‘अब होगा हिसाब’ का ट्रेलर रिलीज, दमदार अंदाज में नजर आए संजय कपूर-शहीर शेख और मौनी रॉय

शहीर शेख, संजय कपूर और मौनी रॉय की आने वाली नई वेब सीरीज ‘अब होगा हिसाब’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। यह एक बदले और धोखे पर आधारित ड्रामा कहानी है। ‘अब होगा हिसाब’ सीरीज 18 जून से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर बिल्कुल मुफ्त में देखी जा सकेगी। इसके अलावा इसे प्राइम वीडियो, फायर टीवी, जियो टीवी और एयरटेल एक्स स्ट्रीम पर भी देखा जा सकता है। वेब सीरीज ‘अब होगा हिसाब’ में संजय कपूर, शहीर शेख, मौनी रॉय, अविनाश मिश्रा और निमृत कौर अहलूवालिया जैसे जाने-माने कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस सीरीज से टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं।

Leave a Comment