आजमगढ़
आजमगढ़ की सभी खबरें
14 खबरें
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खंड शिक्षक निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने हेतु की गई समीक्षा बैठक
गोरखपुर -फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के सभी नोडल अधिकारी अपने कार्यों को समय सीमा में करें पूर्ण- जिलाधिकारी निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सकुशल संपन्न होगा खंड शिक्षक निर्वाचन
जिलाधिकारी के निर्देश पर DRDA के रिटायर्ड लेखाकार अशोक श्रीवास्तव पर FIR, विधायक निधि में अशोभनीय वार्तालाप का वीडियो वायरल होने पर कोतवाली में केस दर्ज
आजमगढ़: जिलाधिकारी के निर्देश पर DRDA के रिटायर्ड लेखाकार अशोक श्रीवास्तव पर FIR, विधायक निधि में अशोभनीय वार्तालाप का वीडियो वायरल होने पर कोतवाली में केस , जिला ग्राम्य विकास अभिकरण आजमगढ़ (DRDA) कार्यालय में तैनात रहे सेवानिवृत्त
मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना एवं ‘भारत टैक्सी’ सेवा का हुआ शुभारंभ, आजमगढ़ में हुआ सजीव प्रसारण
आजमगढ़ :: मुख्यमंत्री, उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से "मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना" एवं "भारत टैक्सी" सेवा का शुभारंभ किया गया। उक्त राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विकास भवन सभागार, आजमगढ़ में आयोजित जनपदीय कार्यक्रम में किया गया। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लि० (एल०डी०बी०) के माध्यम से लघु एवं सीमांत कृषकों के आर्थिक सशक्तीकरण एवु कृषि आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित वीसी समीक्षा बैठक में जनपद की जनगणना तैयारियों की हुई समीक्षा
आजमगढ़ ब्यूरो मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी/जिला जनगणना अधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में जनपद में चल रही जनगणना संबंधी तैयारियों एवं प्रगति से मुख्य सचिव को अवगत कराया गया।
आजमगढ़: बिजली कटौती से भड़के ग्रामीणों ने जेई को दी गालियां, उपकेंद्र में घुसकर चपरासी से की बदसलूकी; तीन पर केस दर्ज
आजमगढ़: : कंधरापुर थाना क्षेत्र के भोर्रा मड़या विद्युत उपकेंद्र पर बिजली कटौती को लेकर उपद्रव का मामला सामने आया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने न केवल फोन पर जेई के साथ गालीगलौज की, बल्कि उपकेंद्र में घुसकर चपरासी के साथ अभद्रता करते हुए तोड़फोड़ की भी कोशिश की। जेई की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भोर्रा मड़या विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता (जेई) सुनील कुमार द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, 14 सितंबर को शाम 6:00 बजे से रात 8:00 बजे के बीच क्षेत्र में आपातकालीन रोस्टिंग के तहत बिजली आपूर्ति बंद की गई थी। इसी दौरान जेई के पास दो मोबाइल नंबरों से कॉल आई। फोन करने वाले बिजली कटौती को लेकर भड़क गए और फोन पर ही जेई को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। गालीगलौज करने वालों में किशुनदासपुर निवासी अमरनाथ वर्मा और उसके साथी शामिल थे। विवाद यहीं नहीं थमा, कुछ ही देर बाद आरोपी उपकेंद्र पर आ धमके। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात चपरासी के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार किया और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। घटना के बाद जेई सुनील कुमार ने कंधरापुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी अमरनाथ वर्मा तथा दो अज्ञात साथियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।