Monday, 12 October 2026 | 4:05 AM
उत्तर प्रदेश

रसड़ा में गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती कार्यक्रम में शामिल होगा जिला व मंडल भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ आजमगढ़ इकाई

Share:
रसड़ा में गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती कार्यक्रम में शामिल होगा  जिला व मंडल भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ आजमगढ़ इकाई
Read in your preferred language.
आजमगढ़ ब्यूरो।। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की आजमगढ़ जिला इकाई की मासिक समीक्षा बैठक रविवार, 11 अक्टूबर को जिला अध्यक्ष दुर्गा राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में महान पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती 26 अक्टूबर को मनाने के संबंध में चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आजमगढ़ मंडल और जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य बलिया जिले की रसड़ा तहसील में आयोजित जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन सिंह के सौजन्य से आयोजित किया जाएगा।
बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रम में अधिक से अधिक पदाधिकारियों और सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। महासंघ के प्रदेश संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार रामचन्द्र राय अस्वस्थता के कारण बैठक में शामिल नहीं हो सके।
बैठक का संचालन जिला मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुरेश चन्द्र रमेश चंद यादव मंडल उपाध्यक्ष यादव, वीरेंद्र विश्वकर्मा, नीरज शर्मा, नीरज वर्मा, राजेश गुप्ता, संदीप उपाध्याय, मंत्रराज यादव, तौकीर आलम सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।