पीलीभीत : जिला पंचायत सदस्य पद हेतु वार्ड नंबर 6 से युवा प्रत्याशी दुर्वेश कुमार मौर्य लगातार लोगों से जनसंपर्क कर रहे

पीलीभीत : जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 6 से युवा प्रत्याशी दी र्वेश कुमार मौर्य लगातार लोगों से संपर्क साधे हुए हैं आज उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष आरती देवी के पति एवं पूर्व विधायक पुत्र श्री डॉ महेंद्र जी से मुलाकात हुई l उपस्थित कार्यक्रम में पूर्व प्रधान बलराम कुशवाहा, परमजीत सिंह, तौफीक अहमद, संजीव कुमार एवं पांच बार प्रधान रहे पोथी राम कुशवाह आदि लोग मौजूद रहे l संघर्षशील और जुझारू साथ ही साथ जोशीला पर भी दिखाई दे रहा है l जनता के बीच जाना और जनता से…

पीलीभीत : दो सगी बहनों ने मकान मालिक पर लगाया बलात्कार का आरोप।

पीलीभीत: थाना हजारा क्षेत्र में रहने वाली दो नेपाली बहनों ने अपने मकान मालिक पर बलात्कार का आरोप लगाया है।दोनों नेपाली बहने एक सरदार जी के यहां नौकरी करती है।वही मामले को गंभीर से लेते हुए पुलिस अधीक्षक पीलीभीत ने बताया है थाना हजारा क्षेत्र से दो नेपाली लड़कियों ने एक सरदार जी पर बलात्कार का आरोप लगाया है। वही सरदार जी ने बताया है कि उन्होंने उन लड़कियों को मकान से निकाल दिया था जिस वजह से ही आरोप उन पर लगाया गया है।पूरे मामले की जांच क्षेत्राधिकारी पूरनपुर…

पीलीभीत: अधिकारियों द्वारा संबंधित विकास खंडों में खंड विकास अधिकारियों की उपस्थिति में कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम मिशन के अंतर्गत किसान मेला गोष्ठी का आयोजन किया गया ।

पीलीभीत मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन कृषि अनुभाग-3, लखनऊ के शासनादेश सं0-2046/12.03.2020, दिनांक 30.12.2020 के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी महोदय, पीलीभीत के कार्यालय पत्रांक सं0-848/कृषि/किसान कल्याण मिशन/2020-21, दिनांक 02.01.2021 के द्वारा विधानसभावार किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम में विधानसभा पूरनपुर के अन्तर्गत विकासखण्ड पूरनपुर हेतु पर्यवेक्षीय अधिकारी उप कृषि निदेषक, पीलीभीत तथा विधानसभा पीलीभीत के अन्तर्गत विकासखण्ड अमरिया हेतु पर्यवेक्षीय अधिकारी जिला उद्यान अधिकारी, पीलीभीत एवं विधानसभा बरखेड़ा के अन्तर्गत विकासखण्ड मरौरी हेतु पर्यवेक्षीय अधिकारी सहायक निदेशक(मत्स्य), पीलीभीत तथा विधानसभा बीसलपुर के अन्तर्गत विकासखण्ड बीसलपुर हेतु पर्यवेक्षीय अधिकारी भूमि संरक्षण अधिकारी,…

पीलीभीत: जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय के दो पटलों का किया गया औचक निरीक्षण।

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा आज कलेक्ट्रेट कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सामान्य लिपिक व मुख्य सहायक राजस्व अनुभाग के पटलों से संबंधित पत्रावलियों की जांच की गई। सीआरए के कार्यों का निरीक्षण के दौरान गार्ड पत्रावली, रिट, आरसी, आपदा भुगतान, देय रजिस्टर, विविध देय सहित प्रमुख पत्रावलियों की जांच के दौरान गार्ड पत्रावली बनी पाई गई, परन्तु अपडेट न होने के कारण तत्काल अपडेट करने के निर्देश दिये गये अन्य रजिस्टर न बने होने के कारण असंतोष व्यक्त करते हुये कड़े निर्देश…

पीलीभीत :जिलाधिकारी द्वारा शहर के सौंदर्यीकरण करण के दृष्टिगत शहर के प्रमुख चौराहों का लगातार कार्य कराया जा रहा नौगवां चैराहे को चैङीकरण व सौन्द्र्रीयकरण कार्य संपन्न कराया गया।

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा नौगवां चैराहे को चैड़ीकरण एवं सौन्र्दीयकरण कराने के सम्बन्ध में निरीक्षरण के दौरान दिये गये निर्देशों के क्रम में कार्य पूर्ण होने के उपरान्त आज सौन्र्दीयकरण कार्यों का उद्घाटन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा शहर के सौन्द्र्रीयकरण के दृष्टिगत शहर के प्रमुख चैराहों का लगातार कार्य कराया जा रहा है। नौगवां चैराहे का सौन्द्र्रीयकरण एवं चैड़ीकरण का कार्य सम्पन्न कराया गया है। चैराहे को वास्तविक स्वरूप प्रदान करने के दृष्टिगत अनावश्यक कब्जों को हटाया गया तथा चैराहे पर अव्यवस्थित रूप से लगी होर्डिग्स को हटाकर…

पीलीभीत- जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र में घूम रहा है बाघ। वन विभाग की टीम ने बाघ के पैरों के निशान को किया ट्रेस, क्षेत्रीय किसानों को दी समूह में रहने की हिदायत।

जनपद पीलीभीत की कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र में इन दिनों बाघ का आतंक कायम है।आए दिन खेतों में बाघ की होने की सूचनाएं लगातार मिल रही है।वहीं आज इसी क्रम में ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारियों ने जहानाबाद कस्बे के निवासी परमाई पुत्र रामलाल के लाही के खेतों में बाघ के पगचिह्न मिलने की पुष्टि की है।किसान परमाइ का खेत जहानाबाद के अप्सरा नदी के पास घटवार बाबा मंदिर के समीप है।वहीं वन विभाग के हल्का दरोगा देव ऋषि सक्सेना ने क्षेत्र के किसानों को जागरूक करने के…

कोरांव/प्रयागराज: वर्ष 2021 के पहले समाधान दिवस पर कोरांव तहसील में 261 शिकायते आई, हुआ 7 का निस्तारण

कोरांव/प्रयागराज: तहसील कोरांव समाधान दिवस पर जिले से आए CRO भानू प्रसाद यादव के अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस पर SDM कोरांव डा0 कंचन व तहसीलदार कोरांव अनीता शेखर व BDO रमाशंकर व अन्य विभागों के अधिकारी गंण मौजूद रहे. आयोजित समाधान दिवस पर कोबिड 19 को देखते हुए व सभी नियमो का पालन करते हुए एक निश्चित दूरी बनाकर समाधान दिवस पर आए फरियादियों के प्रार्थना पत्र लिए गए. इस प्रकार सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी भी मास्क लगाए दिखे. समाधान दिवस पर कुल मिलाकर राजस्व विभाग के ही…

बरेली – ब्लाक रामनगर क्षेत्र की न्याय पंचायत हरदासपुर में संकुल शिक्षक बैठक का आयोजन हुआ।

आँवला – ब्लाक रामनगर क्षेत्र के न्याय पंचायत हरदासपुर मे खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता मे संकुल शिक्षक बैठक आयोजित की गई।जिसमें कायाकल्प के अन्तर्गत हो रहे कार्यों की समीक्षा ,विद्यालय की पंजिकाओं का रखरखाव एवं अभिलेखीकरण ,ई-पाठशाला से सभी बच्चो को जोड़ने ,दीक्षा एवं रीड अलांग ऐप बच्चों/अभिभावकों को लागिन कराने ,प्रेरक विद्यालय की योजना बनाने आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई।बैठक मे ए.आर.पी.नीलोफर यासमीन ,न्याय पंचायत के संकुल शिक्षक एवं प्रधान अध्यापकों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष…

बरेली – भारतीय मोदी यूथ बिग्रेड द्वारा सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी: अध्यक्ष विजय देव नाथ महाराज।

आँवला – बिशारतगंज के गांव बेहटा बुजुर्ग में इस बार नेताजी सुभाष चंद बोस जी की जयंती 23 जनवरी को बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय देव नाथ महाराज जी अभी से गांव गांव जाकर लोगों से 23 जनवरी को ग्राम बेहटा बुजुर्ग में नेताजी की जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दे रहे हैं महाराज जी ने बताया इस मौके पर एक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है मझगवां गोटिया नूरपुर जलालगंज आदि गांवो में जनसंपर्क कर जयंती के…

एटा: अलीगंज तहसील परिसर में बार पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण

एटा: पुरानी तहसील परिसर में हाल ही में हुए बार चुनाव में चुने गए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी राजपाल सिंह ने की।सर्व प्रथम बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अम्बरीष सिंह राठौर को एसडीएम राजीव पांडेय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।उसके बाद समस्त निर्वाचित पदाधिकारियों को भी शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजपाल सिंह ने कहा कि किसी भी पद की शपथ लेने बहुत सरल है, लेकिन उसका निर्वहन करना उतना ही कठिन है।…

आजमगढ:रेलवे क्रासिंग का गड्डा बना अम्बारी में जाम का कारण

आजमगढ: फूलपुर तहसील के अम्बारी स्थित रेलवे क्रासिंग में एक गड्ढा जाम का कारण बन गया है।आये दिन गिट्टी से भरे ट्रको के टायर फटने के साथ ही ट्रकों के पुर्जे भी टूट जाते हैं । जिसके चलते घंटो जाम लगा रहता है। बाजार वासियों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग की है । वर्षों से खराब रेलवे क्रॉसिंग अंबारी की सड़क को बारिश के दौरान सीसी रोड बना दिया गया रोड के निर्माण के बाद लोगों को लगा कि अब आवागमन में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं…

शाहगंज(जौनपुर): जिलाधिकारी के अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ आयोजित

शाहगंज(जौनपुर): स्थानीय तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक राज करण नैय्यर के नेतृत्व में कुल 89 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें मौके पर 15 मामलों का निस्तारण किया गया।एवं अन्य प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग को सौंप कर त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया गया।इस अवसर पर  उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा,सीओ अंकित कुमार, तहसीलदार अभिषेक राय नगर पालिका   अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल एवं सभी राजस्व निरीक्षक लेखपाल व तहसील कर्मचारी एवं सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

फर्रूखाबाद: जंक्शन स्टेशन पर आज यानि 06 जनवरी से प्रतिदिन चलेंगी कुछ ट्रेनें

रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मण्डल के फर्रूखाबाद जंक्शन स्टेशन होकर आज यानि 06 जनवरी 2021 से चार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें प्रतिदिन चलेंगी। यह जानकारी बीते रविवार को रेल सूत्रों ने दी थी । उन्होने बताया कि लॉकडाउन के बाद सामान्य रूप से बन्द ट्रेनों का संचालन रेलवे बोर्ड के निर्देश पर स्पेशल ट्रेनों पूजा, त्योहार आदि के रूप में शुरू की गईं। इसी क्रम में रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मण्डल के कानपुर-फर्रूखाबाद तथा कासगंज रेलखण्डों में पिछले 22 मार्च 2020 से अब…

पीलीभीत :जिलाधिकारी द्वारा शहीद सुरेन्द्र सिंह पार्क व रामलीला मैदान पूरनपुर का सौन्द्रीयकरण के दृष्टिगत किया गया निरीक्षण।

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा आज शहीद सुरेन्द्र सिंह पार्क व रामलीला मैदान पूरनपुर का सौन्द्र्रीयकरण कराने के दृष्टिगत आज निरीक्षण किया गया। शहीद सुरेन्द्र सिंह पार्क के निरीक्षण के दौरान पार्क की साफ सफाई कराने हेतु उप जिलाधिकारी पूरनपुर को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि पार्क में लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये तथा अनावश्यक रूप से उगी झाड़ियों व पौधों को हटाया जाये तथा पेड़ों की छटनी की जाये। उन्होंने कहा कि पार्क के चारों ओर बाउण्ड्रीवाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये तथा राहगीरों के बैठने…

पीलीभीत :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील पूरनपुर का तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ सम्पन्न।

पीलीभीत : शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में आज जनपद की समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुये आयोजित किया गया। जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में तहसील पूरनपुर का तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सभागार में सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों व आने वाले फरियादियों के बीच सोशल डिस्टेसिंग अनुपालन, मास्क का प्रयोग व सैनेटाईजन का विशेष ध्यान रखा गया और आने वाले फरियादियों की थर्मल स्कैनिग की गई। सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस में कुल 71 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त…

पीलीभीत: जिलाधिकारी द्वारा केन्द्र प्रभारियों को कडे़ निर्देश देते हुये कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष नियमित खरीद की जाये सुनिश्चित।

पीलीभीत :जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा आज मण्डी पूरनपुर में स्थित धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। मण्डी निरीक्षण के दौरान मण्डी स्थित आरएफसी व मण्डी तथा मार्केटिंग के क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान केन्द्र पर की जा रही तौल के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुये सम्बन्धित किसान से बातचीत की गई तथा इस दौरान तहसीलदार को उक्त किसानों की धान तौल का सत्यापन गाटा संख्या/खतौनी में दर्ज फसल के आधार कराने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा समस्त क्रय केन्द्र प्रभारियों को दैनिक लक्ष्य…

पीलीभीत : प्रशिक्षित वैक्सीनेटर्स के जरिये कोविड-19 वैक्सीन का ड्राईरन (माकड्रिल) का जिलाधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पूरनपुर पहुंचकर जायजा लिया ।

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पूरनपुर में प्रशिक्षित वैक्सीनेटर्स के जरिये कोविड-19 वैक्सीन का ड्राईरन (माकड्रिल) का जायजा लिया,। जनपद में कोविड-19 वैक्सीन की तैयारियों के दृष्टिगत ड्राई रन अभियान के तहत 11 प्रमुख केन्द्रों पर संचालित किया गया। पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर संचालित ड्राई रन अभियान के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा वेटिंगरूम, वैक्सीनेशन, चेम्बर तथा आॅब्जरवेशन रूम, सीसीटीवी कैमरे सहित आदि व्यवस्थाऐं देखी गई। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा लाभार्थीगणों का ड्राई रन के तहत टीकाकरण की कार्यवाही के सम्बन्ध में जानकारी ली…

एटा’: जनपद में कोविड 19 महामारी से निपटने के लिए वैक्सीन टीकाकरण के लिए तैयारियों का जायजा

एटा’: शासन के निर्देश के अनुपालन में आज जिलाधिकारी सुखलाल भारती एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से जनपद एटा में कोविड टीकाकरण को लेकर जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय में टीकाकारण ड्राई रन, मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान मौजूद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविंद कुमार गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेश अग्रवाल, डॉ अशोक कुमार सहित तैनात किए गए अन्य अधिकारीगणों कर्मचारियों को सभी व्यवस्थाएं बेहतर, दुरुस्त रखने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिए। सवांददाता: सोनू यादव(एटा)

जालौन : कोविड 19 महामारी से निपटने के लिए वैक्सीन टीकाकरण का ड्राई रन

जालौन में कोविड 19 महामारी से निपटने के लिए वैक्सीन टीकाकरण का ड्राई रन शुरू हुआ . जनपद जालौन में करीब 7000 लोगों को लगाई जाएगी वैक्सीन. प्रथम चरण में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों/ कर्मचारियों को तथा दूसरे चरण में सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों/ कर्मचारियों को तथा तीसरे चरण में आम जनमानस को वैक्सीन लगेगी. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन में शुरू हुए ड्राई रन का निरीक्षण करने पहुंचे अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सत्य प्रकाश मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह ड्राई रन एक प्रयोगात्मक परीक्षा है. इस…

एटा: हाईटेंशन तार टूटा, कार जलकर खाक

जलेसर: नगर के महाराणा प्रताप चौक के निकट मंगलवार को शाम हाईटेंशन तार टूट कर गिरने से कार जलकर खाक हो गई।मंगलवार शाम लगभग 6 बजे महाराणा प्रताप चौक के निकट वेलकम पॉइंट के बाहर किला मार्ग निवासी अब्दुल रहमान की मारुति स्विफ्ट कार खड़ी हुई थी। तभी अचानक ऊपर से जा रही एचटी लाइन में फॉल्ट होने से तार टूट कर कार के ऊपर गिर गया। जिससे कार में आग लग गई। कार में आग लगते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई तथा लोग दुकान छोड़कर बाहर भागने लगे।…