अभिधम्म नगरी संकिसा: विश्व के सभी लोगों के लिए खास-आदर्श कुमार शाक्य (सम्पादक दस्तक मीडिया ग्रुप )
उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद और मैनपुरी जिले की ऐतिहासिक धरती पर बसा संकिसा केवल एक गांव या धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन बौद्ध विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है। भगवान गौतम बुद्ध की शिक्षाओं से जुड़ी यह पवित्र भूमि दुनिया भर के बौद्ध अनुयायियों के लिए विशेष आस्था रखती है।