अंकित को किसने दी विकास किशोर की लाइसेंसी पिस्टल? फोरेंसिक विशेषज्ञों ने की पुष्टि

लखनऊ में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर की लाइसेंसी पिस्टल अंकित को किसने दी, इसकी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। हत्या में प्रयुक्त पिस्टल पर हत्यारोपी अंकित वर्मा की उंगलियों के अलावा एक और व्यक्ति के निशान मिले हैं। वह किसके हैं, इसका पता लगाया जा रहा है।केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के घर हुई विनय की हत्या के वक्त अंकित वर्मा के हाथ में पिस्टल थी यह फारेंसिक जांच में साफ हो गया है, लेकिन पिस्टल और किसके हाथ में आई यह अभी तक पता…

बरेली:भाई ने तोड़ा मोबाइल तो बहन ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या

बरेली:बारादरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला में रहने वाली हाईस्कूल की नाबालिक छात्रा ने आज दोपहर घर में ही खुद को कमरे में बंद करने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा का बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी जानकारी छात्र के घर वालों को भी थी। उन्होंने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी और कल दिन में उसने अपने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया, यह बात उसके भाई को पता चल…

फर्रुखाबाद:- सी० पी  विद्या निकेतन इंटर कालेज कायमगंज में शिक्षक दिवस पर पदारोहण कार्यक्रम का आयोजन ।

सी० पी० वी०एन० के  प्रांगण में शिक्षक दिवस एवं पदारोहरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमे विभिन्न छात्र एवं छात्राओं को मानीटर, वालिंटियर, हाउस कैप्टन, स्पोर्टस कैप्टन ,स्कूल कैप्टन पदों से सम्मानित कर शपथ भी दिलायी गयी । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि – यदुवंश कुमार उपजिलाधिकारी, अतिथि – इन्दु मिश्रा प्रधानाचार्य (एन० ए० के० पी० इं का फर्रुखाबाद , विश्व मोहिनी पाण्डेय प्रधानाचार्या कन्या विद्यापीठ कायमगंज , आर० के वाजपेयी  , प्रधानाचार्य राघवेन्द्र मिश्रा प्रधानाचार्य रायपुर, सुमन अग्रवाल, रचना पुरवार आदि के समक्ष कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विद्यालय की…

जनपद सीतापुर में I.G.R.S. शिकायत पोर्टल निस्तारण पर सीतापुर के 14 थानो का प्रदेश में प्रथम स्थान

सीतापुर पुलिस अधीक्षक चक्रेस मिश्र द्वारा जनपद के समस्त थानो को जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रो की गुणवत्तापूर्ण जांच कर संलिप्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए जनसमस्याओ के शीघ्रातिशीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया है। दिये गये निर्देशो के अनुपालन के क्रम में जनपद के समस्त थानो द्वारा प्राप्त ऑनलाइन प्रार्थना पत्रो का शीघ्रातिशीघ्र संतोषजनक निस्तारण कराया गया है। जिसके फलस्वरूप प्रदेश स्तर पर जनपद सीतापुर के 14 थानो को प्रथम रैंक प्राप्त हुई है। IGRS ऑनलाइन शिकायत पोर्टल पर विगत माह अगस्त में जनपद के…

बरेली – अंजू यादव का पीसीएस में सिलेक्शन होने पर जगदीश चन्द्र गांधी संस्थापक सीएमएस लखनऊ द्वारा पिता रामअवतार यादव व माता गीता यादव व सभी परिवार जनों को किया सम्मानित।

स्लाग/बरेली – अंजू यादव का पीसीएस में सिलेक्शन होने पर जगदीश चन्द्र गांधी संस्थापक सीएमएस लखनऊ द्वारा पिता रामअवतार यादव व माता गीता यादव व सभी परिवार को किया सम्मानित। *शिक्षा बो शेरनी का दूध है जो पियेगा दहाड़ेगा – इंस्पेक्टर राम अवतार यादव* बरेली – आज दिनांक 5 9 2023 को सीएमएस एलडीए कॉलोनी हिंद नगर के ऑडिटोरियम में अंजू यादव का पीसीएस जे का सिलेक्शन होने पर श्री जगदीश चंद्र गांधी संस्थापक सीएमएस लखनऊ द्वारा पिता श्री राम अवतार सिंह यादव इंस्पेक्टर एवं माता श्रीमती गीता यादव को…

फर्रुखाबाद:शिक्षक दिवस के उपलक्ष में भारत विकास परिषद फतेहगढ़ शाखा द्वारा गुरु तेग बहादुर जूनियर हाई स्कूल एवं ब्राइट स्टार स्कूल में गुरु वंदन कार्यक्रम किया

फर्रुखाबाद, आज 5 सितंबर 2023 को शिक्षक दिवस के उपलक्ष में भारत विकास परिषद फतेहगढ़ शाखा द्वारा गुरु तेग बहादुर जूनियर हाई स्कूल एवं ब्राइट स्टार स्कूल फतेहगढ़ में गुरु वंदन कार्यक्रम किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला समन्वयक प्रवीण माथुर उपस्थित हुए ।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया । उसके उपरांत स्कूल की प्रिंसिपल मैडम सीता सिंह को मुख्य अतिथि ने तिरंगा शॉल पहनाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया। इसके उपरांत शाखा अध्यक्ष सरदार जगदीप सिंह ने एवं सचिव किचन वर्मा,…

मैनपुरी में सड़क हादसे में युवक की मौत:सड़क के किनारे सवारी गाड़ी का कर रहा था इंतजार, तेज रफ्तार स्कार्पियो ने रौंदा

मैनपुरी में सड़क किनारे सवारी का इंतजार कर रहे युवक को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने रौंद दिया। जिससे युवक की मौत हो गई। परिजनों को हादसे की जानकारी मिली तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा घिरोर थाना क्षेत्र में खन्ना पेट्रोल पंप के पास का है। शाहजहांपुर निवासी 42 वर्षीय प्रवेन्द्र कुमार पुत्र दूरबीन सिंह घर से मैनपुरी जाने की बात कहकर निकला था। खन्ना पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे किसी सवारी वाहन के आने…

मैनपुरी में दो घंटे तक गोद में बच्ची को लेकर चीखते हुए भटकती रही मां, नहीं मिला इलाज; गायब रहे डॉक्टर

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में स्वास्थ्य विभाग लगातार बेहतर उपचार की व्यवस्थाओं का दावा कर रहा है। लेकिन, चिकित्साधीक्षक और डॉक्टर स्वास्थ्य विभाग के दावों की हवा निकालते दिख रहे हैं। मंगलवार को घिरोर थाना क्षेत्र की सीएचसी गोधना पर दो घंटे तक 14 माह की बच्ची को गोद में लेकर एक महिला घूमती रही लेकिन डॉक्टर नहीं पहुंचे। सीएचसी पर 10 बजे तक डॉक्टर के न पहुंचने के कारण अन्य मरीज भी परेशान रहे। बिहार प्रदेश की रहने वाली महिला बसंती देवी अपने पति बसंत के साथ घिरोर क्षेत्र…

पीलीभीत में दावा 24 घंटे बिजली देने का, मिल 18 घंटे भी नहीं रही

पीलीभीत में भीषण गर्मी के बावजूद शहर में पांच-छह घंटे बिजली कटौती आम बात हो गई है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक शहर को 24 घंटे बिजली दी जा रही है, लेकिन हकीकत में 18 घंटे भी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शासनादेश के मुताबिक, शहरी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जानी चाहिए, लेकिन यहां शहर में जमकर कटौती हो रही है। पॉश इलाकों में भी चार-पांच घंटे बिजली कटना आम बात है। शहर के कुछ मोहल्लों…

पीलीभीत में लक्ष्य के सापेक्ष कम मिली छात्रों की उपस्थिति, डीएम ने जताई नाराजगी

पीलीभीत, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम पोषण योजना की समीक्षा के लिए बैठक गांधी सभागार में हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विकासखण्ड वार उपस्थिति की प्रगति जानी। स्कूलों में लक्ष्य के सापेक्ष कम उपस्थिति मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया जुलाई में छात्रों की उपस्थिति 52.6 प्रतिशत रही। इस पर डीएम प्रवीण कुमार ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अध्यापकों के माध्यम से डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाए और बच्चों के माता-पिता को जागरूक किया जाए। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों, एआरपी को निर्देश देते हुए…

पीलीभीत में अधिवक्ताओं ने किया पुतला दहन,अधिवक्ताओं ने कहा- जब तक कार्रवाई नहीं होती, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा

हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के मामले में यूपी में विरोध प्रदर्शन की घटनाएं करने का नाम नहीं ले रही हैं। पीलीभीत में बार काउंसिल के आवाह्न पर मंगलवार को तमाम अधिवक्ताओं ने उच्च अधिकारियों का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक पूरे मामले में कार्रवाई नहीं होती, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। अधिकारियों का यह रवैया अधिवक्ताओं के हित में नहीं पीलीभीत की पूरनपुर तहसील में प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के नेतृत्व में तमाम अधिवक्ता एकत्र होकर तहसील परिसर पहुंचे। हापुड़ कांड…

पीलीभीत: भाकियू का आरोप- बिचौलियों को आवंटित कर दिए धान क्रय केंद्र

पीलीभीत, धान क्रय केंद्रों के आवंटन धांधली का आरोप लगाते हुए भाकियू ने मंगलवार को डिप्टी आरएमओ कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। कहा, जिले में ज्यादातर धान खरीद केंद्र बिचौलियों को आवंटित कर दिए हैं। इससे किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ मिलने के बजाय उनका शोषण होने की आशंका है। भाकियू के मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलो ने कहा कि मनमाने ढंग से व्यापारियों और बिचौलियों को धान क्रय केंद्र आवंटित किए गए हैं। इससे किसानों में आक्रोश है। किसानों की मांग पर उचित स्थान पर अगर क्रय केंद्र…

प्रयागराज: अखिल भारतीय मजदूर संघ के आवाहन पर दिया गया ज्ञापन

प्रयागराज: दिनांक 5 सितंबर 2023 को अखिल भारतीय मजदूर संघ के आवाहन पर भारतीय मजदूर संघ प्रयागराज द्वारा दोपहर 3:00 बजे मुख्यमंत्री जी उत्तरप्रदेश को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रयागराज को जिला अध्यक्ष महेश नारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में दिया गया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से सभी विभागों सरकारी गैर सरकारी समस्त संविदा कर्मियों को सीधे वेतन का भुगतान कर बिचौलियों को बाहर करना, सभी स्कीम वर्कर जैसे आंगनवाड़ी आशा संगिनी, रसोईया, एनएचएम को स्थाई करना, मानदेय बढ़ाना, पुरानी पेंशन योजना को लागू करना, रोडवेज के संविदा कर्मचारियों, विद्युत विभाग के…

आखिर कौन है विनय को गोली मारने वाला, कहीं मंत्री कौशल किशोर का रिश्तेदार तो नहीं

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के लखनऊ स्थित घर में विनय श्रीवास्तव की 1 सितंबर को हत्या हुई थी। मंत्री के बेटे विकास किशोर के साथ ही विनय को गोली मारने वाला अंकित रहता था, जो उनका रिश्तेदार है। घटना वाले दिन विनय, अंकित और अजय विकास किशोर को छोड़ने गए थे। घर पर पिस्टल छोड़ना उनकी बड़ी चूक थी।जैसे तमाम जवाब विकास किशोर ने मंगलवार रात पुलिस की पूछताछ में बताया। विकास किशोर से ठाकुरगंज थाने में ACP चौक सुनील शर्मा और इंस्पेक्टर ठाकुरगंज विकास राय ने करीब 90 मिनट…

आलमबाग से पडरौना के लिए जा रही थी बस, बस के टायर में लगी आग

लखनऊ से गोरखपुर पडरौना जा रहे परिवहन विभाग के बस में मंगलवार रात आग लग गई। बस के टायर में आग ली थी। हालांकि ड्राइवर की समझदारी से आग को बुझा लिया गया। इस दौरान 15 यात्री बस में सफर कर रहे थे। आग की सूचना के बाद यात्रियों में आफरा – तफरी का माहौल पैदा हो गया। बताया जा रहा है कि आग की सूचना के बाद कुछ यात्री जल्दी के चक्कर में बस से कूद गए। शाम करीब साढ़े आठ बजे गौतमपल्ली स्थित लालबत्ती चौराहा पर यूपी 78…

प्रयागराज:ओझा नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंसिट्यूट में मनाया गया टीचर डे

प्रयागराज: ओझा नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंसिट्यूट कॉलेज में बच्चो ने मिल कर मनाया टीचर डे जिसमे सामिल डॉक्टर शशंक भी सामिल हुवे

फर्रुखाबाद:जिला भाजपा कार्यालय पर भाजपा आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की जिला कार्यशाला का किया गया आयोजन

फर्रुखाबाद आज, 5 सितम्बर 2023 को जिला भाजपा कार्यालय पर भाजपा आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता आदरणीय जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने की । कार्यशाला में क्षेत्रीय संयोजक सोशल मीडिया श्री महेन्द्र विक्रम सिंह जी एवं मण्डल स्तर के आईटी एवं सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने सोशल मीडिया एवं आईटी की वारीकियों से सभी कार्यकताओं को अवगत कराया जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने आगामी लोकसभा चुनाव हेतु सभी कार्यकर्ताओं को पूर्ण मनोवेग से क्रियाशील होने के लिये प्रोत्साहित…

मैनपुरी में प्राइवेट एंबुलेंस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, हादसे में एंबुलेंस चालक की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र ट्रक और एंबुलेंस की जोरदार भिड़ंत हो गई। मोहल्ला निवासी एंबुलेंस चालक क़ी हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहरा मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला सदर थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवपुरा से जुडा है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला निवासी 36 वर्षीय नीरज कुमार पुत्र वीरेंद्र कश्यप अपनी जीविका चलाने के लिए प्राइवेट एंबुलेंस पर चालक था। कल वह मैनपुरी से मरीज लेकर फर्रुखाबाद छोड़ने के…

मैनपुरी: समझौते के बाद दंपती को विदा किया

मैनपुरी, दीवानी स्थित मीडिएशन सेंटर में सोमवार को दंपती के विवादों की सुनवाई हुई। 14 विवादों की सुनवाई करके दो दंपती के बीच समझौता होने पर उनको केंद्र से ही विदा कर दिया गया। दंपती ने न्यायालयों में चल रहे मुकदमों को खत्म करने पर सहमति जताई। कुसुमादेवी का अपने पति शिवकुमार से विवाद चल रहा था। कुसुमादेवी ने पति के खिलाफ अपर सिविल जज/ न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दायर किया। अपर सिविल जज ने विवाद में समझौता कराने के लिए फाइल मीडिएशन सेंटर में…

मैनपुरी में शादी के दो साल बाद विवाहिता की मौत, बेटी को दिया जन्म; खुद छोड़ दी दुनिया

मैनपुरी के करहल थाना कुर्रा क्षेत्र के तरौलिया गांव निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मेडिकल कॉलेज सैफई में मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद मौत का सही कारण जाने के लिए रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कुर्रा थाना क्षेत्र के तरौलिया गांव निवासी पूरन सिंह की पत्नी पूनम (22) गर्भवती थी। शनिवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन घर पर ही प्रसव करा रहे थे। लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां कुछ देर बाद…