद में संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की तैयारियों का जायजा लिया गया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, सिंचाई, लोक निर्माण, विद्युत, पंचायती राज तथा आपदा प्रबंधन विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून एवं संभावित बाढ़ को…
फर्रुखाबाद:गंगा तट को कटाव से बचाने के लिए प्रशासन सख्त, जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जून 2026 जनपद के गंगा तटीय क्षेत्रों को नदी कटान से सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से चल रही कटाव निरोधक परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने शनिवार को गंगा नदी के बाएं तट पर स्थित ग्राम पैलानी दक्षिण से ढाई घाट तक पहुंचकर निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि लगभग 400.02 लाख रुपये की लागत से 1400 मीटर लंबाई में परकोपाइन (Porcupine) पद्धति द्वारा कटाव निरोधक…
फर्रुखाबाद में मत्स्य पालकों के लिए सुनहरा अवसर, 8 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जून 2026 जनपद के मत्स्य पालकों, मत्स्य व्यवसायियों एवं मत्स्य क्षेत्र से जुड़े पात्र व्यक्तियों के लिए अच्छी खबर है। मत्स्य विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य सेक्टर की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विभागीय पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया 08 जून 2026 से प्रारंभ होकर 28 जून 2026 तक संचालित की जाएगी। मत्स्य विभाग के अनुसार इच्छुक लाभार्थी विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना तथा सघन मत्स्य पालन हेतु…
फर्रुखाबाद में सर्जरी विभाग की बड़ी सफलता: जिला अस्पताल में 11 जटिल ऑपरेशन निःशुल्क संपन्न, सैफई से रेफर मरीज को मिला नया जीवन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जून 2026 डॉ. राम मनोहर लोहिया (आर.एम.एल.) जिला पुरुष चिकित्सालय, फर्रुखाबाद के सर्जरी विभाग ने एक बार फिर अपनी दक्षता और उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं का परिचय देते हुए कुल 11 सफल ऑपरेशन संपन्न किए हैं। इनमें सैफई मेडिकल कॉलेज से रेफर किया गया एक अत्यंत जटिल एवं मोटापे (ओबेसिटी) से ग्रसित मरीज भी शामिल था, जिसका सफल उपचार कर चिकित्सकों ने नई उम्मीद जगाई है। सर्जरी विभाग के अनुसार जटिल केस को विशेषज्ञ टीम द्वारा सावधानीपूर्वक प्रबंधित किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज के स्वास्थ्य…
