आँवला – आलमपुर जाफराबाद मण्डल के लंगूरा सेक्टर में श्री राम मंदिर निर्माण हेतु संकलन की व्यवस्था बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजू उपाध्याय रहें l जिसमें राजू उपाध्याय ने अपने विचार रखते हुए कहा कि 15 जनवरी से श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ हो रहा है जिसमें प्रत्येक हिंदू परिवार से संपर्क कर यथासंभव समर्पण निधि प्राप्त करनी है इस अवसर पर आलमपुर जाफराबाद के मंडल अध्यक्ष श्री विजेंद्र शर्मा जी, क्यारा मंडल अध्यक्ष…
Category: उत्तर प्रदेश
मैनपुरी: प्रधानी के चुनाव के लिए दारू का वितरण शुरू
मैनपुरी: मैनपुरी जनपद में ब्लाक घिरोर के ग्राम नगरिया मौजा नाहिल के गावों में ग्राम प्रधानी चुनाव को लेकर आलम यह है की आगामी उम्मीदवार अभी से माहौल बनाने के लिए दारू का वितरण कर रहे हैं ,जो की एक सामाजिक बुराई है. शराब के सेवन से लोग एक दूसरे से आये दिन रंजिश बढ़ा रहे हैं.
बरेली – आँवला तहसील क्षेत्र के पीएचसी ब्लाक रामनगर में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल का आयोजन हुआ।
आँवला – आँवला तहसील क्षेत्र के ब्लाक रामनगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय कुमार की अध्यक्षता में देश में चल रहे कोरोना महामारी के चलते आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल कराया गया छोटी से बड़ी सुधा उपलब्ध कराई गई हर टेस्ट के लिए जगह जगह कक्ष बनाए गए वैक्सीन लगाते समय अगर किसी भी मरीज की हालत बिगड़ती है तो उसके लिए इमरजेंसी सुविधा भी उपलब्ध कराई वही 108 ,102 का भी तुरंत इंतजाम कराया गया इस वैक्सीन ट्रायल…
बरेली – आँवला तहसील में समाजवादी नेता पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक मासिक बैठक का आयोजन किया।
आँवला – तहसील आँवला में आज समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने एक मासिक मीटिंग का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि ज्ञान सिंह यादव प्रभारी आंवला एवं शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष ने मीटिंग की इस मीटिंग की अध्यक्षता डॉ इंद्रपाल सिंह यादव आंवला विधानसभा अध्यक्ष ने की मीटिंग का एजेंडा गांव गांव एवं बूथ कमेटियों बनाई जाए एवं सक्रिय सदस्यों को अधिक से अधिक जोड़ा जाए और घर-घर जाकर समाजवादियों के कामों को बताया जाए डॉ ज्ञान सिंह यादव ने कहा है कि मिशन 2022 फतह करने के लिए हम…
नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
आंवला के सभी लोगो को देशवासियों को साल 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं, ईश्वर सभी को इस साल में नई अभिलालशाएँ पूरी करें
बरेली – ज़िद या जरूरत दिल्ली मे किसान आंदोलन : सद्दाम खान
आँवला – किसानों से बिना राय लिए जल्द बाजी मे बानाऐ गए कृषि क्षेत्र में लाए गए तीन सुधारवादी कानूनों के विरोध में किसानों का एक बहुत बड़ा वर्क इन दिनों दिल्ली की सड़कों पर आया है देश के किसानों को डर है कि काले कानूनों की आड़ में सरकार एम एसपी पर फसलों की खरीद और वर्तमान मंडी व्यवस्था से पल्ला झाड़ कर कृषि बाजार का निजीकरण करना चाहती है बरहाल 40 दिन हो चुके हैं किसानों को प्रदर्शन करते हुए इस दौरान किसान आन्दोलन मे लगभग 50 किसान…
पीलीभीत : DM व SP पीलीभीत द्वारा पूरनपुर तहसील में किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, सुनी जनता की समस्याएं।
पीलीभीत: आज दिनांक 05 जनवरी 2021 को जिलाधिकारी पीलीभीत श्री पुलकित खरे व पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री जयप्रकाश महोदय की अध्यक्षता में पूरनपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनका निस्तारण किया गया। कुछ मामलों में टीमें गठित कर मौके पर जाकर तत्काल निस्तारण करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। रिपोर्ट : रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत
पीलीभीत/पूरनपुर: सीएचसी में देर शाम तक व्यवस्थाएं दूरस्त होती रही सीएचसी कोल्डचैन में सीरीज और वैक्सीन कैरियर पहुंच गई है
पूरनपुर में वैक्सीनेशन के ड्राई रन (रिहर्सल) को लेकर दो स्थानों तय हुए हैं। प्रत्येक प्वाइंट पर छह छह लोगों की टीम काम करेगी। सीएचसी में देर शाम तक व्यवस्थाएं दुरस्त होतीजी रहीं। सीएचसी के कोल्डचेन में सीरिंज और वैक्सीन कैरियर पहुंच गई है। एडीशनल सीएमओ डा.हरिपाल ने सीएचसी में पहुंचकर व्यवस्थाएं देखी। रिहर्सल को लेकर शासन से जारी निर्देशों के बाद वैक्सीन को कैसे लगाया जाना है और टीम में शामिल लोगों का क्या काम होगा। इसको लेकर आज फाइनल पूर्वाभ्यास होना है। यह दो सेशन में होगा। प्रत्येक…
पीलीभीत: बाइक की टक्कर से बालिका की हालत गंभीर ।
पीलीभीत:पूरनपुर दरवाजे पर खेल रही बालिका बाइक की टक्कर से घायल हो गई। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया। मोहल्ला रजागंज निवासी अकील अहमद की 12 वर्षीय पुत्री उतुम दरवाजे पर खेल रही थी।उधर से गुजर रहे बाइक सवार ने बालिका को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गई। हादसे को लेकर मौके पर दर्जनों लोग पहुंच गए। पड़ोसियों ने मौके से भाग रहे बाइक सवार को पकड़ लिया। परिजन घायल किशोरी को लेकर सीएचसी पहुंचे। काफी देर उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर उसे…
पीलीभीत :चारपाई पर सुसाइड नोट के साथ घर में अधेङ का शव मिला ।
पीलीभीत : पुरनपूर छोटी पुत्रवधू के द्वारा दर्ज कराए गए दहेज उत्पीड़न के मुकदमे से आहत ससुर ने आत्महत्या कर ली। चारपाई पर सुसाइड नोट के साथ घर में अधेड़ का शव मिला। घर में मौजूद बड़ी पुत्रवधू ने पड़ोसियों को जानकारी दी तब आसपास के लोगों समेत पुलिस मौके पर पहुंची। बड़ी पुत्रवधू ने छोटी पुत्रवधु, उसके पिता और जीजा के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कराया है।नगर से सटी नारायनपुर कॉलोनी निवासी कुलविंदर का विवाह गांव नवदिया सुल्तानपुर की हरप्रीत कौर के साथ 18…
पीलीभीत :प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 32लाभार्थियों को ऋण वितरण के स्वीकृति पत्र दिए गए।
पीलीभीत: पुरनपूर सोमवार को नगर पालिका परिषद सभागार में प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के तहत लोन मेला लगा। इसमें बड़ी संख्या में लोग लाभ लेने को पहुंचे। लोन मेला में 32 लोगों को ऋण स्वीकृति पत्र दिए गए।प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के तहत पात्र लोगों को ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इसको लेकर नगर पालिका परिषद पूरनपुर के सभागार में लोन मेला का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के पात्र 32 लाभार्थियों को ऋण वितरण के स्वीकृति पत्र दिए गए। मेले में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल…
शाहगंज(जौनपुर): शाहगंज से अपहरण कर बालक की हत्या को लेकर सपा आक्रोशित
शाहगंज(जौनपुर): समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव व शाहगंज के विधायक शैलेंद्र यादव ललई गत दिवस शाहगंज के अयोध्या मार्ग पर स्थित गौशाला के समीप लगभग 7 वर्षीय बालक अविषेक यादव का अपराधियों द्वारा अपहरण कर हत्या किये जाने की सूचना पर उनके घर पहुंचकर पिता दीपचंद यादव से मिले। घटना की जानकारी लेते हुये विधायक ललई यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधी बेलगाम हो जाता रहा है। इस घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। सरकार से मांग है कि इस प्रकार की घटना को…
पीलीभीत :विद्युत विभाग के विरुद्ध पत्रकार संगठनों व किसान यूनियन ने दिया धरनापूरनपूर क्षेत्र में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले बरकाती एसोसिएट्स फर्म को ब्लैक लिस्टेड करने की उठाई गई मांग।
पूरनपुर। मीडिया कर्मी द्वारा उठाई गई मांग से तत्कालीन जिलाधिकारी के निर्देशों पर मौके पर पहुंचे तत्कालीन उपजिलाधिकारी सहित रेलवे विभाग के कई जिम्मेदारों ने सहमति जताते हुए प्रस्तावित नक्शे पर हस्ताक्षर कर शीघ्र ही विद्युत हाईटेंशन लाइन को स्थानांतरित करने का भरोसा दिलाया था। परंतु जिलाधिकारी व उप जिला अधिकारी का स्थानांतरण होने के बाद लंबा समय गुजारने के बाद विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता हाईटेंशन लाइन हटाने के लिए किए गए अपने ही वायदे से मुकर गए। जिससे नाराज कई पत्रकार संगठनों ने ऊर्जा मंत्री को संबोधित एक…
पीलीभीत: जिलाधिकारी द्वारा कोरोना वैक्सीन के दृष्टिगत कोल्ड चैन का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।
पीलीभीत : जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा कोरोना वैक्सीन के दृष्टिगत मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में स्थापित कोल्ड चैन का निरीक्षण कर जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कोल्ड चैन में डीप फ्रिजर सहित अन्य उपकरणों की उपलब्धता की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा 05 जनवरी 2021 को वैक्सीनेशन का ड्राई रन (रिहर्सल) की तैयारियों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि कल पूरे जनपद में चिन्हित 27 प्वांइटों पर प्रातः 10 बजे से सांय 4 बजे तक…
पीलीभीत :कार्यों को मानक के अनुरूप व निर्धारित समय सीमा में किया जाये पूर्ण-जिलाधिकारी।
पीलीभीत: माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा विकास कार्यो हेतु की गई घोषणाओ के प्रभावी अनुश्रवण, समयबद्व एवं गुणवत्तापरक ढंग से पूर्ण करने हेतु तथा सत्त निरीक्षण किये जाने हेतु घोषणावार नामित नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक कार्यालय कक्ष में सम्पन्न हुई।आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने योग वेलनेस सेन्टर की स्थापना की समीक्षा के दौरान जांच अधिकारी उप जिलाधिकारी सदर व जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि पीलीभीत सेंटर पर समस्त उपकरण उपलब्ध पाये गये तथा जहानाबाद में सामाग्री हेतु जैम पोर्टल पर आॅर्डर कर दिया गया है इस दौरान…
पीलीभीत: जनप्रतिनिधियों ने प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बांटे नियुक्ति पत्र, खिल उठे चिकित्सा अधिकारियों के चेहरे।
पीलीभीत : आज जनपद पीलीभीत को उप्र लोक सेवा आयोग द्वारा आयुष विभाग के नव चयनित 10 आयुर्वेदिक एवं 18 होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारियों की सौगात मिली। वीडियो कान्फे्रसिंग के माध्यम से मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा जिला सूचना एवं विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के लखनऊ में आयोजित नवनियुक्त आयुर्वेदिक होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारियों का नियुक्ति पत्र एवं पदस्थापना के संवाद कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में मा. विधायक बीसलपुर श्री अगेयश श्री रामसरन वर्मा, मा0 विधायक बरखेड़ा श्री किशनलाल राजपूत, जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे, मुख्य…
प्रयागराज: मा0 मुख्यमंत्री जी के लखनऊ में आयोजित आयुष विभाग के नवचयनित 1065 आयुर्वेद/होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारियोें के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का एनआईसी में हुआ सजीव प्रसारण
प्रयागराज: मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा लखनऊ में आयोजित आयुष विभाग के नवचयनित 1065 आयुर्वेद/होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारियोें को नियुक्ति पत्र वितरण एवं 142 योग वेलनेस सेंटर्स का उद्घाटन तथा उत्तर प्रदेश आयुष टेलीमेडिसिन का शुभारम्भ किया गया। इस कार्यक्रम का एनआईसी प्रयागराज में वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सजीव प्रसारण किया गया, जिसमें मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल, जिलाधिकारी श्री भानु चन्द्र गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी-श्री आशीष कुमार, क्षेत्रीय आयुर्वेदीक एवं युनानी अधिकारी-डाॅ0 शारदा प्रसाद, जिला होम्योपैथिक अधिकारी-डाॅ0 संजीव वर्मा सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद…
प्रयागराज:कोराव जन अधिकार पार्टी द्वारा दिया गया ज्ञापन
प्रयागराज: जन अधिकार पार्टी द्वारा तहसील कोरांव में तहसीलदार कोरांव अनीता शेखर को विधान सभा अध्यक्ष जन अधिकार पार्टी कोरांव के नेतृत्व में सोमवार को 29वा ज्ञापन दिया गया।जिसमे जिला अध्यक्ष ओंकार नाथ,विधान सभा अध्यक्ष पप्पू पाल ,जिला मीडिया प्रभारी जन अधिकार पार्टी अनुज कुमार समेत दर्जन भर लोग मौजूद रहे। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
शाहगंज(जौनपुर) :खबर का असर,मासूम की हत्या पर इंस्पेक्टर शाहगंज दुर्गेश्वर मिश्र को किया लाइनहाजिर
शाहगंज(जौनपुर): आज सबसे पहले अपहरण के बाद मासूम की निर्मम गला घोंट कर हत्या की खबर का हुआ बड़ा असर,कल मासूम अभिषेक की अपहरण के बाद हत्या के बाद एसपी जौनपुर ने की बड़ी कार्यवाही,इंस्पेक्टर शाहगंज दुर्गेश्वर मिश्र को लाइन से किया सम्बद्ध,इसके अलावा एसपी ने एक और निरीक्षक और तीन उ0नि0 के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल किया।
बदायू:अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ने मनाया स्वामी प्रसाद मौर्य का 66 वां जन्मदिन
बदायू: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का 66 वां जन्मदिन अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया. यहां मंत्री जी के सुखी, दीर्घायु, मंगलमय, उच्च शिखर पर प्रगति के लिए भगवान बुद्ध के समक्ष पुष्प अर्पित कर मोमबत्ती, धूपबत्ती प्रज्वलित कर कामना की गयी. इस अवसर पर हुकुम सिंह शाक्य, अर्पित शाक्य, चक्रेश शाक्य, अखिलेश शाक्य, बनवारी लाल मौर्य, रामकृपाल शाक्य, पिंटू शाक्य,जमुना प्रसाद, रिंकू मौर्य एवं बौद्ध भिक्षु संग रतन जी आदि मौजूद रहे.
