हरदोई :24 फरवरी को मल्लावां मे होगा कृषि मेले का आयोजन

हरदोई : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि मा0 विधायक बिलग्राम मल्लावां आशीष सिंह आशू के पत्र के क्रम मे 24 फरवरी 2024 को जूनियर हाईस्कूल मैदान मल्लावां मे एक दिवसीय विशाल कृषि मेले का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि उक्त मेले मे मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा किसानों की आय दो गुनी करने के लक्ष्य के सापेक्ष अत्याधुनिक खेती, बागवानी, सब्जी, पशुपालन, मत्स्य पालन, गन्ना आदि खेती के सम्बन्ध मे कृषि विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जायेगी। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है…

बरेली: झोपड़ी में आग लगने से तीन बच्चों की जिंदा जलकर मौत, एक गंभीर।

बरेली – फरीदपुर थाना क्षेत्र में घर की छत पर खेल रहे तीन बच्चों की वहां रखे पुआल में आग लगने से जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। अन्य एक बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। तीन मासूमों की मौत से अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। मौके पर जिला अधिकारी से लेकर आईजी, एडीजी समेत तहसील अधिकारी व पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान में लेते हुए दुख व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार फरीदपुर के गांव नवादा बिलसंडी में रामदास…

हरदोई : बाल बंदियों को समय पर गुणवत्ता परक मीनू के अनुसार नास्ता एवं भोजन देंः-जिला जजसम्पे्रक्षण गृह के साथ भोजनालय में विशेष सफाई व्यवस्था रखें:- जिलाधिकारी

निरीक्षण के दौरान जिला जज ने सम्पे्रक्षण गृह के अधिकारियों को निर्देश दिये कि बाल बंदियों को समय पर गुणवत्ता परक मीनू के अनुसार नास्ता एवं भोजन उपलब्ध करायें और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करायें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा सम्पे्रक्षण गृह के साथ भोजनालय में विशेष सफाई व्यवस्था रखें और बच्चों को शरीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए बालीबाल, बैट मिन्टन, कैरम आदि खेल करायें तथा कौशल विकास मिशन के तहत सिंलाई, कढ़ाई, मैकैनिक आदि का प्रशिक्षण दिलायें। निरीक्षण के समय सचिव विधिक प्राधिकरण, जिला प्रोबेशन अधिकारी, अधीक्षक…

हरदोई : नोडल अधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करें:- जिलाधिकारी

विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा चुनाव से जुड़े नोडल अधिकारियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी नोडल अधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कार्मिकों का प्रशिक्षण ससमय कराया जाये। वाहनों की व्यवस्था ससमय करा ली जाये। निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। एफएसटी व एसएसटी टीमों का गठन कर लिया जाये। सभी कार्यालयों के बाहर चुनाव आयोग का क्यू आर कोड लगवाए जाएं। कार्यालयों…

पीलीभीत में बारिश से पहले कटान रोकने के लिए ठोकरें बनाने का निर्देश

पीलीभीत में डीएम संजय कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को ब्रह्मचारी घाट का निरीक्षण किया। घाट पर सुंदरीकरण कराने व बारिश के दिनों में देवहा नदी के कटान को रोकने के लिए ठोकरों को बनाए जाने का निर्देश दिया।डीएम ने ब्रहमचारी घाट पर वंदन योजना के तहत स्वीकृत कार्यों को कराने के लिए नगर पालिका को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ब्रह्मचारी घाट पर पार्क, श्रद्धालुओं के लिए बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था, घाट का निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय निर्माण व सड़क निर्माण सहित अन्य व्यवस्थाओं को पूरा किया जाए।…

पीलीभीत में घर के बाहर खेल रही बालिका का अपहरण

पीलीभीत के पूरनपुर में घर के बाहर खेल रही दो वर्षीय बालिका के अपहरण और जान से मारने की नीयत से गर्दन पर पैर रखने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है।दर्ज कराए मुकदमे में गांव मकरंदपुर निवासी मेहरबान सिंह ने बताया कि 30 जुलाई 2023 को उनकी दो वर्षीय पुत्री अनमोल घर के बाहर खेल रही थी। गांव के ओमकार, छत्रपाल का पुत्र अमित, छत्रपाल की पत्नी नन्हीं देवी, ओमकार की पत्नी राजेश्वरी देवी उसे जान से मारने की नीयत से उठाकर गांव…

पीलीभीत में बुआ-भतीजे से मारपीट कर रुपये और जरुरी कागज छीने

पीलीभीत के पूरनपुर स्कूल भवन लीज पर लेने के विवाद में उत्तराखंड के विजय कुमार राम और उसकी बुआ को स्कूल में बंधक बनाकर पिटाई की गई। खाते से जबरिया रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए गए। घुंघचाई पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उत्तराखंड के थाना सितारगंज के वमनपुरी निवासी विजय कुमार राम ने बताया कि उन्होंने कुछ लोगों से घुंघचाई थाने के गांव गुलड़िया भूपसिंह में गोल्डन एजुकेशन एकेडमी का भवन एक लाख रुपये प्रतिवर्ष के हिसाब से 20 साल के लिए किराये…

बोर्ड परीक्षा वाले दिन छात्र ने किया सुसाइड, कमरे में लटका मिला शव; मची चीख पुकार

मैनपुरी के मोहल्ला भरतवाल में बुधवार की शाम एक इंटर के छात्र ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने के बाद घर में अफरा तफरी मच गई। परिजन अस्पताल भी लेकर आए लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को घर ले गए। बगैर पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भरतवाल निवासी कन्हैया लाल वर्मा का 17 वर्षीय पुत्र अभियांशु सीबीएसई माध्यम के स्कूल में 12वीं का छात्र था। परीक्षाएं चल रहीं थीं। बुधवार की शाम को किसी कारण के चलते छात्र ने…

राहुल की न्याय यात्रा में मुरादाबाद में प्रियंका तो आगरा में शामिल होंगे अखिलेश यादव

कांग्रेस-सपा के बीच चुनावी गठबंधन होने के बाद अब समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के आगरा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के पुख्ता संकेत हैं। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अब न्याय यात्रा के उत्तरप्रदेश चरण के आखिरी दौर में मुरादबाद से राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होंगी। कांग्रेस-सपा के बीच चुनावी गठबंधन होने के बाद अब समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के आगरा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के पुख्ता संकेत हैं। प्रियंका…

आगरा में कपड़ा व्यापारी ने अप्रवासी दोस्त के 17.40 लाख रुपये हड़पे, जानें पूरा मामला

आगरा के एक कपड़ा व्यवसायी ने अपने अप्रवासी भारतीय दोस्त से व्यापार के लिए 17.40 लाख रुपये हड़प लिए। तगादा करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर अप्रवासी भारतीय ने आरोपी के विरुद्ध थाना शाहगंज में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। शाहगंज के गजानन नगर निवासी यश कुमार खेरजानी दक्षिण अफ्रीका में एक कंपनी में कार्यरत हैं। छुट्टियों पर अकसर आगरा आते जाते रहते हैं। यश ने पुलिस को बताया कि सिंधी बाजार स्थित बाबा फैमिली प्लाजा के मालिक दिनेश कुमार मयानी उनके पुराने मित्रों में…

तिहरे हत्याकांड में नामजद चारो आरोपितों पर गुरुवार को गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई

लखनऊ में मलिहाबाद तिहरे हत्याकांड में नामजद चारो आरोपितों पर गुरुवार को गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई। वहीं दो दिन पहले पुलिस ने हत्याकांड में शामिल छह आरोपितों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। उस मामले में सात मार्च को सुनवाई होनी है।पुलिस के मुताबिक व्यवासायी फरीद अहमद ने हत्या के मामले में लल्लन उसके बेटे फराज, चालक अशर्फी और फुरकान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के दौरान शोभित शुक्ला और सिद्धार्थ शुक्ला का नाम सामने आया था। हालांकि जांच के दौरान शोभित और सिद्धार्त…

फर्रुखाबाद:अंतर्राष्ट्रीय हिंदू रक्षा मंच के भंडारे में विकास राजपूत ने बांटा प्रसाद, संगठन ने किया सम्मानित

पांचाल घाट गंगा तट पर लगे मेला श्री रामनगरिया में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू रक्षा मंच द्वारा प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।भाजपा नेता विकास राजपूत ने गुरुवार दोपहर कार्यालय पहुंच मेला श्री रामनगरिया में आए कल्पवासियों एवं जनपद वासीयो को प्रसाद वितरण किया।अंतर्राष्ट्रीय हिंदू रक्षा मंच के संस्थापक आचार्य श्री विवेकानंद जी को प्रभु श्री राम का स्मृति चिन्ह भेंट किया।संगठन ने पदाधिकारियों ने भी विकास राजपूत को सम्मानित किया।विकास राजपूत ने कहा की मेला में आने वाले कल्पवासियों की सेवा करना ही सबसे पुण्य का काम है।अंतर्राष्ट्रीय हिंदू रक्षा मंच…

फर्रुखाबाद: एक बार फिर युवाओं की आवाज बनकर उभरे विकास राजपूत, सीएम योगी से पुलिस भर्ती परीक्षा की जांच कराने की मांग

विकास राजपूत फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से भाजपा के संभावित प्रत्याशी विकास राजपूत हमेशा ही युवाओं से जुड़े मुद्दों पर गंभीर रहते है। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक का हवाला देकर जिले के साथ प्रदेश भर में युवा प्रदर्शन कर रहे है, ज्ञापन दे रहे है।भाजपा नेता विकास राजपूत ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पुलिस भर्ती परीक्षा की जांच हेतु कमेटी गठित करने की मांग की है।साथ ही जांच में दोषी मिलने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की भी मांग की है।भाजपा नेता विकास राजपूत ने सीएम…

कन्नौज:पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद कोतवाली कन्नौज के बैरिक का जीर्णोद्धार करवाकर किया उद्घाटन

कन्नौज, 22 फरवरी 2024 को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद द्वारा कोतवाली कन्नौज स्थित बैरिक का जीर्णोद्धार करवाकर उद्घाटन किया । आरक्षियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कन्नौज को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संसार सिंह, क्षेताधिकारी नगर, कमलेश कुमार व प्रतिसार निरीक्षक, सुखपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

फर्रुखाबाद:जिले में फाइलेरिया रोगियों को खोजने के लिए हो रहा है नाइट ब्लड सर्वे

22 फ़रवरी 2024 जिले में फाइलेरिया रोगियों की खोज के लिए माह के प्रत्येक बुधवार को जिला मलेरिया विभाग में नाइट क्लीनिक चलती है l जिसमें फाइलेरिया रोगियों की पहचान के लिए रात में 8 बजे से 10 बजे तक नाइट ब्लड सर्वे होता है l इसके अलावा महीने में दो बार जहां पर फाइलेरिया रोगी हैं या कोई संभावित गांव है तो वहां शिविर लगाकर रात्रि में रक्त का सैंपल लिया जाता है यह कहना है वेक्टर वार्न डिजीज के नोडल अधिकारी डॉ राजेश माथुर का l डॉ माथुर…

फर्रुखाबाद : भारतीय किसान यूनियन(टिकैत) नेताओं ने अपनी 20 सूत्री मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय घेरा

20 सूत्री मांगों को लेकर बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों आदि से पहुंचे किसान नेताओं को पुलिस ने कलेक्ट्रेट गेट पर रोका किसान नेताओं को कलेक्ट्रेट गेट पर रोके जाने से पुलिस प्रशासन से किसानों की हुई धक्का मुक्की किसानों को एक ट्रैक्टर और एक साउंड को अंदर ले जाने की दी गई इजाजत प्रशासनिक रवैया से नाराज किसान जिलाधिकारी कार्यालय के सामने कलेक्ट्रेट गेट पर धरने पर बैठे किसानों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, कहा कि हम लाठियां से नहीं डरते एसडीएम सदर गजराज सिंह फतेहगढ़ कोतवाल हरिश्याम…

फर्रुखाबाद: ए आरटीओ कार्यालय में अवैध बसूली के चलते एडीएम ने मारा छापा

ADM के औचक निरीक्षण से दलालों में मची भगदड़ दलाल दुकानों में ताला लगा भागे। आपको बताते चलें एआरटीओ कार्यालय में अवैध वसूली का गोरख धंधा खूब फल फूल रहा है। कार्यालय में दलालों के चलते l जनता का काम टाइम पर नहीं हो पता है। और फिर उसी जनता का काम दलाल अपने हाथों में लेकर जनता से हजारों रुपए वसूलते हैं ड्राइविंग लाइसेंस बनबाने और वहानो कि फिटनेस के नाम हो रही ARTO में अबैध बसूली। ADM सुभाष चन्द्र प्रजापति ने ARTO कार्यालय का किया औचक निरीक्षण। ADM…

हरदोई : जिला विकास अधिकारी ने कछौना ब्लॉक का निरीक्षण कर जानी हकीकत।

हरदोई। आज जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार ने विकास खंड कछौना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्लाक के आवश्यक अभिलेख सर्विस बुक, जीपीएफ व स्थापन पंजिका, गार्ड फाइल, निरीक्षण पंजिका, भूमि भवन पंजिका, उपस्थिति पंजिका, ग्राट रजिस्टर आदि अभिलेखों का अवलोकन किया तथा ब्लॉक परिसर में सभी पटलों का निरीक्षण किया। उन्होंने एडीओ पंचायत कार्यालय के निरीक्षण मे कक्ष की जर्जर हालत, फाइलों का उचित रखरखाव न होने पर दुरुस्त करने का निर्देश दिया। सभागार का निरीक्षण के दौरान टूटे दरवाजे को तत्काल ठीक करने का निर्देश दिया।…

हरदोई :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जल जीवन मिशन की बैठक

हरदोई : कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि गांवों में विद्युत कनेक्शनों की संख्या को बढ़ाया जाए। हरियावां, मल्लावां व पिहानी विकास खण्डों का 3 मार्च तक संतृप्तीकरण कराया जाए। शेष विकास खण्डों में भी कनेक्शनों की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किये जायें। उन्होंने कहा कि परियोजना पूर्ण होने के उपरांत सड़क का मरम्मत कार्य जल्द कराया जाए। सड़कों के मरम्मत कार्य का सत्यापन कराया जाए। लोगों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों…

फर्रुखाबाद:सट्टा माफियाओं एंव गैंगेस्टरों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, चार करोड़ की सम्पत्ति कुर्क

फर्रुखाबाद ,21 फरवरी 2024 को मऊदरवाजा थाना पुलिस एंव तहसीलदार सदर ने सट्टामाफियाओं एंव गैंगेस्टरों पर जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार सिंह के आदेश पर कुर्की की कार्यवाही की है। सट्टामाफिया एंव रेस्टोरेंट मालिक व पूर्व जिला पंचायत सदस्य की पत्नी सहित चार की करोड़ों की सम्पति पर सरकारी ताले डाल दिये गए। करीब चार करोड़ की सम्पत्ति कुर्क की गयी है।जिलाधिकारी के आदेश पर थानाध्यक्ष मऊदरवाजा आमोद कुमार एंव तहसीलदार सदर श्रद्धा पाण्डेय नें शहर के खटकपुरा निवासी सट्टा माफिया हसनैन उसके पुत्र दिलशाद, सरताज की लगभग 30 लाख रूपये…