बरेली: बरेली में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

बरेली – सहायक निदेशक (सेवायोजन) ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल कैरियर सेन्टर द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन दिनांक 29 दिसम्बर को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय स्टेशन रोड में प्रातः 10ः00 बजे किया जायेगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की टेक्निकल एवं नॉन टेक्निकल प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा प्रतिभाग करेंगी। रोजगार मेले को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक प्रशिक्षित बेरोजगारों तथा कंपनियों को रोजगार मेले में प्रतिभाग कराने के निर्देश दिये। इस रोजगार मेले में जनपद के बेरोजगार युवक सेवायोजन पोर्टल https://sewayojan.up.nic.in एवं एन सी एस पोर्टल…

हरदोई :जिलाधिकारी ने फतियापुर प्राथमिक विद्यालय में देखा मतदाता पुनरीक्षण का कार्य

हरदोई : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने विकास खण्ड सुरसा के अंतर्गत फ़तियापुर प्राथमिक विद्यालय में बूथ का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ द्वारा किये जा रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य को देखा तथा सुपरवाइजर व बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बूथ के अंतर्गत कोई मतदाता छूटने न पाए। पहली बार मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म 6 भरें। मतदाता सूची में संशोधन के लिए फॉर्म 8 भरें। मतदाता सूची से नामों को हटाने व डुप्लीकेसी के मामले में फॉर्म 7 भरें। उन्होंने कहा कि फॉर्मों की…

प्रयागराज: पुलिस विभाग में की गई निलंबन और अस्थानांतरण की कार्यवाही,

प्रयागराज-दि0- 26/11/2023 को पुलिस विभाग में की गई निलंबन और अस्थानांतरण की कार्यवाही, निरीक्षक वैभव सिंह को पुलिस लाइन्स से प्रभारी निरीक्षक थाना माण्डा स्थानान्तरित किया गया है। तथा साथ ही साथ निरीक्षक संजय संधू प्रभारी निरीक्षक थाना माण्डा को महिला सम्बन्धी अपराध में विधिक कार्यवाही करने में बरती गयी शिथिलता (लापरवाही) के सम्बन्ध में निलम्बित कर दिया गया है। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

कासगंज जनपद के पटियाली विधानसभा क्षेत्र के गांव कादरगंज घाट पर मेला काकोड़ा का हुआ शुभारम्भ

जनपद कासगंज पटियाली विधानसभा क्षेत्र के घाट कादरगंज पर जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप और बॉबी कश्यप ने विधिवत तरीके से फीता काट कर मेले का किया शुभारम्भ जैसा की हर साल इस माह में मेला ककोड़ा की तैयारियां जिला पंचायत की तरफ से पूर्ण कराई जाती है मेला में हजारों की संख्या में श्रद्धालु लोग स्नान करने आते है और पुण्य कमाते है इस मेले में कल दिनांक 26नवंबर को जिला पंचायत अध्यक्ष उपर पुलिस अधीक्षक दुबे एसडीएम कुलदीप कुमार और अन्य जनप्रतिनिधि ने मेले का आयोजन कराया जिसमे…

प्रयागराज-भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर रविवार को जिला पंचायत सभागार में ‘‘मंथन, कर्मयोग एवं संकल्प ’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया,

प्रयागराज-भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर रविवार को जिला पंचायत सभागार में ‘‘मंथन, कर्मयोग एवं संकल्प ’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख सचिव परिवहन एल0 वेंकटेश्वर लू सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने की एवं मुख्य वक्ता के रूप में राम कृष्ण गोस्वामी अध्यक्ष- भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान दिल्ली उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव परिवहन एल0 वेंकटेश्वर लू व जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जिलाधिकारी नवनीत…

पिछले 3 महीने में करीब 7000 गाड़ियां नो पार्किंग जोन से उठाई गई, इन गाड़ियों को उठाने में GST की बड़ी चोरी

लखनऊ में पिछले 3 महीने में करीब 7000 गाड़ियां नो पार्किंग जोन से उठाई गई है। इनसे एक गाड़ी पर 1100 रुपए वसूले जाते हैं। इसमें 600 रुपए क्रेन मालिक और बाकी के 500 रुपए मौजूदा समय यातायात विभाग को जाता है। लेकिन इन गाड़ियों को उठाने में GST की बड़ी चोरी सामने आई है। सूत्रों का कहना है कि 7000 गाड़ियों से ठेकेदार ने करीब 42 लाख रुपए की कमाई की है। ठेकेदार को 18 % GST भी जमा करना था, लेकिन उसने एक रुपए भी जमा नहीं किया…

फर्रुखाबाद:आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिला कार्यालय पर संविधान दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया

फर्रुखाबाद,आज 26 नवंबर 2023 को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम ) के जिला कार्यालय पर संविधान दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में परम पूज्य बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखे संविधान पर सभी साथियों ने अपने-अपने महत्वपूर्ण विचार रखें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप कानपुर मंडल उपाध्यक्ष नूर अहमद, जिला अध्यक्ष नितिन कुमार गौतम,  जिला महासचिव खुशीराम शाक्य, जिला उपाध्यक्ष उमेश गौतम, जिला उपाध्यक्ष कमल किशोर कठेरिया एवं जिले व विधानसभा के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का…

फर्रुखाबाद:कोतवाली पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी का सफल अनावरण करते हुये अभियुक्त को चोरी की मोटर साइकिल सहित किया गिरफ्तार 

फर्रुखाबाद, पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ विकास कुमार के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 422/23 धारा- 379 का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त अवनीश शर्मा पुत्र मदन शर्मा निवासी तलैया फजल इमाम कोतवाली फर्रूखाबाद को चोरी की गयी मोटर साइकिल नं0- UP76 AC4701 अपाचे सहित 25 नवंबर 2023 को गिरफ्तार किया गया।   जितेंद्र दुबे पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी 5/112 नितगंज दक्षिण कोतवाली फर्रुखाबाद द्वारा कोतवाली…

फर्रुखाबाद:प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम प्रसारण को भाजपा जिला मुख्यालय पर सुना।

फर्रुखाबाद, आज 26 नवंबर 2023 को प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम प्रसारण को भाजपा जिला मुख्यालय पर सुना। मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 26 नवंबर 1949 संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकार किया था. देश के सभी देशवासियों को मैं संविधान दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं. हम सब मिलकर विकसित भारत के संकल्प को जरूर पूरा करेंगे. मन की बात कार्यक्रम में पूर्व सैनिक प्रोकोष्ट के प्रदेश सह सयोंजक वीरेंद्र सिंह राठौर, जिला महामंत्री भाजपा कैप्टन डी एस…

हरदोई :संविधान को एतद्द्वारा आत्मार्पित करने की शपथ प्रशासनिक अधिकारी ने दिलायी

हरदोई : भारत के संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्टेªट सभागार में उपस्थित कलेक्टेªट कर्मचारियों को प्रशासनिक अधिकारी दामोदर बाजपेई ने संविधान की शपथ दिलाते हुए कहा कि हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपंन, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए समस्त नागरिकों को सामाजिक, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म उपासना की स्वंत्रता, प्रतिष्ठा व अवसर की समता के लिए उन सब में गरिमा और राष्ट्र की एकता अखंडता सुनिश्चित करने के लिए दृढ़सकल्प होकर अपने संविधान को एतद्द्वारा अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते है। इस शपथ…

बरेली – जिलाधिकारी ने संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान के प्रति कर्तव्य निष्ठा का पालन करने की शपथ दिलाई।

बरेली – जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में संविधान के निर्माता डा० भीमराव बाबा साहब अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर सभागार में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान के प्रति कर्तव्य निष्ठा का पालन करने की शपथ दिलाई गई। जिलाधिकारी ने सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर वर्ष 26 नवम्बर का दिन भारत में संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है क्योंकि 26 नवम्बर 1949 के दिन देश को…

आगरा: एडवेंचर कैंप में अपने साहस का लोहा मनवा रही है यूपी की टीम

आगरा । डॉ. भीमराव अंबेडकर विवि, आगरा से अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संम्बद्ध खेल संस्थान, मनाली ( हिमाचल प्रदेश) में संचालित हो रहे साहसिक शिविर (एडवेंचर कैंप) में प्रतिभाग हेतु गया राष्ट्रीय सेवा योजना, उत्तर प्रदेश का 22 सदस्यीय दल जिसमें 10 छात्र एवं 10 छात्राएं शामिल हैं, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उमेश कुमार शाक्य एवं डॉ. रेणु दास के नेतृत्व में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन व साहस का लोहा मनवा रहा है । उल्लेखनीय है कि 21 से 30 नवंबर 2023 तक संचालित हो रहे इस साहसिक शिविर में उत्तर…

बरेली – जनप्रतिनिधियों की विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक हुयी सम्पन्न।

जिलाधिकारी ने दिये निर्देश ब्रॉडकास्ट ग्रुप बनाकर जनप्रतिनिधियों के साथ साझा किये जाये विकास कार्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के संयुक्त प्रयास से ही जनपद का विकास होगा संभव-जिलाधिकारी बरेली – जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज जनप्रतिनिधियों के साथ आम जनमानस की समस्याओं के समाधान के सम्बन्ध में समन्वय बैठक विकास भवन सभागार में की। बैठक में सड़कों, विद्युत, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य आदि विषयों पर जनप्रतिनिधियों को सम्बंधित अधिकारियों द्वारा व्यापक जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत आयोजित होने वाले…

हरदोई :विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन

हरदोई : बिलग्राम ब्लाक के ग्राम पंचायत सदरियापुर के प्राथमिक विद्यालय सदरियापुर व उच्च प्राथमिक विद्यालय सदरियापुर माधौगंज के निपुण छात्राओं द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा 2023 24 के क्रम में प्रभात फेरी निकाली गई। उसके बाद सरस्वती वंदना हुई। खंड विकास अधिकारी माधवगंज ने शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में सभी ग्रामीणों को अवगत कराया वह एलईडी वन द्वारा सचित्र वर्णन कराया। खंड शिक्षा अधिकारी माधवगंज ने शान द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं को विधिवत सभी को बताया। सभी निपुण बच्चों का खण्ड शिक्षा अधिकारी…

बरेली – लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों के संबंध में समस्त नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारियों के साथ बैठक हुई सम्पन्न।

निर्वाचन प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा कर दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश भारत निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन्स को अनिवार्य रूप से पढ़े समस्त अधिकारी-जिलाधिकारी बरेली – जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज आगामी लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों के संबंध में समस्त नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारियों के साथ बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने समस्त नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारियों को लोकसभा निर्वाचन-2024 सकुशल संपन्न कराए जाने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्वीप कार्यक्रम  अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराने एवं निर्वाचन प्रबंधन पर…

बरेली – राष्ट्रीय पुरस्कार में चयन हेतु बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बधाई – जगदीश चन्द्र सक्सेना।

बरेली – शिक्षण संसथाओं के‌ संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चन्द्र सक्सेना ने नेशनल अवार्ड ऐनोवेशन एन्ड फार गुड़ प्रैक्टिस इन एजूकेशन एडमिनिस्ट्रेशन हेतु डा विनय कुमार सक्सेना सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक बरेली, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों प्रवीण कुमार तिवारी प्रयागराज, डा लक्ष्मी कान्त पान्डे बुलन्दशहर, खण्ड शिक्षा अधिकारियों भानु शंकर गंगवार भुता बरेली, राम राज बुलन्दशहर, सुनील कुमार सिंह शाहजहांपुर,ओम प्रकाश मिश्र प्रयागराज, पुष्पेन्द्र जैन औरेया के चयन होने पर बधाई व शुभकामनाएं अर्पित की हैं।ज्ञातव्य हो कि यह राष्ट्रीय पुरस्कार उक्त अधिकारियों को कोरोना…

103वां साल पूरा कर रहा हैं लखनऊ विश्वविद्यालय, खबर पढ़िए ?

लखनऊ विश्वविद्यालय अपने स्थापना के 103वां साल पूरा कर रहा हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में शनिवार शाम को फाउंडेशन ईयर का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा व कुलपति ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के 6 पूर्व छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान लखनऊ यूनिवर्सिटी काफी टेबल बुक भी लॉन्च की गई।केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा, “जो भी काम आपको मिले उसे पूरे मनोयोग से करें। गोस्वामी जी ने मानस में लिखा है कि कर्म प्रधान विश्व रचि राखा,…

प्रयागराज-विश्व धरोहर सप्ताह का समापन कार्यक्रम सम्पन्न,

प्रयागराज-विश्व धरोहर सप्ताह का समापन कार्यक्रम सम्पन्न, दि0, 25 नवम्बर 2023 को विश्व धरोहर सप्ताह के समापन अवसर पर राजकीय पांडुलिपि पुस्तकालय में शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जनपद प्रयागराज के श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय एवं ईश्वर शरण पी० जी० कॉलेज के शिक्षक गण साहित लगभग 70 छात्र/ छात्राओं ने प्रतिभाग किया।डॉ. जमील अहमद तथा डॉ० रागिनी राम के नेतृत्व में ईश्वर शरण पीजी कॉलेज तथा डॉ० रत्ना शर्मा एवं डॉ० रजनीकान्त राय के नेतृत्व में श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय के छात्र/ छात्राओं ने कार्यालय भवन…

बरेली – चौबारी स्थित रामगंगा स्नान घाटों एवं मेले का किया निरीक्षण।

जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को मेले में सुरक्षा व्यवस्था एवं साफ-सफाई के दिये आवश्यक दिशा निर्देश बरेली – जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान के साथ चौबारी स्थित रामगंगा स्नान घाटों एवं मेले का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को मेले में सुरक्षा व्यवस्था एवं साफ-सफाई के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि स्नान घाट में श्रद्धालुओं के स्नान हेतु उचित व्यवस्था एवं बैरिकेडिंग की जाये, जिससे श्रद्धालु अधिक गहराई में ना जा सकें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि…

जौनपुर:ट्रेन से युवक की हुई मौत

शाहगंज/खेतासराय(जौनपुर) खेतासराय व शाहगंज रेलवे स्टेशन के बीच कासिमपुर मोहल्ला के पास शनिवार की सुबह एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार नगर के कासिमपुर मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय एजाज पुत्र जमील सुबह घर के सामन रेलवे लाइन पार कर रहा था तभी शाहगंज की तरफ से आ रही सावरमती ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों के…