फर्रुखाबाद में ‘वृक्षारोपण महाकुंभ-2026’ के तहत एक दिन में 40.93 लाख पौधे रोपे गए, मंत्री असीम अरुण ने किया शुभारंभ

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के ‘वृक्षारोपण महाकुंभ-2026’ के तहत रविवार को जिले में रिकॉर्ड 40 लाख 93 हजार पौधों का रोपण किया गया। ग्राम दरौंदी और पट्टीपुर (विकासखंड मोहम्मदाबाद) में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में किया। कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर तथा भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने…

फर्रुखाबाद:रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष से 6 मामलों में आर्थिक सहायता स्वीकृत, डीएम ने की समीक्षा बैठक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2026 जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में शनिवार को उनके कैंप कार्यालय में उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष की जिला संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जघन्य अपराधों से प्रभावित बालिकाओं एवं पीड़ित परिवारों से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला संचालन समिति ने कुल 6 प्रकरणों पर केस-टू-केस आधार पर विचार-विमर्श किया। समीक्षा के बाद 5 मामलों में पॉक्सो (POCSO) अधिनियम से संबंधित पीड़ित बालिकाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने…

फर्रुखाबाद:थाना समाधान दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक का फतेहगढ़ कोतवाली में औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2026 थाना समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने कोतवाली फतेहगढ़ का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीएनएस कार्यालय, विवेचना कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र, भोजनालय, शस्त्रागार तथा थाना परिसर का गहन निरीक्षण किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना अभिलेखों एवं विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए उनके रखरखाव और अद्यतन प्रविष्टियों की समीक्षा की। उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, अभिलेखों को व्यवस्थित रखने तथा कार्यालयीय कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता…

फर्रुखाबाद:गंगा किनारे संभावित कटान का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, मोटर बोट से किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2026 जनपद में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और संभावित कटान की आशंका को देखते हुए शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं ब्रिगेडियर मनीष जैन ने गंगा नदी के दाहिने तट पर स्थित कैंट एरिया, किला घाट और रानी घाट का मोटर बोट से निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नदी के बहाव, तटों की स्थिति तथा संभावित कटान वाले क्षेत्रों का बारीकी से अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कटान की संभावनाओं और सुरक्षा उपायों की…

फर्रुखाबाद में व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित, जीएसटी जागरूकता और समस्याओं के समाधान पर हुआ मंथन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2026 राज्य कर विभाग, फतेहगढ़ द्वारा शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं का समाधान, जीएसटी के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नए व्यापारियों के जीएसटी पंजीकरण को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यालयाध्यक्ष विपिन कुमार नाग ने कहा कि राज्य कर विभाग की प्राथमिकता केवल राजस्व संग्रह तक सीमित नहीं है, बल्कि जीएसटी करदाताओं को विधिक प्रावधानों की जानकारी देना और उनके समक्ष आने वाली व्यावहारिक समस्याओं का समाधान करना भी विभाग की…

फर्रुखाबाद:बीमार बेटी को देखने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2026 थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव रुनीचुरसाई निवासी एक महिला की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, गांव रुनीचुरसाई निवासी महेशचंद्र राजपूत की पत्नी माया (लगभग 50 वर्ष) अपनी बीमार बेटी को देखने के लिए जा रही थीं। इसी दौरान अलीगंज रोड पर स्थित खरसुलिया गांव के पास उनका सड़क हादसा हो गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की…

फर्रुखाबाद:थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, नवाबगंज गौशाला का भी किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2026 जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को नवाबगंज थाने में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। बाद में जिलाधिकारी ने नवाबगंज स्थित गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। थाना समाधान दिवस में भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, आपसी विवाद और अन्य स्थानीय…

फर्रुखाबाद में 12 जुलाई को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाभियान, राज्यमंत्री असीम अरुण करेंगे शुभारंभ

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ के अंतर्गत प्रदेशभर में 35 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य को साकार करने के लिए 12 जुलाई (रविवार) को जनपद फर्रुखाबाद में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाभियान का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जनसहभागिता को बढ़ावा देने का संदेश दिया जाएगा। यह वृक्षारोपण कार्यक्रम 12 जुलाई 2026, रविवार को प्रातः 9:00 बजे दरौंदी ग्राम समाज, विकासखंड मोहम्मदाबाद, तहसील सदर, जनपद फर्रुखाबाद में आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर…

फर्रुखाबाद:निर्माणाधीन नवाबगंज थाने का एसपी आरती सिंह ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्ध कार्य के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शनिवार को निर्माणाधीन नवाबगंज थाना भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने निर्देशित किया कि थाना भवन का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार…

फर्रुखाबाद:डीएम डॉ. अंकुर लाठर एवं एसपी आरती सिंह ने नवाबगंज थाने में किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2026 जनपद में चल रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थाना नवाबगंज परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण का संदेश दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पौधे लगाकर लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्रदूषण को कम करने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और…

फर्रुखाबाद:एसपी आरती सिंह ने की वर्चुअल जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जुलाई 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की। इस दौरान थानों एवं कार्यालयों में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं की जानकारी लेकर उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं संवेदनशील तरीके से निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी…

फर्रुखाबाद:विकासखंडों की ग्राम सभा बैठकों की जियो टैगिंग फोटो-वीडियो उपलब्ध कराएं, प्लास्टिक प्रबंधन पर जागरूकता बढ़ाएं- डीएम

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जुलाई 2026 जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित योजनाओं और कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि जनभागीदारी का अभियान है। इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और ग्रामीण क्षेत्रों में…

फर्रुखाबाद:एचपीवी टीकाकरण अभियान में उत्कृष्ट कार्य पर पुलिस व जिला प्रशासन फर्रुखाबाद को राज्यपाल ने किया सम्मानित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जुलाई 2026 जनपद में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के उद्देश्य से चलाए गए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान में पुलिस प्रशासन फतेहगढ़ एवं जिला प्रशासन फर्रुखाबाद के सराहनीय योगदान को राज्य स्तर पर सम्मान मिला है। 10 जुलाई 2026 को पुलिस लाइन स्थित अस्पताल में आयोजित विशेष टीकाकरण अभियान के दौरान कुल 1108 बालिकाओं का सफलतापूर्वक एचपीवी टीकाकरण कराया गया। अभियान को सफल बनाने में पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन ने समन्वित रूप से कार्य…

फर्रुखाबाद में गंगा-रामगंगा का जलस्तर बढ़ा, बांधों से छोड़ा गया बंपर पानी; तटीय क्षेत्रों में अलर्ट

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जुलाई 2026 पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब फर्रुखाबाद में भी साफ दिखाई देने लगा है। गंगा और रामगंगा नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नरौरा, हरिद्वार और बिजनौर बांधों से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद प्रशासन ने तटीय क्षेत्रों पर विशेष निगरानी शुरू कर दी है। जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए निचले इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 जुलाई…

फर्रुखाबाद:सितंबर तक 58 निर्माणाधीन पेयजल योजनाएं पूरी करने के निर्देश, डीएम ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जुलाई 2026 जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित पेयजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी निर्माणाधीन योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है और इसके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार…

फर्रुखाबाद में 100 अमृत सरोवरों का संरक्षण जारी, नई योजना के तहत नियमित होगा अनुरक्षण कार्य

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जुलाई 2026 आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत जनपद में निर्मित अमृत सरोवरों के संरक्षण और नियमित अनुरक्षण का कार्य लगातार जारी है। परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) कपिल कुमार ने बताया कि वर्ष 2022-23 में जनपद में कुल 100 अमृत सरोवरों का निर्माण कराया गया था, जिनका रखरखाव ग्राम पंचायतों एवं संबंधित विभागों द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इनमें 75 अमृत सरोवर ग्राम पंचायत स्तर, 20 क्षेत्र पंचायत स्तर, 4 जिला पंचायत स्तर तथा 1 अमृत…

फर्रुखाबाद: बढ़पुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जैतपुर के ग्राम नगला में नालियों की सफाई न होने से रास्ते में भरा पानी

फर्रुखाबाद, बढ़पुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जैतपुर के ग्राम नगला में 4 महीनो से नहीं हो रही है नालियों की सफाई नालियों की सफाई न होने से रास्ते में भर रहा है गंदा पानी बरसात का मौसम आने से रास्ते में भर रहा है कीचड़ जिससे ग्रामीणों को निकलने में हो रही है परेशानी। इसकी शिकायत ब्लॉक सचिव से भी की लेकिन उन्होंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। रास्ते में कीचड़ भरा होने से बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

फर्रुखाबाद में 9 से 11 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, जिलाधिकारी ने जारी की एडवाइजरी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जुलाई 2026 भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय मौसम केंद्र, लखनऊ द्वारा जारी मौसम चेतावनी के बाद फर्रुखाबाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। मौसम विभाग ने 9 से 11 जुलाई 2026 तक जनपद में भारी से बहुत भारी वर्षा, मेघगर्जन और वज्रपात की प्रबल संभावना जताई है। इसके मद्देनज़र जिलाधिकारी ने नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। जिलाधिकारी ने बताया कि लगातार भारी वर्षा के कारण निचले इलाकों…

फर्रुखाबाद 24 घंटे में चोरी का खुलासा: 15 लाख रुपये के जेवरों सहित आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जुलाई 2026 फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी की एक बड़ी घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने करीब 15 लाख रुपये मूल्य के चोरी हुए सोने के आभूषण बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान निकित यादव पुत्र राजवीर उर्फ पप्पू यादव, निवासी ग्वालटोली, थाना कोतवाली फतेहगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 4 सोने की चूड़ियां,…

फर्रुखाबाद:राजेपुर सीएचसी का डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जुलाई 2026 जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने अमृतपुर तहसील स्थित राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, दवा वितरण व्यवस्था, साफ-सफाई, आपातकालीन सेवाओं और विभिन्न अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती और उपचार के लिए आए मरीजों से सीधे संवाद कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं और दवाओं…