फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मई 2026 जनपद की निवासी शिखा पुत्री श्री रामसनेही शाक्य, ग्राम नगला निजाम, पोस्ट उखरा एवं जनपद कन्नौज के निवासी आशीष कुमार पुत्र श्री गंगासिंह शाक्य, ग्राम रम्पुरा, पोस्ट बहवलपुर का दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार बौद्ध रीति से विधिवत सम्पन्न कराया गया।
यह विवाह संस्कार दिनांक 18 मई 2026, सोमवार को सादगी एवं धार्मिक परंपराओं के साथ आयोजित किया गया। विवाह सम्पन्न होने के उपरांत नवविवाहित जोड़े को बौद्धाचार्य धर्मपाल सिंह द्वारा विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर बौद्धाचार्य राजेश शाक्य भी उपस्थित रहे।
समारोह में उपस्थित लोगों ने नवदंपति को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। बौद्ध रीति से सम्पन्न इस विवाह समारोह में सामाजिक समरसता एवं सादगी का विशेष संदेश देखने को मिला।
