फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अप्रैल 2026 जनपद में अवैध कीटनाशकों के उपयोग को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। विशेष सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने एक महत्वपूर्ण प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि प्रदेश में कुछ अगरबत्तियों का निर्माण और बिक्री ऐसे कीटनाशकों के साथ की जा रही है जो पंजीकृत नहीं हैं। जारी सूचना के अनुसार, विशेष रूप से Dimefluthrin एवं Meperfluthrin जैसे अपंजीकृत कीटनाशकों का उपयोग “Sleep Well” और “Comfort” ब्रांड नाम से बिक रही अगरबत्तियों…
Month: April 2026
फर्रुखाबाद में ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत, जागरूकता रैली को दिखाई गई हरी झंडी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अप्रैल 2026 जनपद में शिक्षा के प्रसार और अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज “स्कूल चलो अभियान” का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान “सब पढ़ें, सब बढ़ें” और “हर बच्चा स्कूल जाए” जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से आमजन को शिक्षा…
फर्रुखाबाद जीआरपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के 2 मोबाइल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अप्रैल 2026 रेलवे स्टेशनों और चलती ट्रेनों में हो रही चोरी व छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी फर्रुखाबाद पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक रेलवे उत्तर प्रदेश, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज एवं पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग आगरा श्री अनिल कुमार झा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के…
फर्रुखाबाद: हत्या के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, खेत से बरामद हुआ शव
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अप्रैल 2026 जनपद के थाना अमृतपुर क्षेत्र में हत्या के एक गंभीर मामले का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। एसओजी, सर्विलांस टीम एवं थाना अमृतपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अभियुक्त रामू यादव को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त रामू यादव पुत्र अजयपाल यादव निवासी ग्राम गूजरपुर पमारान…
फर्रुखाबाद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, जागरूकता रैली को दिखाई गई हरी झंडी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अप्रैल 2026 जनपद में संचारी रोगों की प्रभावी रोकथाम एवं व्यापक जनजागरूकता के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर से एक विशाल जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, आशा बहुएं, छात्र-छात्राएं तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ जनजागरूकता का संदेश दिया और आमजन…
कानपुर: कमिश्नरेट कानपुर में तीन निरीक्षकों का एसीपी पद पर प्रमोशन, पिपिंग सेरेमनी में किया गया सम्मानित
कानपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अप्रैल 2026 को पुलिस आयुक्त कार्यालय में आयोजित भव्य पिपिंग सेरेमनी के दौरान कमिश्नरेट कानपुर में तैनात तीन निरीक्षकों को सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) पद पर पदोन्नत किया गया। पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में श्री मनोज कुमार सिंह, श्री सुभाष चन्द्र एवं श्री रवीन्द्र प्रताप सिंह शामिल हैं। समारोह के दौरान पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल एवं पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्री दिनेश त्रिपाठी ने नवपदोन्नत अधिकारियों को पदचिह्न पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में सम्पन्न…
फर्रुखाबाद में पूर्व विधायक के घर ब्लास्ट मामला: घायल भैयालाल चौहान की इलाज के दौरान मौत
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अप्रैल 2026 जनपद के कोतवाली क्षेत्र के नाला मछरट्टा में स्थित सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास पर हुए ब्लास्ट के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल हुए पूर्व प्रधान उदय प्रताप सिंह उर्फ भैयालाल चौहान निवासी नूरपुर, थाना मऊदरवाजा की इलाज के दौरान मौत हो गई है। घटना के बाद भैयालाल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें कानपुर रेफर किया गया…
मूली के साथ भूल कर भी न खाएं ये चीजें, वरना शरीर को हो सकती है ये दिक्कत
सर्दियों में गर्मा गर्म मूली के पराठे खाना सभी को अच्छा लगता है। वैसे तो मूली की सब्जी को सलाद और सब्जी के रुप में भी खाया जाता है। लेकिन आपको शायद यह न पता हो कि किसी-किसी सब्जी के साथ मूली का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। जी हां, कुछ चीजों के साथ मूली को खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। अगर आप किसी भी तरह से मूली और करेले का सेवन साथ में कर रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। यह आपकी सेहत…
ऐसा किलर , जो केवल पालतू जानवरों का करता कत्ल
इंसानों को मारने वाले एक से एक सीरियल किलर के बारे में आपने सुना होगा। लेकिन क्या कभी ऐसे सीरियल किलर के बारे में आपने सुना है, जो इंसानों का नहीं बल्कि बिल्लियों का कत्ल करता था। जी हां, यह सुनने में बड़ा अजीब लगता है, लेकिन कुछ साल पहले ब्रिटेन के अलग-अलग इलाकों में कुछ ऐसी ही खौफनाक घटनाएं घटी थीं, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। इन घटनाओं की वजह से ब्रिटेन के लोग खौफ में जीने लगे थे। दरअसल, एक सीरियल किलर केवल पालतू जानवरों…
IPL 2026: पंजाब-गुजरात मुकाबले में ग्लैमर का तड़का! प्रीति जिंटा के साथ इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने भी बिखेरा जलवा
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मंगलवार को खेले गए मुकाबले में जहां रोमांच की सारी हदें पार हुईं, वहीं ग्लैमर का तड़का भी लगा। मुल्लांपुर में खेले गए आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में मेजबान पंजाब ने गुजरात को तीन विकेट से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। इस दौरान टीम की सह-मालकिन और मशहूर अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपनी खूबसूरती से प्रशंसकों का दिल जीता। वहीं, पंजाबी फिल्मों की प्रसिद्ध अदाकारा निम्रतपाल कौर भी स्टैंड्स में बैठकर पंजाब किंग्स का हौसला बढ़ाते नजर आईं।
गर्मियों में सूखी खांसी के घरेलू उपाय की मदद से पाएं छुटकारा
नमक के पानी से गरारे गले में सहायक है. गले की खुजली मिटाने के अलावा नमक के पानी से गरारे करने पर फेफड़ों में बलगम भी कम हो सकता है| एक कप गर्म पानी में एक चौथाई नमक मिलाने के बाद इससे दिन में कई बार गरारे करने चाहिए| गले में होने वाले टोंसिल में भी इससे फायदा होता है| अदरक:अदरक से खांसी की समस्या खत्म हो सकती है| सर्दियों में कालीमिर्च और अदरक की चाय पीने से खांसी में राहत मिलती है| शहद के साथ भी अदरक की चाय…
यूपी: आईएएस रिंकू सिंह पर अखिलेश का बयान, बोले- भावावेश में फैसला न लें अफसर, पीडीए सरकार आने वाली है
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आईएएस रिंकू सिंह राही के तकनीकी इस्तीफा प्रकरण पर कहा है कि कुशल अधिकारियों की भाजपा सरकार में कोई अहमियत नहीं है। भाजपा में तो उनकी पूछ है, जो निवेश तक में 5 प्रतिशत का प्रवेश शुल्क वसूल लेते हैं। उन्होंने कहा कि हर अच्छे अधिकारी से हमारी मांग है कि भावावेश में आकर कोई फैसला न करें, बुरे दिन जाने वाले हैं। पीडीए सरकार आएगी और सबको उचित मान-सम्मान-स्थान देगी, क्योंकि पीडीए की सरकार जनता की सरकार होगी। पीडीए सरकार समस्याओं…
सीएम योगी बोले: जनता ने राजनीतिक कचरा हटाया तो 9 वर्षों में स्वच्छ हुआ यूपी, पहले सरकारों को पसंद था अंधेरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह लखनऊ नगर निगम के बेहतर कूड़ा प्रबंधन के लिए पर्यावरण अनुकूल हरित ऊर्जा से संचालित 250 इलेक्ट्रिक एवं सीएनजी वाहनों को फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने जब राजनीतिक कचरे को हटाकर बदलाव की नींव रखी, उसी का परिणाम है कि स्वच्छता के क्षेत्र में डबल इंजन सरकार द्वारा शुरू किए गए प्रयास सफल रहे और रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार हुआ। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि प्रदेश में…
शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल’ का पहला गाना कब हाेगा रिलीज? रश्मिका मंदाना ने साझा की तारीख
रश्मिका मंदाना ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ से जुड़ा एक नया पोस्टर साझा किया है। इसमें उनके साथ कृति सेनन और शाहिद कपूर वेकेशन मूड में नजर आ रहे हैं। फिल्म का एक गाना ‘जब तलक’ जल्द ही रिलीज होगा, इस बारे में भी रश्मिका ने जानकारी साझा की है। रश्मिका मंदाना ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘गाना ‘जब तलक 8 अप्रैल को रिलीज होगा।’ इस गाने में कृति सेनन, शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना का अलग अंदाज दर्शकों को देखने को…
राजकुमार राव ने शुरू की सौरभ गांगुली बायोपिक की शूटिंग
राजकुमार राव ने हाल ही में अपनी फिल्म टोस्टर की अनाउंसमेंट की थी, जो नेटफ्लिक्स पर 15 अपैल को रिलीज होगी। अब उन्होंने अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की। बता दें कि एक्टर ‘दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी’ फिल्म की शूटिंग की शुरुआत कर चुके हैं, जो पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली पर आधारित होगी। उन्होंने पोस्ट शेयर कर कैप्शन दिया- और अब इसकी शुरुआत हो चुकी है। फिल्म को लव फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा…
IPL 2026: आईपीएल की नई सनसनी कूपर कोनोली के आदर्श कौन हैं?
आईपीएल 2026 में कूपर कोनोली ने धमाकेदार डेब्यू करते हुए खुद को नई सनसनी के रूप में पेश कर दिया है। पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 44 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाए और टीम को तीन विकेट से जीत दिलाई। अब उन्होंने खुलासा किया है कि शॉन मार्श उनके आदर्श हैं और वह उनकी तरह पंजाब किंग्स का हिस्सा बनकर खुश हैं। 163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन बीच के ओवरों में टीम लड़खड़ा गई।…
सम्यक पार्टी के नये मुखिया का भ्रमण 1 अप्रैल से; बिहार, यूपी और एमपी में करेंगे कार्यकर्ता बैठकें
सम्यक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. के. मौर्य का भ्रमण कार्यक्रम 1 अप्रैल 2026 से शुरू होने जा रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) प्रोफेसर राम सिंह ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद उनका यह पहला भ्रमण होगा। भ्रमण के दौरान वह विभिन्न राज्यों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें और संवाद करेंगे। इस भ्रमण में वह 1 अप्रैल को वाराणसी, 2 अप्रैल को कैमूर (भभुआ) और रोहतास जिलों में रहेंगे। 3 अप्रैल को अरवल जिले में बिहार प्रदेश महासचिव संगठन डॉ. राज…
लखीमपुर खीरी : संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आगाज, डीएम ने किया शुभारंभ
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) संचारी रोगों से निपटने के लिए बुधवार को जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का भव्य शुभारंभ हुआ। कलेक्ट्रेट से डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने रैली में मौजूद प्रशिक्षु एएनएम शिल्पी को कैंची सौंपकर फीता काटवाया और अभियान की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता और एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह की उपस्थिति में जन जागरूकता रैली और वेक्टर कंट्रोल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी…
लखीमपुर खीरी : लखीमपुर खीरी में इन्दिरा आईवीएफ के नये फर्टिलिटी क्लिनिक का शुभारंभ
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) भारत के प्रमुख फर्टिलिटी सर्विस प्रोवाइडर में से एक इन्दिरा आईवीएफ ने लखीमपुर में अपने नए फर्टिलिटी क्लिनिक का शुभारंभ किया है। यह शुरूआत क्षेत्र में संगठित, सम्पूर्ण और तकनीकी रूप से सक्षम फर्टिलिटी केयर तक पहुंच को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह सेंटर ग्राउंड एंड फर्स्ट फ्लोर, अनुपम नर्सिंग होम के पास, काशी नगर कॉलोनी, खीरी रोड, राजापुर गांव लखीमपुर खीरी में शुरू किया गया है। फर्टिलिटी और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव सर्विसेज की सम्पूर्ण सुविधाओं से सुसज्जित यह…
लखीमपुर खीरी : मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत महिला शक्ति टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं को किया गया जागरूक
गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज ) पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में एवं प्रभारी निरीक्षक गोला अम्बर सिंह के नेतृत्व में दिनांक 01.04.2026 दिन बुधवार को थाना गोला की महिला शक्ति टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति एवं साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण,…
