आमिर खान प्रोडक्शन के इवेंट के बाद क्यों ट्रोल हुईं पूर्व पत्नी किरण राव?

शनिवार देर रात आमिर खान प्रोडक्शन के 25 साल पूरे होने के मौके पर मुंबई में एक खास इवेंट मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने रखा था। इस इवेंट में सलमान खान, करीना कपूर, आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ के कई कलाकार और उनके परिवार के लोग शामिल हुए। इवेंट में आमिर खान की दूसरी और पूर्व पत्नी किरण राव भी अपने बेटे आजाद के साथ आईं। किरण को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल किया। आखिर किस वजह से यह ट्रोलिंग हुई? यहां जानिए।

इवेंट के वायरल वीडियो में किरण राव अपने बेटे आजाद के साथ नजर आईं। उन्होंने आमिर खान के खास इवेंट के लिए साड़ी पहनी थी। इस साड़ी को ब्लाउज की बजाय ब्लैक टी-शर्ट के साथ पहना था। साड़ी भी अटपटे ढंग से पहनी थी। उनका पूरा लुक देखने में अजीब और अटपटा लग रहा था। किरण राव के ड्रेसिंग सेंस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनको ट्रोल कर दिया।

किरण राव के अटपटे ड्रेसिंग सेंस को देखकर सोशल मीडिया ने उनके लुक पर कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, ‘ये लोग किसी और ग्रह से उतरे हैं।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘इनका सही है, कुछ भी पहन लो।’ एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘हम लोग ऐसा कुछ पहन लेते तो लोग हंसी उड़ाते।’
किरण राव की जहां कुछ लोगों ने ट्रोलिंग की, वहीं कुछ लोगों ने उनके लुक को पसंद किया। साल 2024 में किरण राव ने फिल्म ‘लापता लेडीज’ निर्देशित की थी। यह फिल्म भारत की तरफ से ऑस्कर में बतौर ऑफिशियल एंट्री भी गई थी। किरण राव एक फिल्म ‘बंटवारा’ प्रोड्यूस कर रही हैं। इसमें सनी देओल लीड रोल में हैं।

Leave a Comment