फर्रुखाबाद: जल जीवन मिशन की 378 परियोजनाओं की समीक्षा, 150 परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूरा
फर्रुखाबाद में जल जीवन मिशन के तहत 378 परियोजनाओं से 718 राजस्व ग्रामों को पाइप पेयजल आपूर्ति से संतृप्त किया जाना है। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने पूर्ण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण एवं गुणवत्ता सत्यापन कराने तथा शेष कार्य समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।