फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जून 2026 जनपद में जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान को लेकर जिला प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। तहसील कायमगंज सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने स्वयं फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 216 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 15 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 76 मामले राजस्व…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद:सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जून 2026 जनसामान्य की समस्याओं के प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान के उद्देश्य से आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने तहसील कायमगंज पहुंचकर फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, भूमि विवाद, पेंशन तथा अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत का गहनता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण…
फर्रुखाबाद:अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग का सघन अभियान, कई शराब दुकानों का औचक निरीक्षण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा व्यापक प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश तथा जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के आदेशों के अनुपालन में जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण एवं सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता ने देशी शराब दुकान निसाई तथा कंपोजिट शॉप गैसिंहपुर का औचक…
फर्रुखाबाद:उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2026:जनपद में तैयारियां अंतिम चरण में, डीएम और एसपी ने की समीक्षा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 8, 9 और 10 जून को होने वाली परीक्षा की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कहा कि परीक्षा…
फर्रुखाबाद:गैंगस्टर एक्ट के दोषी को 2 वर्ष 5 माह की सजा, 5 हजार रुपये का अर्थदंड
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2026 अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के क्रम में फतेहगढ़ पुलिस, मॉनिटरिंग सेल एवं अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी के चलते गैंगस्टर एक्ट के एक अभियुक्त को न्यायालय ने दोषी करार देते हुए कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार, अभियुक्त जबरलाल पुत्र अरविन्द, निवासी मोहल्ला बालकिशन, पुराने बस स्टैंड के पास, थाना अलीगंज जनपद एटा के विरुद्ध मु0अ0सं0 144/2021, वाद संख्या 302/2026, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत थाना कम्पिल में मुकदमा…
फर्रुखाबाद:सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, राजेपुर पुलिस ने भेजा जेल
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2026 थाना राजेपुर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म एवं धमकी देने के गंभीर मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार थाना राजेपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 60/2026, धारा 70(1), 115(2) एवं 351(2) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त अजीत कुमार पुत्र दल सिंह निवासी ग्राम दारापुर, थाना राजेपुर, जनपद फतेहगढ़ को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक…
फर्रुखाबाद:ओबीसी जाति आधारित गणना की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2026 भारतीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बैनर तले शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में वर्ष 2026 की प्रस्तावित जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की जाति आधारित गणना सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान जनगणना प्रक्रिया में ओबीसी वर्ग के लिए अलग से जातिगत कॉलम का प्रावधान नहीं किया गया है, जिससे पिछड़े वर्ग की वास्तविक जनसंख्या और सामाजिक-आर्थिक स्थिति का सही आंकलन संभव नहीं हो…
फर्रुखाबाद:प्लाट की बाउंड्री वॉल तोड़ने और धमकी देने के आरोप में छह नामजद समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2026 शमशाबाद क्षेत्र में एक प्लांट की बाउंड्री वॉल तोड़ने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने छह नामजद आरोपियों समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगर पंचायत कंपिल के काजी टोला निवासी मुन्ना अली ने थाना शमशाबाद पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका प्लांट शमशाबाद ब्लॉक रोड स्थित मोहल्ला दल मीर खां में है। उन्होंने प्लांट के चारों ओर बाउंड्री वॉल बनवाकर…
फर्रुखाबाद:योगी आदित्यनाथ के 55वें जन्मदिवस पर विश्व हिंदू महासंघ ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2026 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के 55वें जन्मदिवस तथा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ, फर्रुखाबाद द्वारा पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने “एक व्यक्ति – एक पेड़” लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कानपुर मंडल अध्यक्ष सुनीता अग्निहोत्री, संरक्षक राजीव अग्रवाल, संरक्षक आनंद प्रकाश गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार मुन्ना गुप्ता तथा संगठन जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला सहित बड़ी संख्या में…
फर्रुखाबाद:विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में चला व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों लोगों को दिया हरित भविष्य का संदेश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामाजिक वानिकी वन प्रभाग, फर्रुखाबाद के तत्वावधान में जनपद भर में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी परिसरों और सार्वजनिक स्थलों पर छायादार एवं पर्यावरण संरक्षणकारी पौधों का रोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य वृक्षारोपण कार्यक्रम राजपूताना पब्लिक स्कूल, फर्रुखाबाद में आयोजित हुआ, जहां भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, प्रभागीय निदेशक…
फर्रुखाबाद:बिजली संकट और स्मार्ट मीटर के विरोध में आप का प्रदर्शन, राज्यपाल को ज्ञापन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2026 आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर प्रदेश में बढ़ती बिजली समस्याओं, अघोषित कटौती, महंगी बिजली दरों और स्मार्ट मीटर की कथित गड़बड़ियों के विरोध में शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार को सौंपा। जिलाध्यक्ष इंजी नीरज प्रताप शाक्य ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच प्रदेश की जनता गंभीर बिजली संकट का सामना कर रही है। कई क्षेत्रों में लंबे समय तक…
फर्रुखाबाद:विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का वृहद पौधारोपण अभियान, जिलेभर में लगाए गए पौधे
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद भर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत सभी मंडलों, शक्ति केंद्रों, ब्लॉकों एवं बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने जहानगंज मार्ग स्थित राजपूताना पब्लिक स्कूल परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संगठन द्वारा चलाए जा रहे “एक…
फर्रुखाबाद:विश्व पर्यावरण दिवस पर इंजी. अवनीश शाक्य ने किया पीपल का पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्व अभियंता भारत सरकार इंजी. अवनीश शाक्य ने पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने आम जनता से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखने की अपील की। इंजी. अवनीश शाक्य ने कहा कि “पर्यावरण केवल हमारी आवश्यकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की अमानत है।” उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन के कारण पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित हो रहा है। ऐसे…
फर्रुखाबाद:विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आरती सिंह ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पौधे पृथ्वी की अमूल्य धरोहर हैं, जो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वृक्ष न केवल प्रदूषण को नियंत्रित करते हैं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ,…
फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने ली शुक्रवार परेड की सलामी, बलवा ड्रिल का कराया अभ्यास
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन फतेहगढ़ स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की वर्दी, अनुशासन एवं परेड की गुणवत्ता का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परेड निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर में संचालित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डायल-112 कार्यालय, पुलिस मेस, परिवहन शाखा, बैरकों एवं क्वार्टर गार्ड की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित…
फर्रुखाबाद:दो माह बाद न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा, युवतियों को उठा ले जाने की धमकी का आरोप
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2026 शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवाब न्यामत खां में रहने वाली दो युवतियों को कथित रूप से धमकाने और अभद्रता करने के मामले में घटना के लगभग दो माह बाद न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है और वह अपनी बहन के साथ ताऊ-ताई के संरक्षण में रह रही है। आरोप है कि 3 अप्रैल की रात…
फर्रुखाबाद :रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का एएसपी ने लिया जायजा, संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क रहने के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जून 2026 जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने थाना कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने रेलवे स्टेशन परिसर, यात्री प्रतीक्षालय, प्रवेश एवं निकास द्वार सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को उच्च सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध स्थिति में तत्काल…
फर्रुखाबाद: में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 20 अवैध ताड़ी के पेड़ों के हत्ते कटवाए, 20 लीटर ताड़ी बरामद
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जून 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों तथा जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के आदेशानुसार जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में जिलेभर में सघन जांच और छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 रीता वर्मा ने आबकारी स्टाफ और पुलिस टीम के साथ चौकी खुदागंज क्षेत्र के सिलार चौराहा तथा चौकी भोजपुर क्षेत्र के…
फर्रुखाबाद :का हक कब तक छीना जाएगा? विकास परियोजनाओं से लगातार वंचित होता जनपद
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जून 2026 ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जनपद फर्रुखाबाद पिछले कई वर्षों से विकास परियोजनाओं और सरकारी योजनाओं में लगातार उपेक्षा का शिकार होता दिखाई दे रहा है। जनपद के लोगों के बीच यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्या कारण है कि प्रदेश और केंद्र सरकार की बड़ी-बड़ी योजनाएं फर्रुखाबाद के हिस्से से निकलकर दूसरे जिलों की झोली में चली जाती हैं, जबकि यहां के जनप्रतिनिधि हर बार मौन नजर आते हैं। गंगा एक्सप्रेसवे से शुरुआत हुई नाराजगी…
फर्रुखाबाद:थोड़ी सी बारिश में डूब जाता है जनपद, जनता ने विकास कार्यों पर उठाए सवाल
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जून 2026 बरसात का मौसम शुरू होते ही फर्रुखाबाद शहर में जलभराव की समस्या एक बार फिर लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। गुरुवार को हुई मामूली बारिश के बाद ही शहर की कई प्रमुख सड़कें, गलियां और मोहल्ले पानी से भर गए। जगह-जगह जलभराव के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया और यातायात भी प्रभावित हुआ। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान यही स्थिति देखने को मिलती है। थोड़ी सी बारिश में सड़कें…
