प्रयागराज :जोन गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना फूलपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-149/2026 धारा-190/191(3)/115(2)/352/351(3)/109(1) भा0न्या0सं0 3(2)V/3(1)द/3(1)ध एस0सी0/एस0टी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मृत्युन्जय तिवारी पुत्र अमरेश तिवारी निवासी ग्राम ढोकरी थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-18.05.2026 को थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत मुबारकपुर मोंड़ के पास से गिरफ्तार कर…

प्रयागराज: जिलाधिकारी ने विकास कार्यों से सम्बंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा करते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

हेलीपैड बनाये जाने हेतु जमीनों का चिन्हांकन करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के दिए निर्देश फार्मर रजिस्ट्रीकरण एवं फैमिली आईडी बनाये जाने के कार्य में तेजी लाए जाने के दिए निर्देश आयुष्मान कार्ड बनाये जाने में खराब प्रगति पाये जाने पर मुख्य चिकित्साधिकारी को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने एवं आयुष्मान कार्ड बनाये जाने में तेजी लाए जाने के दिए निर्देश जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में विकास कार्यों से सम्बंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा करते हुए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने…

फर्रुखाबाद:बौद्ध रीति से संपन्न हुआ विवाह संस्कार, नवदंपति को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मई 2026 जनपद की निवासी शिखा पुत्री श्री रामसनेही शाक्य, ग्राम नगला निजाम, पोस्ट उखरा एवं जनपद कन्नौज के निवासी आशीष कुमार पुत्र श्री गंगासिंह शाक्य, ग्राम रम्पुरा, पोस्ट बहवलपुर का दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार बौद्ध रीति से विधिवत सम्पन्न कराया गया। यह विवाह संस्कार दिनांक 18 मई 2026, सोमवार को सादगी एवं धार्मिक परंपराओं के साथ आयोजित किया गया। विवाह सम्पन्न होने के उपरांत नवविवाहित जोड़े को बौद्धाचार्य धर्मपाल सिंह द्वारा विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर बौद्धाचार्य राजेश शाक्य भी…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कलेक्ट्रेट संग्रह अनुभाग का किया औचक निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मई 2026 जनपद में आज जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित संग्रह अनुभाग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभागीय पत्रावलियों, अभिलेखों एवं विभिन्न रजिस्टरों के रख-रखाव की स्थिति का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने अभिलेखों को सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयी कार्यों में पारदर्शिता और सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए रिकॉर्ड का सही तरीके से संधारण बेहद आवश्यक है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने बकायेदारों…

फर्रुखाबाद:जहानगंज पुलिस को मिली सफलता, अवैध तमंचा व कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मई 2026 जनपद में अपराध एवं अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जहानगंज पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, चार जिंदा कारतूस 315 बोर तथा बिना कागजात की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। थाना जहानगंज…

एलर्जी की चपेट में आने से बचाएंगी ये बातें, जानें कितने तरह की होती है एलर्जी

एलर्जी होने का कोई निश्चित मौसम नहीं होता है, लेकिन गर्मियों में तेज धूप और उमस के कारण एलर्जी के मामले काफी बढ़ जाते हैं। इस मौसम में वायु हल्की होने के कारण तेज चलती है, जिससे परागकण, धूल, मिट्टी और दूसरे प्रदूषक अधिक मात्रा में एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंच जाते हैं। इनसे बचाव के लिए क्या करें और क्या नहीं, बता रही हैं शमीम खान एलर्जी एक ऐसी स्थिति है, जो किसी चीज को खाने या उसके संपर्क में आने पर आपको बीमार अनुभव कराती है।…

हो जाएं सावधान! अगर आप भी खड़े होकर पीते हैं पानी

पानी पीना सेहत के लिए लाभदायक होता है, यह तो हम सभी जानते हैं। लेकिन यह भी बेहद आवश्यक है कि आप पानी को सही तरह से पीएं। आमतौर पर देखने में आता है कि लोग जल्दी-जल्दी में खड़े होकर पानी पीते हैं, जिसके कारण उनकी सेहत को लाभ होने के स्थान पर नुकसान होता है। तो चलिए जानते हैं खड़े होकर पानी पीने के हानिकारक प्रभावों के बारे में- शायद आपको जानकर हैरानी हो लेकिन खड़े होकर पानी पीना आपकी किडनी पर अपना प्रभाव डाल सकता है। दरअसल, जब…

लगातार छह हार से पंजाब किंग्स पर संकट गहराया

धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 222/4 का बड़ा स्कोर बनाया। टीम के लिए वेंकटेश अय्यर ने नाबाद 73 रन की शानदार पारी खेली, जबकि विराट कोहली ने तेज अर्धशतक जड़कर पंजाब के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। पंजाब की ओर से गेंदबाजी काफी फीकी रही और टीम शुरुआती ओवरों में विकेट निकालने में नाकाम रही। यही मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। मैच खत्म होने के बाद पंजाब किंग्स के ड्रेसिंग रूम में निराशा साफ नजर आई। वहीं…

सूर्यकुमार की कप्तानी खतरे में? पंत की भूमिका पर भी उठे सवाल

टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का भविष्य अब सवालों के घेरे में नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुवाहाटी में होने वाली बीसीसीआई की अहम बैठक में मुख्य कोच गौतम गंभीर की राय बेहद अहम मानी जाएगी। सूर्यकुमार की खराब फॉर्म और आईपीएल 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद चयनकर्ता टी20 कप्तानी के भविष्य पर चर्चा कर सकते हैं। वहीं, टेस्ट टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की राय इस…

नीतीश कुमार के बेटे निशांत के स्वास्थ्य पर सवाल उठाने वालों को JDU का जवाब

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जब से नई सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने हैं तब से उन्हें टारगेट किया जा रहा है. कुछ दिनों पहले ही बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था उन्हें मंत्री बनाया गया था. अब उनके स्वास्थ्य को लेकर हो रही टिप्पणी के बीच इस पर जेडीयू की प्रतिक्रिया आई है. जेडीयू के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, “हर आदमी के शरीर की बनावट अलग-अलग होती है. कोई आदमी जिम जाकर तीन घंटा पसीना बहाता है, कोई सुबह टहलता है, निशांत…

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने शुरू किया ‘मेट्रो मंडे’, ईंधन बचाने की पीएम की अपील पर मेट्रो से किया सफर

पश्चिम एशिया संकट के बीच ईंधन बचाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली मेट्रो से सफर किया। मंत्री प्रवेश वर्मा और रविंद्र इंद्राज भी उनके साथ मौजूद थे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘मेट्रो मंडे’ शुरू किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने सुरक्षा घेरे को सीमित रखते हुए कश्मीरी गेट स्टेशन से मेट्रो में सवार होकर आईटीओ मेट्रो स्टेशन पहुंचीं। आईटीओ से उन्होंने दिल्ली सचिवालय स्थित अपने कार्यालय तक पहुंचने के लिए फीडर बस ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ‘मैं…

जान्हवी कपूर ने ‘पेद्दी’ के डायरेक्टर को दिया ये नाम

साउथ सुपरस्टार राम चरण की आगामी मच अवेटेड फिल्म ‘पेद्दी’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है, जिसे देखने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। ट्रेलर लॉन्च ईवेंट के दौरान एक्ट्रेस ने फिल्म के डायरेक्टर को लेकर बड़ी बात कही। जान्हवी ने फिल्म के डायरेक्टर बुची बाबू के बारे में भी बात की और कहा कि उन्होंने उन्हें कई तरीकों से बदल दिया है। उन्होंने कहा, टहम इस फिल्म पर पिछले दो साल से…

कान 2026 से डायना पेंटी का सामने आया नया धांसू लुक

गोल्डन स्टाइलिश साड़ी के बाद डायना पेंटी का एक और शानदार लुक कान 2026 से सामने आ चुका है। इस बार डायना रेड स्टाइलिश गाउन में बेहद ही खूबसूरत नजर आईं। कान फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) का 79वां संस्करण 12 से 23 मई 2026 तक फ्रांस के शहर कान (Cannes) में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित समारोह में दक्षिण कोरियाई फिल्मकार ‘पार्क चान-वूक’ (Park Chan-wook) मुख्य प्रतियोगिता जूरी के अध्यक्ष है।

सच्चाई जान लेंगे तो कढ़ाई में बचे हुए तेल का दोबारा इस्तेमाल कभी नहीं करेंगे

पकौड़ी या नाश्‍ते में पूरी सब्‍जी खाना हर कोई पसंद करता है. ऐसे में आमतौर पर इन्‍हें तलने के बाद हम बचे हुए तेल को स्‍टोर कर लेते हैं और उन्‍हें दोबारा सब्जियों में प्रयोग कर लेते हैं. लेकिन कभी आपने सोचा है कि इस तेल को बार-बार इस्‍तेमाल करने से हमारी सेहत पर इसका क्‍या असर पड़ता है? अगर नहीं सोचा है तो आज हम यहां आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा करने से हमारी सेहत पर इसका कितना बुरा प्रभाव पड़ता है. कुछ शोधों में यह पाया गया…

सीतापुर: अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में फूटा आक्रोश, लॉयर्स एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

सीतापुर: लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैंबर बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए हटाए जाने तथा विरोध प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मिश्रिख लॉयर्स एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी मिश्रिख अभिनव यादव के माध्यम से प्रेषित किया।ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने मांग की कि जिन अधिवक्ताओं के चैंबर हटाए गए हैं, उनके लिए शीघ्र नए चैंबर भवन का निर्माण कराया जाए। साथ ही लाठीचार्ज में घायल अधिवक्ताओं को पांच-पांच लाख रुपये की…

फर्रुखाबाद:अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का सख्त अभियान, कई दुकानों पर औचक निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मई 2026 जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश और आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश पर जनपद फर्रुखाबाद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी जी०पी० गुप्ता के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग और निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह ने टीम के साथ जनपद की कई शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भोलेपुर स्थित देशी शराब…

फर्रुखाबाद में पेयजल एवं सीवर परियोजनाओं की समीक्षा, धीमी प्रगति पर डीएम सख्त

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मई 2026 जनपद में संचालित पेयजल एवं सीवर परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल निगम शहरी एवं जल निगम ग्रामीण द्वारा संचालित विभिन्न परियोजनाओं की गुणवत्ता, प्रगति और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जल निगम शहरी के अंतर्गत आवास विकास में संचालित 24×7 वाटर सप्लाई पायलट प्रोजेक्ट, कैंट एरिया वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट, शमसाबाद वाटर सप्लाई योजना तथा स्वच्छ…

फर्रुखाबाद: ऑपरेशन कनविक्शन के तहत पॉक्सो एक्ट के आरोपी को 3 वर्ष की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मई 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान एवं “मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण” के तहत महिला संबंधी अपराधों में प्रभावी पैरवी के क्रम में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी को दोषी ठहराते हुए न्यायालय ने कठोर कारावास एवं अर्थदंड की सजा सुनाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम न्यामतपुर खेड़ा निवासी अभियुक्त रामकरन पुत्र गयाद्दीन के विरुद्ध वर्ष 2017 में मु0अ0सं0-110/2017, वाद संख्या 17/2017 के तहत धारा 354, 323…

फर्रुखाबाद: लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में जिला बार एसोसिएशन का फूटा गुस्सा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मई 2026 राजधानी लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए कथित लाठीचार्ज को लेकर फर्रुखाबाद बार एसोसिएशन में भारी आक्रोश देखने को मिला। अधिवक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था पर हमला बताया तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर को सौपा एवं दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि अधिवक्ताओं पर बल प्रयोग अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है और उनके साथ इस प्रकार का…

फर्रुखाबाद: टैक्स बार एसोसिएशन का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न, नई कार्यकारिणी घोषित।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मई 2026 जिला टैक्स बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत सोमवार को नाम वापसी के बाद सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशी शेष रहने से चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हो गया। चुनाव अधिकारियों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों की आधिकारिक घोषणा कर दी। जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 मई 2026 से प्रारंभ हुई चुनाव प्रक्रिया के तहत 18 मई 2026 को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित थी। नाम वापसी के पश्चात प्रत्येक पद पर केवल एक प्रत्याशी का नामांकन शेष रहने के कारण सभी पदाधिकारियों का…