शनिवार देर रात आमिर खान प्रोडक्शन के 25 साल पूरे होने के मौके पर मुंबई में एक खास इवेंट मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने रखा था। इस इवेंट में सलमान खान, करीना कपूर, आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ के कई कलाकार और उनके परिवार के लोग शामिल हुए। इवेंट में आमिर खान की दूसरी और पूर्व पत्नी किरण राव भी अपने बेटे आजाद के साथ आईं। किरण को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल किया। आखिर किस वजह से यह ट्रोलिंग हुई? यहां जानिए। इवेंट के वायरल वीडियो में किरण राव अपने…
Month: June 2026
क्या बन रही है ‘गदर 3’? फिल्ममेकर अनिल शर्मा का बड़ा बयान, इस शर्त पर बनाएंगे फिल्म का तीसरा पार्ट
फिल्ममेकर अनिल शर्मा का कहना है कि जैसे ही उनके हाथ ‘गदर: एक प्रेम कथा’ की स्क्रिप्ट आई, उन्हें उसी वक्त एहसास हो गया था कि यह फिल्म भारत की सबसे बड़ी हिट बन सकती है। 25 साल बाद, कई रिकॉर्ड बनाने और एक हिट फ्रेंचाइज बनने के बाद भी अनिल शर्मा खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि यह फिल्म आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अनिल शर्मा ने फिल्म को याद करते हुए कहा, ‘जिस दिन फिल्म के राइटर शक्तिमान तलवार…
ऑनलाइन शॉपिंग, एजुकेशन और हेल्थ-केयर तक हर फील्ड में हो रहा नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल
एआई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल लगभगर हर फील्ड में हो रहा है। बात चाहे हेल्थकेयर की हो या एग्रीकल्चर की हर फील्ड में यह यूजर के काम को तेजी से करने में एक बड़ी मदद बन रही है। हर फील्ड के लिए एक अलग एआई एप्लीकेशन की सुविधा मौजूद है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल अब बहुत से फिल्ड में किया जा रहा है। बात चाहे, ऑनलाइन शॉपिंग की हो या एग्रीकल्चर की हर फील्ड के लिए एआई आधारित एप्लीकेशन की सुविधा मौजूद है। रोजाना की जिंदगी से जुड़े काम से…
बालों में मेहंदी लगाने से पहले जान ले इन बातों को
आपको अपने बालों में मेंहदी लगाना शुरु करने से पहले कुछ बुनियादी वस्तुओं का प्रबंध करने की आवश्यकता है। सामान्य उद्देश्यों के लिए मेंहदी लगाने के लिए आपको निम्नलिखित सामग्री की आवश्यकता है: मेंहदी (अपनी पसंद के अनुसार, लेकिन बालों के लिए हर्बल मेंहदी सबसे अच्छी होती है), गुनगुना पानी, मिश्रण के लिए कटोरा, एक चम्मच, थोड़ी सी पेट्रोलियम जैली (वैसलीन), एक तौलिया, मेंहदी लगाने के लिए एक ब्रुश दस्ताने (हाथों को महेंदी के दागों से बचाने के लिए रबर के दस्ताने), पॉलिथीन का आवरण (मेंहदी लगाने के बाद बालों…
क्या आप जानते हैं मस्तिष्क पर ये असर डालता है, अधिक इंटरनेट का इस्तेमाल
इंटरनेट का सीमित मात्रा में करना तो ठीक रहता है। लेकिन इसका इस्तेमाल अधिक समय तक किया जाता है, तो यह आपके मस्तिष्क के लिए भी नुकसान दायक होता है। हाल ही में हुए एक शोध के बाद वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है कि उच्चस्तर का इंटरनेट इस्तेमाल मस्तिष्क को इस तरह से परिवर्तित कर सकता है जिससे हमारा ध्यान, स्मृति और सामाजिक दृष्टिकोण प्रभावित हो सकता है। अध्ययन में ऑस्ट्रेलिया के वेस्टर्न सिडनी विश्वविद्यालय के जोसेफ फर्थ ने कहा कि इस रिपोर्ट का प्रमुख निष्कर्ष यह है कि उच्च…
जानिए घर पर नाइट क्रीम बनाने का आसान सा तरीका
दिन भर धूल मिट्टी, प्रदूषण व सूरज की किरणों के संपर्क में रहने के कारण स्कीन की प्राकृतिक चमक व नमी समाप्त हो जाती है, पर रात में सोते समय स्कीन खुद को रिपेयर करने का कार्य करती है। ऐसे में अगर आप नाइट क्रीम का प्रयोग करती हैं तो स्कीन क्रीम को अच्छी तरह से अवशोषित कर लेगी व आपको दूसरे दिन बेस्ट परिणाम मिलेगा। बाजार में मिलने वाली नाइट क्रीम्स में केमिकल मौजूद होते हैं। जो स्कीन को नुकसान पहुंचाते हैं। आज हम आपको घर पर नाइट क्रीम…
लोकसभा स्पीकर से मिलने पहुंचे टीएमसी के बागी सांसद
पश्चिम बंगाल की सत्ता से हटने के बाद से टीएमसी के बुरे दिन शुरु हो गए हैं. यहां बगावत लगातार बढ़ती नजर आ रही है. दिल्ली में बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव के घर टीएमसी के बागी सांसदों की बैठक हुई थी. अब खबर है कि सागरिक घोष और कीर्ति आजाद के बाद सभी बागी सांसदों ने स्पीकर से मुलाकात की है. यहां लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के घर लगातार हलचल मची हुई है. उनके घर के बाहर की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है. बागी सांसदों से जुड़ी एक तस्वीर भी…
हरमनप्रीत ने फातिमा से नहीं मिलाया हाथ? महिला विश्वकप में फिर चर्चा में आई नो हैंडशेक नीति
महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले से पहले एक बार फिर ‘नो हैंडशेक’ पॉलिसी चर्चा का विषय बन गई। बर्मिंघम में खेले जा रहे इस मुकाबले से पहले भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना के बीच हाथ न मिलाने की घटना ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी। बताया जा रहा है कि टॉस और औपचारिक कार्यक्रमों के दौरान हरमनप्रीत कौर ने फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया। इसके बाद क्रिकेट प्रशंसकों के बीच एक बार फिर…
गावस्कर ने भारतीय टीम के रवैये को सराहा
पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने धर्मशाला में बारिश से प्रभावित पहले वनडे में अफगानिस्तान के खिलाफ मुश्किल लक्ष्य को आसानी से हासिल करने के बाद भारत के टीम को प्राथमिकता देने के रवैए की प्रशंसा करते हुए कहा कि बल्लेबाजों ने मुकाबले को बेहद आसान बना दिया। बारिश से प्रभावित इस मैच को 25 ओवर का कर दिया गया था जिसे भारत ने सात विकेट से जीत कर तीन मैचों की सीरीज 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। गावस्कर ने कहा कि लक्ष्य का पीछा करते समय केएल राहुल ने…
भारत में इन पासवर्ड का सबसे ज्यादा किया जाता है इस्तेमाल
हम सभी अपने फेसबुक अकाउंट से लेकर जीमेल और गपय तक के लिए पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं। इससे हमारा निजी डेटा सुरक्षित रहता है, हालांकि इसके लिए पासवर्ड का मजबूत होना बहुत जरूरी है। लेकिन कई यूजर्स ऐसे भी हैं, जो कई अकाउंट्स के लिए एक ही पासवर्ड का उपयोग करते हैं और ये पासवर्ड कमजोर होते हैं। इन्हें आसानी से क्रैक किया जा सकता है। इन ही को लेकर नॉरदपास ने एक रिपोर्ट पेश की है। इसमें आपको उन पासवर्ड की जानकारी मिलेगी, जिन्हें भारत में सबसे ज्यादा…
एटा:विश्व रक्तदान दिवस पर सीआईएसएफ जवानों ने किया रक्तदान
विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज, एटा के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) इकाई जेटीपीपी, एटा के बल सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर सीआईएसएफ के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया। रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले जवानों ने लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए नियमित रूप से रक्तदान करने का संदेश भी दिया। सीआईएसएफ के अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे जरूरतमंद…
जौनपुर: आजाद बिंद दूल्हा हत्याकांड मामला , पुलिस ने 6 और लोगों को किया गिरफ्तार।
खेतासराय (जौनपुर) जौनपुर जिले के बहुचर्चित आजाद बिंद दूल्हा हत्याकांड मामले में पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपियों को शरण देने वाले 6 और लोगों को थाना खेतासराय के अंतर्गत नौली क्षेत्र से गिरफ्तार किया। जिसमें मनोज राजभर, शरद राजभर सैदपुर, राकेश राजभर, सुभाष राजभर, थाना सराय ख्वाजा के अंतर्गत जपटापुर, सर्वेश राजभर थाना खेतासराय के अंतर्गत ग्राम मवई, बृजेश राजभर थाना खेतासराय ग्राम तरसावा से गिरफ्तार किया। मामले के मुख्य आरोपी प्रदीप बिंद भोले राजभर रवि यादव के ऊपर पुलिस ने एक ₹100000 का इनाम रखा था। जिसमें रवि…
सीतापुर:मेला मैदान स्थित मिनी नलकूप एक माह से बंद, बाजार आने वाले हजारों लोग परेशान_
* मिश्रिख, सीतापुर। नगर पालिका परिषद मिश्रिख द्वारा मेला मैदान के पास स्थापित मिनी नलकूप पिछले लगभग एक माह से बंद पड़ा है। नलकूप से न तो ठंडा पानी मिल रहा है और न ही सामान्य पानी की आपूर्ति हो रही है। बताया जा रहा है कि बोरवेल में खराबी आने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है।स्थानीय लोगों के अनुसार इस संबंध में कई बार नगर पालिका प्रशासन को सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अब तक मरम्मत का कोई कार्य शुरू नहीं किया गया है। मेला मैदान क्षेत्र…
फर्रुखाबाद:पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया कदम्ब वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जून 2026 विश्व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने एवं हरित वातावरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रविवार 14 जून 2026 को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह परिसर में कदम्ब के वृक्षों का रोपण किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के माननीय मंत्री श्री जयवीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री फतेहचन्द्र वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी श्री अरविन्द कुमार गौड़ तथा सामाजिक वानिकी प्रभाग फर्रुखाबाद के प्रभागीय निदेशक श्री राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से कदम्ब के पौधे…
लखनऊ:एम्पायर रिसॉर्ट का भव्य उद्घाटन, सांसद डिंपल यादव और शिवपाल यादव रहे मुख्य अतिथि
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जून 2026 लक्ष्य कैंसर हॉस्पिटल के डॉ नवल किशोर शाक्य अंतर्राष्ट्रीय कैंसर सर्जन एवं सपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी के एम्पायर रिसॉर्ट के भव्य उद्घाटन एवं छोटे बेटे धैर्य शाक्य के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं सांसद डिम्पल यादव तथा वरिष्ठ समाजवादी नेता शिवपाल सिंह यादव ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता, वैचारिक बौद्ध भिक्षु, अंबेडकरवादी अनुयायी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य अतिथि शामिल…
फर्रुखाबाद: सम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम डॉ. अंकुर लाठर और एसपी आरती सिंह ने कादरीगेट थाने में सुनी जनसमस्याएं
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जून 2026 सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त रूप से थाना कादरीगेट पहुंचकर जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत का अनुश्रवण करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली तथा शिकायतों के समाधान के…
फर्रुखाबाद:ग्राम बलीपुर में लगी रात्रि चौपाल, प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जून 2026 जनपद में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने एवं ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शनिवार को थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम बलीपुर में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल की अध्यक्षता प्रदेश सरकार के जिला प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने की। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को…
फर्रुखाबाद:थाना दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी फरियादें, निर्माणाधीन पुलिस बैरक का किया निरीक्षण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जून 2026 जनपद में आयोजित थाना दिवस के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। थाना कादरीगेट में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे अधिकारियों ने पीड़ितों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों की जानकारी ली। थाना दिवस के दौरान एक पीड़ित ने अपनी शिकायत संबंधी तहरीर पुलिस अधीक्षक को सौंपते हुए न्याय की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई शुरू…
फर्रुखाबाद खबर का असर: सार्वजनिक पेशाबघर की सफाई, नगर पालिका अध्यक्ष ने 24 घंटे में लिया संज्ञान
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जून 2026 सदर तहसील एवं नगर पालिका के मुख्य मार्ग पर स्थित सार्वजनिक पेशाबघर से उठ रही दुर्गंध को लेकर प्रकाशित खबर का असर दिखाई दिया है। स्थानीय लोगों और राहगीरों की लंबे समय से चली आ रही समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया और नगर पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर सफाई एवं सुधार कार्य शुरू करा दिया गया। गौरतलब है कि इस सार्वजनिक पेशाबघर से तेज हवा के साथ फैलने वाली दुर्गंध के कारण आसपास के…
फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक ने किया बड़ा फेरबदल, पांच उपनिरीक्षकों के तबादले, कानून व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जून 2026 जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने पांच उप निरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। स्थानांतरण के बाद सभी अधिकारियों को विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस चौकियों का प्रभारी बनाया गया है। जारी आदेश के अनुसार उप निरीक्षक आशीष कुमार सिंह को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर प्रभारी चौकी मण्डी, थाना कायमगंज बनाया गया है। वहीं उप निरीक्षक सुभाषचन्द्र को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी खुदागंज, थाना कमालगंज की जिम्मेदारी सौंपी…
