Friday, 30 October 2026 | 7:30 PM

फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद की सभी खबरें

384 खबरें
फर्रुखाबाद के संघमित्र रतन शाक्य ने NDA-2 की लिखित परीक्षा में पाई सफलता, परिवार में खुशी की लहर
उत्तर प्रदेश 11 Oct 2026, 04:33 AM

फर्रुखाबाद के संघमित्र रतन शाक्य ने NDA-2 की लिखित परीक्षा में पाई सफलता, परिवार में खुशी की लहर

फर्रुखाबाद में संघमित्रा साइबर कैफे के संचालक देवकीनंदन शाक्य के छोटे बेटे संघमित्र रतन शाक्य ने NDA-2 की लिखित परीक्षा में सफलता हासिल की है। 13 सितंबर 2026 को आयोजित परीक्षा में शामिल हुए संघमित्र के चयन से परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

फर्रुखाबाद:ग्राम कोरीखेड़ा में तीन हिस्सेदारों की सहमति से निकाला गया नौ फुट चौड़ा चकरोड
उत्तर प्रदेश 10 Oct 2026, 08:38 PM

फर्रुखाबाद:ग्राम कोरीखेड़ा में तीन हिस्सेदारों की सहमति से निकाला गया नौ फुट चौड़ा चकरोड

फर्रुखाबाद के ब्लॉक कमालगंज के ग्राम कोरीखेड़ा में खसरा संख्या 198 की कृषि भूमि के तीन हिस्सेदारों ने आपसी सहमति से उत्तर-दक्षिण दिशा में नौ फुट चौड़ा चकरोड निकालने पर सहमति जताई। पैमाइश के दौरान ग्रामवासी एवं संबंधित हिस्सेदार मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद में पिकअप-डंपर की भीषण भिड़ंत, चार वर्षीय बच्ची समेत दो की मौत, कई घायल
उत्तर प्रदेश 10 Oct 2026, 08:17 PM

फर्रुखाबाद में पिकअप-डंपर की भीषण भिड़ंत, चार वर्षीय बच्ची समेत दो की मौत, कई घायल

फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र में इटावा-बरेली हाईवे पर जैनापुर के पास पिकअप और डंपर की भिड़ंत में 25 वर्षीय महिला और उसकी चार वर्षीय बेटी की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए, जबकि पिकअप चालक को वाहन काटकर बाहर निकाला गया।

फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ : अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना कादरीगेट में समाधान दिवस पर सुनी समस्याएं, किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश 10 Oct 2026, 08:07 PM

फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ : अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना कादरीगेट में समाधान दिवस पर सुनी समस्याएं, किया निरीक्षण

अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने थाना कादरीगेट में आयोजित समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनीं और थाने के विभिन्न अभिलेखों व हेल्प डेस्क का आकस्मिक निरीक्षण किया।

फर्रुखाबाद: रात 11 बजे से पुलिस हिरासत में शहेजान मंसूरी, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे थे मांग
उत्तर प्रदेश 10 Oct 2026, 12:45 PM

फर्रुखाबाद: रात 11 बजे से पुलिस हिरासत में शहेजान मंसूरी, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे थे मांग

फर्रुखाबाद के टाउन हॉल पार्क में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे शहेजान मंसूरी को पुलिस ने 9 अक्टूबर की रात हिरासत में ले लिया। 10 अक्टूबर को सुबह 11 बजे तक उन्हें थाना मऊ दरवाजा में रखा गया था। पुलिस सुरक्षा और अनुमति का हवाला दे रही है, जबकि प्रदर्शनकारी इसे आवाज दबाने की कार्रवाई बता रहे हैं।

फर्रुखाबाद-हत्या व आर्म्स एक्ट के दोषी को मिली उम्रकैद और 4 साल की सजा
उत्तर प्रदेश 10 Oct 2026, 08:11 AM

फर्रुखाबाद-हत्या व आर्म्स एक्ट के दोषी को मिली उम्रकैद और 4 साल की सजा

फतेहगढ़ पुलिस की प्रभावी पैरवी और 'ऑपरेशन कन्विकशन' के तहत न्यायालय ने हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले में अभियुक्त पिंकी उर्फ राजेश को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास एवं 4 वर्ष की कठोर सजा सुनाई है।

फर्रूखाबाद: पुलिस लाइन में आयोजित पेंशनर्स बैठक में समस्याओं के निस्तारण और साइबर फ्रॉड से बचाव पर दिया गया जोर
उत्तर प्रदेश 10 Oct 2026, 08:10 AM

फर्रूखाबाद: पुलिस लाइन में आयोजित पेंशनर्स बैठक में समस्याओं के निस्तारण और साइबर फ्रॉड से बचाव पर दिया गया जोर

अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने पुलिस लाइन सभागार में पेंशनर्स बैठक आयोजित कर सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं और उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया।

फर्रुखाबाद फतेहगढ़: SP ने परेड की सलामी लेकर जवानों के टर्नआउट का किया निरीक्षण, डायल-112 व मैस का लिया जायजा
उत्तर प्रदेश 10 Oct 2026, 08:09 AM

फर्रुखाबाद फतेहगढ़: SP ने परेड की सलामी लेकर जवानों के टर्नआउट का किया निरीक्षण, डायल-112 व मैस का लिया जायजा

फर्रुखाबाद में पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने पुलिस लाइन ग्राउंड में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर जवानों का टर्नआउट और ड्रिल परखा, साथ ही डायल-112, मैस व क्वार्टर गार्ड का निरीक्षण किया।

फर्रुखाबाद में नवचयनित 420 होमगार्ड अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण 12 से 20 अक्टूबर तक
उत्तर प्रदेश 09 Oct 2026, 11:32 PM

फर्रुखाबाद में नवचयनित 420 होमगार्ड अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण 12 से 20 अक्टूबर तक

फर्रुखाबाद में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा चयनित 420 नवचयनित होमगार्ड पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण 12 से 20 अक्टूबर 2026 तक पुलिस लाइन फतेहगढ़ में किया जाएगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि से पहले सुबह 8 बजे पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ स्वास्थ्य परीक्षण एवं सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

फर्रुखाबाद में OYO होटल, गेस्ट हाउस और मैरिज हॉलों का आकस्मिक निरीक्षण, बिना पंजीकरण संचालित इकाइयों पर कार्रवाई की तैयारी
उत्तर प्रदेश 09 Oct 2026, 11:26 PM

फर्रुखाबाद में OYO होटल, गेस्ट हाउस और मैरिज हॉलों का आकस्मिक निरीक्षण, बिना पंजीकरण संचालित इकाइयों पर कार्रवाई की तैयारी

फर्रुखाबाद में अपर जिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर पर्यटन विभाग ने सराय अधिनियम 1867 के तहत तहसील सदर क्षेत्र में संचालित OYO होटल, होटल, गेस्ट हाउस और मैरिज हॉलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। पूर्व में नोटिस जारी होने के बावजूद पंजीकरण नहीं कराने वाली इकाइयों के विरुद्ध पेनल्टी और सीलिंग सहित कठोर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

फर्रुखाबाद: सेवा संकल्प अभियान में नशा मुक्ति का संदेश, दौड़ प्रतियोगिता और अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन
उत्तर प्रदेश 09 Oct 2026, 11:19 PM

फर्रुखाबाद: सेवा संकल्प अभियान में नशा मुक्ति का संदेश, दौड़ प्रतियोगिता और अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन

फर्रुखाबाद के स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम, फतेहगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, दौड़ प्रतियोगिता और अत्याधुनिक जिम का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

फर्रुखाबाद: पुठरी स्थित शिव मंदिर के पर्यटन विकास कार्यों का भूमि पूजन, ₹77.13 लाख से होंगे विभिन्न विकास कार्य
उत्तर प्रदेश 09 Oct 2026, 09:29 PM

फर्रुखाबाद: पुठरी स्थित शिव मंदिर के पर्यटन विकास कार्यों का भूमि पूजन, ₹77.13 लाख से होंगे विभिन्न विकास कार्य

फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद स्थित पुठरी शिव मंदिर के पर्यटन विकास के लिए ₹77.13 लाख की परियोजना का भूमि पूजन सांसद मुकेश राजपूत एवं अमृतपुर विधायक सुशील कुमार शाक्य ने किया। परियोजना में मल्टीपरपज हॉल, इंटरलॉकिंग, किचन और लैंडस्केपिंग सहित कई विकास कार्य कराए जाएंगे।

फर्रुखाबाद में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 30 लीटर कच्ची शराब और 400 किलो लहन बरामद
उत्तर प्रदेश 09 Oct 2026, 07:17 PM

फर्रुखाबाद में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 30 लीटर कच्ची शराब और 400 किलो लहन बरामद

फर्रुखाबाद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने ग्राम लकूला में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 30 लीटर अवैध कच्ची शराब, चढ़ी भट्ठी और करीब 400 किलोग्राम लहन बरामद किया गया। मामले में दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।

फर्रुखाबाद: निजी शीतगृहों के लाइसेंस नवीनीकरण की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, विलंब शुल्क के साथ 31 दिसंबर तक मौका
उत्तर प्रदेश 09 Oct 2026, 02:03 PM

फर्रुखाबाद: निजी शीतगृहों के लाइसेंस नवीनीकरण की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, विलंब शुल्क के साथ 31 दिसंबर तक मौका

फर्रुखाबाद में वर्ष 2027 के लिए निजी शीतगृहों के लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शीतगृह स्वामियों एवं प्रबंधकों को निर्धारित प्रपत्रों और आवश्यक अभिलेखों के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सामान्य शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 है, जबकि विलंब शुल्क के साथ 31 दिसंबर 2026 तक आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।

फर्रुखाबाद:AAP जिलाध्यक्ष नीरज प्रताप शाक्य को घर पर पुलिस ने लिया हिरासत में, शांतिपूर्ण धरने में शामिल होने लखनऊ जा रहे थे
उत्तर प्रदेश 09 Oct 2026, 01:02 PM

फर्रुखाबाद:AAP जिलाध्यक्ष नीरज प्रताप शाक्य को घर पर पुलिस ने लिया हिरासत में, शांतिपूर्ण धरने में शामिल होने लखनऊ जा रहे थे

फर्रुखाबाद में आम आदमी पार्टी (AAP) के जिलाध्यक्ष इंजी. नीरज प्रताप शाक्य ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण धरने में शामिल होने के लिए लखनऊ जाते समय पुलिस ने उनके घर की घेराबंदी कर उन्हें वहीं हिरासत में ले लिया। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने वाला कदम बताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर संघर्ष जारी रखने की बात कही।

फर्रुखाबाद में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 10 लीटर शराब व 80 किलो लहन बरामद
उत्तर प्रदेश 09 Oct 2026, 08:45 AM

फर्रुखाबाद में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 10 लीटर शराब व 80 किलो लहन बरामद

फर्रुखाबाद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग ने अभियान चलाकर ग्राम नेकपुर चौरासी में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 10 लीटर अवैध कच्ची शराब और करीब 80 किलोग्राम लहन बरामद हुआ, जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत एक अभियोग पंजीकृत किया गया।

फर्रुखाबाद:फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 489 अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस
उत्तर प्रदेश 09 Oct 2026, 08:42 AM

फर्रुखाबाद:फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 489 अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस

फर्रुखाबाद में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ ने कार्य में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। जनपद में 2,50,162 कृषकों की फार्मर आईडी बनाई जानी है, जिसमें से 2,08,390 आईडी तैयार हो चुकी हैं। अपेक्षित प्रगति न मिलने पर 304 पंचायत सहायकों, 88 लेखपालों, 27 ग्राम पंचायत सचिवों, 47 ग्राम रोजगार सेवकों और 23 ग्राम विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

फर्रुखाबाद: बाढ़ प्रभावित आशा की मड़ैया में सीएमओ ने परखी स्वास्थ्य व्यवस्था, दो शिविरों में 184 मरीजों की जांच
उत्तर प्रदेश 09 Oct 2026, 08:40 AM

फर्रुखाबाद: बाढ़ प्रभावित आशा की मड़ैया में सीएमओ ने परखी स्वास्थ्य व्यवस्था, दो शिविरों में 184 मरीजों की जांच

फर्रुखाबाद के बाढ़ प्रभावित आशा की मड़ैया और तौफीक मड़ैया में स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर 184 मरीजों की जांच की। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर चिकित्सकीय व्यवस्थाओं, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी तथा उपचार एवं दवा वितरण की व्यवस्था का निरीक्षण किया।

फर्रुखाबाद:बेटियों के बीच पहुंचे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, छात्राओं के साथ बैठकर किया मध्यान्ह भोजन
उत्तर प्रदेश 09 Oct 2026, 08:37 AM

फर्रुखाबाद:बेटियों के बीच पहुंचे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, छात्राओं के साथ बैठकर किया मध्यान्ह भोजन

फर्रुखाबाद के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कमालगंज में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, शैक्षिक वातावरण तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

फर्रूखाबाद: 15 हजार के इनामी बाल अपचारी को थाना मऊदरवाजा पुलिस ने दबोचा
उत्तर प्रदेश 09 Oct 2026, 08:25 AM

फर्रूखाबाद: 15 हजार के इनामी बाल अपचारी को थाना मऊदरवाजा पुलिस ने दबोचा

थाना मऊदरवाजा पुलिस ने लूट के मामले में वांछित 15,000 रुपये के इनामी बाल अपचारी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही शुरू की है।

फर्रुखाबाद/फतेहगढ़: मिलिट्री चौराहे पर यातायात पुलिस ने स्कूली बच्चों को सिखाए सड़क सुरक्षा नियम,सुरक्षित आवागमन के लिए किया जागरूक
उत्तर प्रदेश 09 Oct 2026, 08:24 AM

फर्रुखाबाद/फतेहगढ़: मिलिट्री चौराहे पर यातायात पुलिस ने स्कूली बच्चों को सिखाए सड़क सुरक्षा नियम,सुरक्षित आवागमन के लिए किया जागरूक

फर्रुखाबाद/फतेहगढ़ यातायात पुलिस ने मिलिट्री चौराहे पर केंद्रीय विद्यालय, ब्लू व्हेल और सेंट एंथोनी स्कूल के विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सीटबेल्ट व हेलमेट के प्रयोग और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।