फर्रुखाबाद: अंतिम संस्कार से पहले शव पर दिखा पसीना, अस्पताल दौड़े परिजन
फर्रुखाबाद के नवाबगंज में सांप के काटने से 14 वर्षीय किशोर हसन की मौत हो गई। अंतिम संस्कार की तैयारियों के दौरान शव पर पसीना दिखाई देने से परिजनों में उम्मीद जगी, लेकिन अस्पताल में डॉक्टर ने दोबारा जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।